TCL ने लॉन्‍च किया 85 इंच का 4K TV : 4GB रैम, 144Hz रिफ्रेश रेट, जानें प्राइस

TCL 85 inch 4K TV : दावा है कि इसमें इस्‍तेमाल की गई टेक्‍नॉलजी यूजर्स के व्‍यूइंग एक्‍सपीरियंस को बेहतर बनाती है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 2 नवंबर 2023 12:03 IST
ख़ास बातें
  • TCL 85 inch 4K TV हुआ लॉन्‍च
  • इसे चीनी मार्केट में लाया गया है
  • ग्‍लोबल मार्केट्स में उपलब्‍धता पर नहीं है जानकारी

यह ब्राइटनैस को कंट्रोल कर लेता है, जिससे यूजर्स को अच्‍छा अनुभव मिलता है।

Photo Credit: ithome

TCL New Smart TV : स्‍मार्टफोन से लेकर स्‍मार्ट टीवी समेत कई कैटिगरीज में प्रोडक्‍ट्स बनाने वाली टीसीएल (TCL) ने चीन के मार्केट में 85 इंच का नया 4K टीवी पेश किया है। इसका नाम है ‘टीसीएल T7G Max 4K TV', जोकि हाई परफॉर्मेंस का दावा करता है। टीसीएल के इस टीवी के डिस्‍प्‍ले में 144 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट मिलता है। दावा है कि इसमें इस्‍तेमाल की गई टेक्‍नॉलजी यूजर्स के व्‍यूइंग एक्‍सपीरियंस को बेहतर बनाती है। 
 

TCL T7G Max 4K TV टीवी के प्राइस 

TCL T7G Max 4K TV टीवी की कीमत 6619 युआन (लगभग 76,269 रुपये) है। चीन में यह टीवी उपलब्‍ध है, लेकिन ग्‍लोबल मार्केट्स में इसकी मौजूदगी को लेकर अभी जानकारी नहीं है। 
 

TCL T7G Max 4K TV टीवी के प्रमुख फीचर्स

जैसाकि हमने बताया यह 85 इंच स्‍क्रीन का एक बड़ा टीवी है और 4K रेजॉलूशन ऑफर करता है। स्‍मूद एक्‍सपीरियंस के लिए यह 144 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। यह ब्राइटनैस को कंट्रोल कर लेता है, जिससे यूजर्स को अच्‍छा अनुभव मिलता है। इसकी पीक ब्राइटनैस 1100 निट्स है साथ ही 178 डिग्री समेत तमाम व्‍यूइंग एंगल में विजुअल्‍स देखे जा सकते हैं।  

कंपनी का दावा है कि उसका टीवी यूजर्स को आंखों को ज्‍यादा प्रभावित नहीं करता। यही वजह है कि इसमें PWM डिमिंग तकनीक दी गई है। कंपनी ने परफॉर्मेंस पर भी फोकस किया है। यह टीवी 4जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज से लैस है। इसमें क्‍वाडकोर लिंग्‍याओ M2 प्रोसेसर दिया गया है। 
Advertisement

20W सबवूफर के साथ आने वाला यह टीवी डॉल्‍बी एटमॉस टेक्‍नॉलजी को सपोर्ट करता है। दावा है कि इससे रिच साउंड एक्‍सपीरियंस आता है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के रूप में टीसीएल के टीवी में चार एचडीएमआई 2.1 पोर्ट, यूएसबी पोर्ट और अन्य ऑप्‍शंस दिए गए हैं। भारत में भी इस टीवी के लॉन्‍च होने की उम्‍मीद की जानी चाहिए।  
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  3. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  2. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  3. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  6. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  7. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  8. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  10. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.