TCL ने 32 से 85 इंच साइज में अफॉर्डेबल 2023 Smart S Class TV किए लॉन्च, जानें कीमत

TCL 2023 Smart S Class TV में बेजल लेस डिजाइन दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 मई 2023 09:41 IST
ख़ास बातें
  • S4, S3 और S2 मॉडल्स में फीचर्स अलग अलग मिलते हैं।
  • S4 में हाई एंड फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 4K UHD रिजॉल्यूशन है।
  • TCL Smart S Class TV अमेरिका में खरीद के लिए उपलब्ध हैं।

TCL 2023 Smart S Class TV में बेजल लेस डिजाइन दिया गया है।

Photo Credit: TCL

TCL ने नए 2023 Smart S Class TV लॉन्च किए हैं। अफॉर्डेबल रेंज में लॉन्च किए गए ये टीवी अमेरिका में पेश किए गए हैं। कंपनी ने अब अपने टीवी S क्लास और Q क्लास में बांट दिए हैं। S क्लास में अफॉर्डेबल स्मार्ट टीवी पेश किए गए हैं जबकि Q क्लास में हाई परफॉर्मेंस स्मार्ट टीवी आते हैं। S क्लास में S2, S3 और S4 मॉडल शामिल हैं। साइज की बात करें तो इन्हें 32 इंच से 85 इंच तक साइज में पेश किया गया है। इनकी कीमत और फीचर्स की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

TCL 2023 Smart S Class TV price

TCL Smart S Class TV अमेरिका में खरीद के लिए उपलब्ध हैं। इसके 32 इंच S2 वेरिएंट की कीमत 169.99 डॉलर (लगभग 14,000 रुपये) बताई गई है। जबकि 32 इंच में ही S3 वेरिएंट की कीमत 199.99 (लगभग 16,500 रुपये) रखी गई है। S4 मॉडल के 45 इंच वेरिएंट की कीमत 279.99 (लगभग 23,000 रुपये) है। कंपनी की प्रेस रिलीज में इनके बारे में और अधिक जानकारी ली जा सकती है। 
Advertisement
 

TCL 2023 Smart S Class TV specifications, features

TCL 2023 Smart S Class TV में बेजल लेस डिजाइन दिया गया है। टीवी में कई प्रीमियम फीचर्स देने की बात कही गई है। S4, S3 और S2 मॉडल्स में फीचर्स अलग अलग मिलते हैं। उदाहरण के लिए, 32 इंच के S2 मॉडल में 720p डिस्प्ले मिलता है। इसमें 10W के स्पीकर दिए गए हैं। वहीं, S3 के 32 इंच, 40 इंच और 43 इंच टीवी में 1080p डिस्प्ले मिलता है। यहां आपको एचडीआर का सपोर्ट भी मिलता है। इसमें 16W के स्पीकर मिलते हैं। इसके अलावा ब्लूटूथ और वॉयस असिस्टेंट फीचर भी है। S3 और S2 मॉडल में डायरेक्ट एलईडी बैकलिट डिस्प्ले है और 60Hz का रिफ्रेश रेट है। 

S4 में हाई एंड फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 4K UHD रिजॉल्यूशन है। इसमें डायरेक्ट LED डिस्प्ले है जिसके साथ Dolby Vision और HDR10 का सपोर्ट भी दिया गया है। टीवी में 60Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें 30W के स्पीकर दिए गए हैं। S क्लास के टीवी Google TV पर रन करते हैं। इनमें स्मार्ट रिमोट का सपोर्ट भी है। क्नेक्टिविटी के लिए टीवी में USB 2.0, HDMI ARC और सभी जरूरी पोर्ट्स का सपोर्ट दिया गया है। यहां S4 मॉडल में एक कदम आगे चलकर HDMI eARC पोर्ट का सपोर्ट भी दिया गया है जिसमें हाई क्वालिटी ऑडियो का आनंद लिया जा सकता है।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  2. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  4. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  5. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  6. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  8. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.