65,75, 85 इंच डिस्प्ले में TCL FFalcon Thunderbird Crane 7 TV 2024 हुए लॉन्च, जानें सबकुछ

TCL FFalcon Thunderbird Crane 7 TV 2024 में 65,75 और 85 इंच की डिस्प्ले दी गई है जो कि 4K रेजॉल्यूशन और 144Hz की हाई रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करती हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 जनवरी 2024 10:22 IST
ख़ास बातें
  • FFalcon Thunderbird Crane 7 TV 2024 में 65,75 और 85 इंच की डिस्प्ले है।
  • FFalcon Thunderbird Crane 7 TV A73 क्वाड-कोर 1.4GHz प्रोसेसर से लैस हैं।
  • FFalcon Thunderbird Crane 7 TV 2024 के 65-इंच की कीमत 4,999 yuan है।

TCL FFalcon Thunderbird Crane 7 TV 2024 में 65 इंच डिस्प्ले है।

Photo Credit: FFalcon

FFalcon ने TCL FFalcon Thunderbird Crane 7 TV 2024 मॉडल लॉन्च किए हैं जो कि तीन डिस्प्ले साइज 65, 75 और 85 इंच में उपलब्ध हैं। इन टीवी में डायरेक्ट बैकलाइटिंग के साथ मिनी-एलईडी स्क्रीन हैं, जो हाई ब्राइटनेस लेवल और एक्सीलेंट कंट्रास्ट रेशियो प्रदान करते हैं। 85 इंच मॉडल में 1,536 बैकलाइट जोन हैं और यह 2,400 निट्स की पीक ब्राइटनेस प्रदान कर सकता है। आइए  TCL FFalcon Thunderbird Crane 7 TV 2024 के बारे में विस्तार से जाननते हैं।


TCL FFalcon Thunderbird Crane 7 TV 2024 की कीमत


TCL FFalcon Thunderbird Crane 7 TV 2024 के 65-इंच मॉडल की कीमत 4,999 yuan (लगभग 57,671 रुपये), 75-इंच मॉडल की कीमत 6,499 yuan (लगभग 75,040 रुपये) और 85-इंच मॉडल की कीमत 8,499 yuan (लगभग 98,142 रुपये) है। ये स्मार्ट टीवी बिक्री के लिए चीन में JD.com पर उपलब्ध होंगे।


TCL FFalcon Thunderbird Crane 7 TV 2024 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


TCL FFalcon Thunderbird Crane 7 TV 2024 में 65,75 और 85 इंच की डिस्प्ले दी गई है जो कि 4K रेजॉल्यूशन और 144Hz की हाई रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करती हैं, जिसे 240Hz तक बढ़ाया जा सकता है। इन फीचर्स की बदौलत ये स्मार्ट टीवी हाई-क्वालिटी वीडियो प्लेबैक और गेमिंग दोनों के लिए बेस्ट हैं। ये MEMC मोशन कंपंसेशन, डॉल्बी विजन आईक्यू, एचडीआर10+, एचडीआर 10, एचएलजी, वीआरआर (वैरिएबल रिफ्रेश रेट) और एएलएम (ऑटो लो लेटेंसी मोड) जैसे कई फीचर्स का सपोर्ट करते हैं, जिससे विजन और गेमिंग एक्सपीरियंस दोनों बेहतर होते हैं। इसके अलावा ये टीवी 95.0% DCI-P3 कलर गेमुट ​​​​को कवर करते हैं और 24,000,000:1 के डाइनेमिक कंट्रास्ट रेशियो के साथ आते हैं।
Advertisement

ये स्मार्ट टीवी A73 क्वाड-कोर 1.4GHz प्रोसेसर से लैस हैं। इनमें 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में दो एचडीएमआई 2.0, दो एचडीएमआई 2.1, एक यूएसबी 3.0, एक यूएसबी 2.0 पोर्ट, ब्लूटूथ 5.2 और ड्यूल-बैंड वाई-फाई 6 शामिल हैं। ऑडियो सेटअप के लिए 5-यूनिट 60W साउंड सिस्टम शामिल है जो डॉल्बी एटमॉस और DTS:X का सपोर्ट करता है।

FFalcon स्मार्ट टीवी वीडियो कॉल और मल्टी-स्क्रीन इंटरैक्शन समेत कई एडवांस फीचर्स प्रदान करता है। इसमें चाइल्ड मोड और इमर्सिव व्यूइंग के लिए IMAX एन्हांस्ड सर्टिफिकेशन है। ये टीवी वॉयस कंट्रोल और वायरलेस स्क्रीन मिररिंग का सपोर्ट करते हैं। ये स्मार्ट टीवी आई कंफर्ट को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं, जिनमें लो ब्लू लाइट मोड और फ्लिकर-फ्री टेक्नोलॉजी शामिल है। ये बिना किसी ऐड और कस्टमाइजेबल यूजर इंटरफेस के फास्ट 2 सेकंड बूट समय प्रदान करते हैं, जिससे यूजर एक्सपीरियंस बेहतर होता है। ये स्मार्ट टीवी एंड्रॉइड 11.0 पर काम करते हैं।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  2. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  3. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  4. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  5. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  7. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  10. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  11. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  12. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  13. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  2. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  3. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  4. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  5. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  6. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  7. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  8. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
  9. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.