65,75, और 85 इंच साइज में TCL ने 144Hz रिफ्रेश रेट वाले स्मार्ट टीवी किए लॉन्च, जानें कीमत

इन स्मार्ट स्क्रीन में आपको 144Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा जिससे पिक्चर क्वालिटी की आउटपुट शानदार होगी।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 मई 2022 20:00 IST
ख़ास बातें
  • C11 स्मार्ट टीवी में फ्रेमलैस पेनोर्मिक QLED स्क्रीन दी गई है
  • इसमें Onkyo 2.1 Hi-Fi ऑडियो का सपोर्ट मिलता है
  • इनके खास फीचर्स में स्मार्ट कंट्रोल गेस्चर भी शामिल है

TCL C11 स्मार्ट टीवी की कीमत 10,999 युआन (लगभग 1 लाख 27 हजार रुपये) से शुरू है।

TCL चीन में लेटेस्ट स्मार्ट स्क्रीन लाइनअप लॉन्च किया है। लाइनअप के अंतर्गत कंपनी ने इसमें 65,75, और 85 इंच के टीवी लॉन्च किए हैं। इन्हें TCL C11 स्मार्ट टीवी कहा गया है। इनमें 144Hz रिफ्रेश रेट है। चीन के साथ-साथ इनकी उपलब्धता दुनिया के दूसरे मार्केट्स में भी होगी। 

TCL C11 स्मार्ट टीवी की कीमत 10,999 युआन (लगभग 1 लाख 27 हजार रुपये) से शुरू है। इन स्मार्ट टीवी खास तौर पर हाई क्वालिटी वीडियो कंटेंट देने के लिए डिजाइन किया गया है। इसके लिए कंपनी ने इसमें क्वांटम डॉट मैट्रिक्स लाइट कंट्रोल दिया और अल्ट्रा हाई कलर गेमट है। जैसा कि पहले बताया गया है, इन स्मार्ट स्क्रीन में आपको 144Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा जिससे पिक्चर क्वालिटी की आउटपुट शानदार होगी। एम्बियंट लाइट कंडीशन में पिक्चर में जबरदस्त क्लियरिटी होने की बात कही गई है, क्योंकि इस टीवी में नैनो स्केल बायोनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। 

C11 स्मार्ट टीवी में फ्रेमलैस पेनोर्मिक QLED स्क्रीन है और इसमें Onkyo 2.1 Hi-Fi ऑडियो का सपोर्ट मिलता है। इनके खास फीचर्स में स्मार्ट कंट्रोल गेस्चर भी शामिल है। फोर वे प्रोजेक्शन के अलावा एनएफसी टच प्रोजेक्शन का भी सपोर्ट है। कंपनी ने इसमें Miliro T1 चिप का इस्तेमाल किया है, जिसकी मदद से यह पिक्चर कंटेंट को अच्छी तरह पहचान लेती है और पिक्चर में आने वाली समस्याएं जैसे कलर लेयरिंग, इमेज नॉइज और स्क्रीन के किनारों दिखने वाले खुरदरेपन को खत्म कर देती है।  

जैसा कि पहले बताया गया है, कंपनी ने लाइनअप के अंतर्गत 65,75, और 85 इंच स्मार्ट स्क्रीन लॉन्च की हैं। इसकी एडवांस्ड तकनीक की मदद से यह कमरे में टकरा कर आ रही साउंड को पकड़ लेती है और कमरे की बनावट का अंदाजा लगा लेती है। उसी आधार पर यह ऑडियो आउटपुट को बेहतर बना देती है। इस सब के अलावा इसमें एम्बियंट लाइट सेंसिंग फीचर भी दिया गया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
  2. 25 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन, देखें डील
  3. 48 घंटे चलने वाले ईयरफोन Ugreen HiTune S6 Pro हुए लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. 25 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन, देखें डील
  2. Tecno Pova 8 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना, जानें कौन है बेस्ट
  3. 48 घंटे चलने वाले ईयरफोन Ugreen HiTune S6 Pro हुए लॉन्च, जानें कीमत
  4. Lenovo Aurora GH15 गेमिंग हेडफोन लॉन्च हुए 1000mAh बैटरी, RGB लाइटिंग के साथ, जानें कीमत
  5. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
  6. NEET UG Re-exam: Telegram पर बैन के बीच NEET UG का री-एग्जाम आज! 20 लाख स्टूडेंट्स के भविष्य की परीक्षा
  7. 10000mAh बैटरी वाला 20W पावरबैंक Portronics Aero 10 हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  8. 30 दिन बैटरी वाली Amazfit लेटेस्ट स्मार्टवॉच लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  9. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
  10. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.