Spider-Man: No Way Home फिल्म ने की 1.54 अरब डॉलर की कमाई, इन चार मूवीज़ को पछाड़ा

पिछले हफ्ते की शुरुआत तक, Spider-Man: No Way Home के लिए कमाई के सबसे बड़े क्षेत्रों में UK था, जहां फिल्म ने 92.4 मिलियन डॉलर (लगभग 687 करोड़ रुपये) की कमाई की थी।

विज्ञापन
अखिल अरोड़ा, अपडेटेड: 10 जनवरी 2022 20:49 IST
ख़ास बातें
  • नई Spider-Man ने की 1.54 अरब डॉलर (लगभग 11,419 करोड़ रुपये) की कमाई
  • The Avengers, Furious 7, Frozen II, Avengers: Age of Ultron को पछाड़ा
  • Sony Pictures, Marvel Studios का स्पॉइलर कंटेंट से पर्दा उठाने का फैसला

Siper-Man: No Way Home को भारत में भी रिलीज़ किया गया है

Spider-Man: No Way Home फिल्म बॉक्स ऑफिस चार्ट पर जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म की कमाई पर तेजी से फैलने वाले ओमाइक्रोन वेरिएंट का भी असर नहीं दिखाई दे रहा है। नई स्पाइडर-मैन फिल्म अब तक की आठवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है, जिसने पिछले रविवार को दुनिया भर में कुल 1.54 अरब डॉलर (लगभग 11,419 करोड़ रुपये) के आसपास कमाई की थी। कमाई के मामले में Spider-Man: No Way Home ने बीते हफ्ते के अंत तक चार बड़ी फिल्मों - The Avengers, Furious 7, Frozen II, और Avengers: Age of Ultron को पछाड़ दिया। अमेरिका और कनाडा में, नई स्पाइडर-मैन फिल्म अब तक की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है और इसने अब Titanic और Jurassic World को पछाड़ दिया है।

रिलीज के अपने चौथे वीकेंड तक,Spider-Man: No Way Home ने ग्लोबल स्तर पर एक्स्ट्रा 97.4 मिलियन डॉलर (लगभग 722 करोड़ रुपये) की कमाई की, जिसमें उत्तरी अमेरिका से 33 मिलियन डॉलर (लगभग 244 करोड़ रुपये) और बचे मार्केट से 64.4 मिलियन डॉलर (करीब 477 करोड़ रुपये) से कमाए हैं। स्पाइडर-मैन: नो वे होम फिल्म की इस जबरदस्त कमाई के आंकड़े में चीन शामिल नहीं है, जहां अभी तक यह मूवी रिलीज नहीं हुई है।

पिछले हफ्ते की शुरुआत तक, Spider-Man: No Way Home के लिए कमाई के सबसे बड़े क्षेत्रों में UK था, जहां फिल्म ने 92.4 मिलियन डॉलर (लगभग 687 करोड़ रुपये) की कमाई की थी। Mexico में फिल्म ने 64.9 मिलियन डॉलर (लगभग 483 करोड़ रुपये), South Korea में 51.4 मिलियन डॉलर (लगभग 382 करोड़ रुपये), France में 50.2 मिलियन डॉलर (लगभग 373 करोड़ रुपये), ऑस्ट्रेलिया में 42 मिलियन डॉलर (लगभग 312 करोड़ रुपये), ब्राजील में 40.2 मिलियन डॉलर, और भारत में 34.2 मिलियन डॉलर ( लगभग 260 करोड़ रुपये) की कमाई की थी।

इस बीच, नई स्पाइडर-मैन फिल्म के सिनेमाघरों में पूरे तीन हफ्ते बिताने के साथ, को-प्रड्यूसर Sony Pictures और Marvel Studios ने स्पॉइलर कंटेंट से पर्दा उठाने का फैसला किया है। फिल्म में शामिल सभी एक्टर अब झूठ बोलना बंद कर सकते हैं। इसका मतलब है कि आप अब अपने आसपास या ऑनलाइन इस फिल्म से जुड़े स्पॉइलर देख सकते हैं।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. भारत में Tesla के मॉडल  Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Tesla के मॉडल  Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  2. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  3. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  4. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  5. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  6. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  10. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.