TCL ने लॉन्च किए 85-इंच तक के 6 4K HDR QLED TV, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

T6C-UK सीरीज की शुरुआती कीमत £349 (करीब 39,600 रुपये) है, जो इसके 43 इंच साइज के लिए है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 अप्रैल 2025 18:12 IST
ख़ास बातें
  • T6C-UK सीरीज़ की शुरुआती कीमत £349 (43 इंच) है
  • हर मॉडल में QLED पैनल दिया गया है जिसमें Quantum Dot टेक्नोलॉजी है
  • यह सभी मॉडल्स Fire TV OS पर चलते हैं

Photo Credit: TCL

TCL ने UK मार्केट में अपनी नई T6C-UK Fire TV सीरीज को लॉन्च कर दिया है। कंपनी इस लाइनअप को उन यूजर्स के लिए लेकर आई है जो एक सिंपल, ऑल-इन-वन टीवी एक्सपीरियंस चाहते हैं, जिसमें स्मार्ट फीचर्स, लाइव टीवी और बेहतर पिक्चर-क्वालिटी सब कुछ एक ही डिवाइस में मिले। इस सीरीज में टीवी के साइज ऑप्शन 43 इंच से लेकर 85 इंच तक हैं, और हर मॉडल में QLED डिस्प्ले के साथ 4K HDR Pro का सपोर्ट दिया गया है।

T6C-UK सीरीज की शुरुआती कीमत £349 (करीब 39,600 रुपये) है, जो इसके 43 इंच साइज के लिए है। इसके बाद 50 इंच का मॉडल £399 (करीब 45,300 रुपये), 55 इंच का £449 (करीब 51,000 रुपये), 65 इंच का £549 (करीब 62,400 रुपये), 75 इंच का £799 (करीब 90,800 रुपये) और टॉप-एंड 85 इंच का मॉडल £1,099 (करीब 1.25 लाख रुपये) में उपलब्ध होगा। कंपनी ने अभी इन टीवी की भारत में उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन UK में यह लाइनअप कुछ दिनों में प्रमुख रिटेलर्स पर सेल के लिए आ जाएगी।
Advertisement

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो हर मॉडल में QLED पैनल दिया गया है जिसमें Quantum Dot टेक्नोलॉजी, HDR10+ और Dolby Vision जैसे डिस्प्ले फीचर्स मौजूद हैं। TCL ने इस सीरीज में HVA पैनल आर्किटेक्चर का इस्तेमाल किया है, जिससे ब्राइट रूम में भी बेहतर कलर और वाइड एंगल व्यू मिलता है। 55 इंच और उससे बड़े मॉडल्स में 120Hz Game Accelerator (Full HD पर), HDMI 2.1 और Auto Low Latency Mode (ALLM) जैसे गेमिंग फीचर्स मिलते हैं।

इस सीरीज़ की एक और खास बात है कि यह सभी मॉडल्स Fire TV OS पर चलते हैं। यानी यूजर्स को Prime Video, Netflix, Disney+, YouTube जैसे ऐप्स एक्सेस करने के लिए कोई एक्स्ट्रा डिवाइस लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। रिमोट में Alexa का सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे वॉयस कमांड, ऐप लॉन्चिंग और स्मार्ट होम कंट्रोल किया जा सकता है।
Advertisement

सबसे बड़ा हाइलाइट है TCL का “Freely” प्लेटफॉर्म, जो बिना किसी सब्सक्रिप्शन, डिश या सेट टॉप बॉक्स के लाइव चैनल्स दिखाता है। यह UK मार्केट के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है, खासतौर पर उन यूजर्स के लिए जो पूरी तरह इंटरनेट-बेस्ड टीवी एक्सपीरियंस चाहते हैं।
Advertisement

सभी मॉडल्स में Dolby Atmos ऑडियो सपोर्ट मौजूद है। वहीं 85-इंच मॉडल में कंपनी ने 2.1 चैनल का Onkyo स्पीकर सिस्टम और इनबिल्ट सबवूफर भी दिया है, जिससे एक्सटर्नल साउंडबार की जरूरत नहीं पड़ती। डिजाइन की बात करें तो TVs में मिनिमल बेजल्स, क्लीन लाइन्स और स्लिम प्रोफाइल है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: TCL, TCL QLED TV, TCL TVs
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  3. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  7. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  8. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  9. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.