TCL A400 Pro आर्ट टीवी लॉन्च, AI आर्ट जनरेशन के साथ गजब के फीचर्स से लैस, जानें कीमत

TCL ने चीनी बाजार में आधिकारिक तौर पर नई QD Mini LED Art TV सीरीज A400 Pro को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 दिसंबर 2025 08:59 IST
ख़ास बातें
  • TCL A400 Pro में QD Mini LED डिस्प्ले दी गई है।
  • TCL A400 Pro में 4GB RAM और 64GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।
  • TCL A400 Pro स्मार्ट टीवी Lingkong OS 3.0 के साथ आते हैं।

TCL A400 Pro में 98 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Weibo/TCL

TCL ने चीनी बाजार में आधिकारिक तौर पर नई QD Mini LED Art TV सीरीज A400 Pro को लॉन्च कर दिया है। ये स्मार्ट टीवी 55 इंच से लेकर 65 इंच, 75 इंच, 85 इंच और 98 इंच डिस्प्ले ऑप्शन में आते हैं। 4K 144Hz रिफ्रेश रेट वाले टीवी 4GB रैम के साथ आते हैं। इन स्मार्ट टीवी को हाई एंड डिस्प्ले परफॉर्मेंस के लिए डिजाइन किया गया है। यहां हम आपको TCL A400 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

TCL A400 Pro Price

TCL A400 Pro के 55 इंच मॉडल की कीमत 7,999 yuan (लगभग 1,00,531 रुपये), 65 इंच मॉडल की कीमत 10,999 yuan (करीबन 1,38,235 रुपये), 75 इंच मॉडल की कीमत 12,999 yuan (लगभग 1,63,371 रुपये), 85 इंच मॉडल की कीमत 14,999 yuan (लगभग 1,88,507 रुपये) और 98 इंच मॉडल की कीमत 19,999 yuan (करीबन 2,51,347 रुपये) है। उपलब्धता की बात करें तो ये सभी स्मार्ट टीवी बिक्री के लिए JD.com पर उपलब्ध हैं।

Advertisement

TCL A400 Pro Specifications

TCL A400 Pro में QD Mini LED डिस्प्ले दी गई है जो कि इंडीपेंडेंट लोक डिमिंग जोन और हाई ब्राइटनेस कंट्रोल प्रदान करती है। डिस्प्ले 4K 144Hz रिफ्रेश रेट और TCL के DLG मोड के जरिए 288Hz तक पहुंच जाती है। गेमिंग के लिए इसमें VRR, ALLM और AMD FreeSync Premium Pro शामिल है। TCL ने सीन डिटेक्श, बैकलाइट कंट्रोल और मोशन ऑप्टिमाइजेशन के लिए अपना TSR AI इमेज इंजन शामिल किया है। डिजाइन की बात करें तो यह एक आर्ट टीवी है तो इसकी स्क्रीन गैलरी जैसी लगती है। TCL ने अखरोट के टेक्स्चर वाले फ्रेम का उपयोग किया है। टीवी काफी स्लिम हैं, जिसकी डेप्थ 75 इंच तक 3.99 सेमी, 85 इंच मॉडल के लिए 4.15 सेमी और 98 इंच मॉडल के लिए 4.45 सेमी है।

इन टीवी में 4GB RAM और 64GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। TCL A400 Pro अपने Lingkong OS 3.0 के साथ आते हैं, जिससे ऐप इंस्टॉलेशन, एंड्रॉयड और आईओएस से कास्टिंग सुनिश्चित होती है, मल्टी प्रोटोकॉल फाइल शेयरिंग और यूजर प्रोफाइल का सपोर्ट मिलता है। यह इंटरफेस टीवी और आर्ट मोड में इंस्टेंट स्विच करने की सुविधा देता है। यह सिस्टम फूक्सी लार्ज लैंग्वेज मॉडल पर काम करता है, जिसमें एजुकेशन, एंटरटेनमेंट, फिटनेस और अन्य कैटेगरी में 18 से अधिक AI एजेंट शामिल हैं।

Advertisement

A400 Pro आर्ट मोड का सपोर्ट करता है, जिसमें ग्लोबल म्यूजियम की 100 से अधिक क्लासिक कलाकृतियां शामिल हैं। यहां पर स्टिल फोटो के साथ-साथ डायनेमिक पेंटिंग के तौर पर एनिमेट किया जा सकता है। इस सिस्टम में एक AI जनरेशन टूल भी है जो कि यूजर्स को स्टाइल और प्रॉम्प्ट का चयन करके कस्टम कलाकृतियां बनाने की सुविधा देता है। ऑडियो के मामले में TCL ने साइड फाइरिंग लेआउट के साथ Onkyo हाई-फाई स्पीकर सिस्टम शामिल किया है। टीवी डॉल्बी एटम्स और DTS:X का सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में चार HDMI 2.1 पोर्ट, यूएसबी 3.0, वाई-फाई 6, FTP, SMB और NFS का सपोर्ट शामिल है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  2. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  3. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  4. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  5. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  6. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  7. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
  8. 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
  9. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  10. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.