TCL ने 65, 75, 85 और 98 इंच डिस्प्ले वाले स्मार्ट TV किए लॉन्च

TCL ने चीनी बाजार में TCL Q10H Mini LED TV सीरीज को लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 मई 2023 10:12 IST
ख़ास बातें
  • TCL ने चीनी बाजार में TCL Q10H Mini LED TV सीरीज को लॉन्च किया है।
  • TCL Q10H Mini LED TV की शुरुआती कीमत 7,999 yuan (लगभग 94,596 रुपये) है।
  • TCL Mini LED TV Q10H सीरीज में प्रीमियम बेजेल-लेस एचवीए सॉफ्ट स्क्रीन है।

TCL Q10H Mini LED TV में 85 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: JD.com

TCL ने चीनी बाजार में TCL Q10H Mini LED TV सीरीज को लॉन्च किया है। ये नए स्मार्टफोन टीवी 65 इंच, 75 इंच, 85 इंच और 98 इंच स्क्रीन साइज में उपलब्ध हैं। नई टीसीएल सीरीज की टक्कर Xiaomi Mi TV Master से होगी, जिसमें 1080 पार्टीशन बैकलाइट्स और 2,000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ 86 इंच की डिस्प्ले है। TCL Q10H के 85 इंच एडिशन में 2,304 पार्टिशन और 3,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। आइए TCL Q10H Mini LED TV के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

TCL Q10H Mini LED TV सीरीज की कीमत


कीमत की बात की जाए तो TCL Q10H Mini LED TV की शुरुआती कीमत 7,999 yuan (लगभग 94,596 रुपये) है। वहीं TCL Q10H के 98-इंच टॉप मॉडल की कीमत 25,999 yuan (लगभग 3,07,464 रुपये) है। उपलब्धता की बात करें तो टीवी को JD.com जैसे ऑनलाइन रिटेल प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकता है। फिलहाल TCL Q10H Mini LED TV की ग्लोबल उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
 

TCL Q10H Mini LED TV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


TCL Mini LED TV Q10H सीरीज में प्रीमियम बेजेल-लेस एचवीए सॉफ्ट स्क्रीन दी गई है। यह स्क्रीन रिफ्लेक्शन कम करने के लिए नैनो-लेवल और एंटी-इंटरफेरेंस लो रिफ्लेक्टिव फिल्म से भी लैस है। TCL Q10H Mini LED TV सीरीज हुआक्सिंग हाई-एंड एचवीए सॉफ्ट स्क्रीन से लैस है।

स्टोरेज की बात की जाए तो TCL Q10H TV में 4GB RAM और 64GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह टीवी Lingyao M2 चिप पर काम करता है। ऑडियो सिस्टम की बात की जाए तो इस स्मार्ट टीवी में 2.1-चैनल हाई-फाई प्रोफेशनल ऑडियो सिस्टम दिया गया है। डिस्प्ले के मामले में टीवी 4K 144Hz कंटेंट को सपोर्ट करता है। यह 4K 120Hz, 4K 60Hz और 4K 240Hz के साथ भी काम कर सकता है।

स्क्रीन रिफ्लेक्शन कम होने के चलते मिनी एलईडी ज्यादा ट्रांसपेरेंट पिक्चर प्रदान करता है। TCL फ्लैगशिप क्यू10एच टीवी के बैकलाइट सिस्टम में 16-बिट इमेज कंटेंट परसेप्शन कैपेसिटी के साथ 576 ड्राइवर चिप हैं। यह रियल-टाइम स्क्रीन बैकलाइट एडजेस्टमेंट के जरिए क्लियर और ज्यादा रियलस्टिक परफॉर्मेंस प्रदान करता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme बंद कर रहा दुनिया के सबसे बड़े आबादी वाले देश में अपना काम, जानें क्यों
  2. ₹2450 सस्ता मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला Motorola स्मार्टफोन
  3. Google Pixel 11 में मिलेगा Pixel Glow का नया फीचर, अगले महीने लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme बंद कर रहा दुनिया के सबसे बड़े आबादी वाले देश में अपना काम, जानें क्यों
  2. ₹2450 सस्ता मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला Motorola स्मार्टफोन
  3. Lenovo Legion R9000P हुआ लॉन्च, IJP OLED डिस्प्ले वाला दुनिया पहला गेमिंग लैपटॉप, जानें क्या है इसमें खास
  4. Motorola Edge 70 Max vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: ₹60 हजार में कौन सा है बेस्ट
  5. Kia ने पेश की Syros EV, जानें रेंज, फीचर्स
  6. Apple Back to School Sale: भारत में स्टूडेंट्स, टीचर्स के लिए Apple की खास सेल, iPad, MacBook मॉडल्स पर भारी छूट!
  7. 2K रिकॉर्डिंग करने वाला Xiaomi Smart Camera C401 हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Nubia के AI-पावर्ड NaviX Ultra में मिलेंगे चार कलर के ऑप्शन, इस सप्ताह होगा लॉन्च 
  9. स्पीकर है या शोपीस? Samsung ने भारत में लॉन्च किए यूनिक डिजाइन वाले Wi-Fi Speakers
  10. iQOO Z11 Lite होगा ₹20,000 के बजट में लॉन्च, मिलेंगे गजब AI फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.