3,000 रुपये से कम के शानदार ब्लूटूथ स्पीकर

साउंड बहुत ज्यादा ना हो लेकिन बेस और ट्रेबल नियंत्रित हो। यूज़र इंटरफेस आसान हो और कनेक्टिविटी के विकल्प सीमित ना हों। आज चर्चा 3,000 रुपये के अंदर आने वाले बेहतरीन पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर की...

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 5 अप्रैल 2018 17:52 IST
ख़ास बातें
  • कैसे करें बेहतरीन ब्लूटूथ स्पीकर का चुनाव, हम दे रहे हैं सुझाव
  • 3,000 रुपये से कम के शानदार ब्लूटूथ स्पीकर
  • सराउंड साउंड और नॉयज़ कैंसिलेशन जैसे फीचर से लैस हैं ये पोर्टेबल स्पीकर
ब्लूटूथ स्पीकर का चुनाव अक्सर हम जल्दबाज़ी में कर लेते हैं, जिसके बाद हमें कई बार पछताना पड़ जाता है। अक्सर हम या तो बजट से महंगा स्पीकर चुन लेते हैं। या कई बार सस्ते के चक्कर में खराब क्वॉलिटी का स्पीकर खरीद लेते हैं। ऐसे में ज़रूरी है कि अगर आप एक पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर चुन रहे हैं, तो वह सही बजट के अंदर बेहतर गुणवत्ता वाला हो।

साउंड बहुत ज्यादा ना हो लेकिन बेस और ट्रेबल नियंत्रित हो। यूज़र इंटरफेस आसान हो और कनेक्टिविटी के विकल्प सीमित ना हों। आज चर्चा 3,000 रुपये के अंदर आने वाले बेहतरीन पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर की...
 

जेबीएल गो पोर्टेबल स्पीकर

JBL GO   कीमत 1,799 रुपये

जेबीएल का साउंड तकनीक में दबदबा रहा है। बजट रेंज में JBL GO एक बेहतर विकल्प हो सकता है। सालों से यह पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर की सूची में हिट रहा है। यह 8 रंग वेरिएंट में आता है। इसमें कॉलिंग के लिए नॉयज़ कैंसलिंग स्पीकरफोन दिया जाता है। 3.55 एमएम मिलीमीटर का जैक भी इसमें आपको मिल जाएगा। दावा किया गया है कि 2 घंटे की चार्जिंग में यह 7-8 घंटे तक चल सकता है। कंपनी इसके साथ 1 साल की वारंटी भी यूज़र को देती है।
 

Logitech X300    कीमत 2,949 रुपये

Logitech X300 इसी कंपनी एक एक्स100 का बड़ा वर्ज़न है। साउंड के साथ-साथ यह साइज में भी आकर्षक है। यह ब्लू समेत अन्य रंग वेरिएंट में भी आपको मिल जाएगा। यह साउंड को चारों तरफ थ्रो करने में सहायक है। फुल करने पर आवाज़ फटने की शिकायत नहीं आती। बेस पसंद करने वाले यूज़र को यह खासा पसंद आ सकता है। कंपनी इसके साथ 1 साल की वारंटी देती है।
 

Anker SoundCore Mini   कीमत 2,399 रुपये

एंकर साउंडकोर मिनी की बात करें तो इसकी अमेज़न इंडिया पर रेटिंग 4 स्टार है। 5 वॉट के ऑडियो ड्राइवर के दम पर यह दमदार साउंड देने की क्षमता रखता है। हैंड्स-फ्री कॉलिंग के लिए इसमें दिया जाता है नॉयज़ कैंसलिंग माइक। दावा किया गया है कि फुल चार्ज होने के बाद यह लगातार 15 घंटे तक चल सकता है।
Advertisement
 

Logitech X50    कीमत 1,483 रुपये

Logitech X50 कंपनी का दूसरा लोकप्रिय ब्लूटूथ स्पीकर है। बिना दोबारा चार्ज किए इसे 5 घंटे तक इस्तेमाल करना संभव है। इसमें 3.5 एमएम का जैक भी दिया गया है। बेस के मामले में भी इस पोर्टेबल स्पीकर की सराहना होती रही है। अमेज़न इंडिया इस पर 1 साल की लिमिटेड हार्डवेयर वारंटी देती है।
 

Creative NUNO    कीमत 2,999 रुपये

क्रिएटिव ब्रांड के स्पीकर बजट सेगमेंट में हमेशा पसंद किए गए हैं। Creative NUNO की बैटरी 10 घंटे तक चलने का दावा किया गया है। बेहतर आवाज़ के साथ इसमें साउंड के उतार-चढ़ाव का बेहतर तालमेल है। हैंड्सफ्री कॉल के लिए भी यह पोर्टेबल स्पीकर बेहतर है। ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर इसकी रेटिंग साढ़े 4 स्टार है। साथ ही यूज़र ने रिव्यू में सकारात्मक कमेंट दिए हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Philips ला रही भारत में नया फोन, 64MP दो कैमरा के साथ, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, मिलेंगे 4 कलर्स!
  2. Realme P4s 5G हुआ 50MP AI कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. बच्चों को स्मार्टफोन देने से पहले दो बार सोच लें! पढ़ाई-लिखाई में आ सकती है दिक्कत- स्टडी
  4. iPhone 16 अगस्त में खरीदें ₹20,000 सस्ता, साल की सबसे बड़ी डील
  5. iQOO Z11 vs Tecno Pova 8 vs Realme 16T 5G: खरीदने से पहले जानें कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. Philips ला रही भारत में नया फोन, 64MP दो कैमरा के साथ, IP64 रेटिंग
  7. देश में तेजी से फैल रहा H1N1 वायरस, डॉक्टरों की सलाह-भीड़ में पहनें फेस मास्क, ऑनलाइन ये हैं 5 बेस्ट ऑप्शन
  8. AI वीडियो बनाने का तरीका बदलेगा नया Wan 3.0 मॉडल! PDF-PPT से लेकर ऑडियो तक, एक साथ करेगा कई काम
  9. Redmi 17C 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  10. AI खा रहा एंट्री लेवल जॉब, कॉलेज से निकल पहली जॉब ढूंढ रहे युवाओं के लिए बढ़ेगी मुश्किल!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.