Spider Man No Way Home ने पहले हफ्ते में दुनियाभर में बनाए कमाई के नए रिकॉर्ड

फिल्म ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते में लगभग 4,468 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। Avengers: Endgame और Avengers: Infinity War के बाद हॉलीवुड की किसी मूवी का यह तीसरा सबसे बड़ा लॉन्च है।

विज्ञापन
अखिल अरोड़ा, अपडेटेड: 20 दिसंबर 2021 16:13 IST
ख़ास बातें
  • अकेले अमेरिका और कनाड़ा में फिल्म ने लगभग 1,925 करोड़ रुपये की कमाई की।
  • ब्राजील में फिल्म का दूसरा सबसे बड़ा डेब्यू रहा।
  • चीन के लिए फिल्म की अभी तक कोई रिलीज डेट घोषित नहीं की गई है।

IMAX के लिए फिल्म की कमाई के मामले में यह अब तक सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड साबित हुआ है।

Spider-Man: No Way Home ने रिलीज के पहले हफ्ते में ही कमाई के नए रिकॉर्ड बना दिए हैं। फिल्म की सफलता का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि इसने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते में 5.87 अरब डॉलर (लगभग 4,468 करोड़ रुपये) की कमाई कर ली है। Avengers: Endgame और Avengers: Infinity War के बाद हॉलीवुड की किसी मूवी का यह तीसरा सबसे बड़ा लॉन्च है। जबकि सोनी पिक्चर्स के लिए यह अब तक की सबसे बड़ी रिलीज है। Spider-Man: No Way Home ने यह सफलता चीन में रिलीज के बिना हासिल की है जबकि चीन हॉलीवुड की दूसरी सबसे बड़ी मार्केट के रूप में जाना जाता है। स्पाइडर मैन नो वे होम की भारत में रिलीज का यह हफ्ता देश में किसी भी हॉलीवुड फिल्म के लिए अब तक का दूसरा सबसे बड़ा ओपनिंग वीक साबित हुआ है। IMAX के लिए यह अब तक सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड साबित हुआ है। 

स्पाइडर मैन नो वे होम की लगभग 4,468 करोड़ रुपये की यह कमाई दो भागों में बंटी है। इसमें 2.53 अरब डॉलर (लगभग 1,925 करोड़ रुपये) का कलेक्शन अमेरिका और कनाडा के 4,336 सिनेमा का है जबकि बाकी का  3.34 अरब डॉलर (लगभग 2,543 करोड़ रुपये) का कलेक्शन दुनिया भर के 60 क्षेत्रों का है। फिल्म की यह कमाई महज़ पांच दिनों की है। क्षेत्रवार कलेक्शन देखें तो UK में फिल्म ने 4.10 करोड़ डॉलर (लगभग 315 करोड़ रुपये), मेक्सिको में 3.20 करोड़ डॉलर (लगभग 246 करोड़ रुपये), साउथ कोरिया में शनिवार के कर्फ्यू के बावजूद 2.3 करोड़ डॉलर (लगभग 180 करोड़ रुपये), ऑस्ट्रेलिया में 1.87 करोड़ डॉलर (लगभग 138 करोड़ रुपये) की कमाई की। 

इन सभी देशों के बाद ब्राजील में फिल्म का दूसरा सबसे बड़ा डेब्यू रहा जिसमें इसने 1.8 करोड़ डॉलर (लगभग 136 करोड़ रुपये), फ्रांस में 1.78 करोड़ डॉलर (लगभग ­135 करोड़ रुपये), रूस में 1.74 करोड़ डॉलर (लगभग 132 करोड़ रुपये), जर्मनी में 1.1 करोड़ डॉलर (लगभग 86 करोड़ रुपये), स्पेन में 1.04 करोड़ डॉलर (लगभग 79 करोड़ रुपये) के साथ तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग की। इसी के साथ फिल्म ने इंडोनेशिया में 80 लाख डॉलर (लगभग 62 करोड़ रुपये), ताइवान में 70.3 लाख डॉलर (लगभग 55 करोड़ रुपये), अर्जेंटिना में 60.8 लाख डॉलर (लगभग 51 करोड़ रुपये) के साथ अब तक का बेस्ट डेब्यू किया। हॉन्ग कॉन्ग में फिल्म ने 60.3 लाख डॉलर (लगभग 48 करोड़ रुपये), साउदी अरेबिया में 50.2 लाख डॉलर (लगभग 39 करोड़ रुपये) के साथ अपना सबसे बड़ा डेब्यू किया। मलेशिया में इस मूवी ने अब तक 50 लाख डॉलर (लगभग 38 करोड़ रुपये) और UAE में 40 लाख डॉलर (लगभग 31 करोड़ रुपये) की कमाई कर ली है। 

इक्वाडोर में स्पाइडर मैन नो वे होम ने 30.7 लाख डॉलर (लगभग 28 करोड़ रुपये), इजराइल में 20.7 लाख डॉलर (लगभग 20 करोड़ रुपये), यूक्रेन में 20.4 लाख डॉलर (लगभग 18 करोड़ रुपये) न्यूजीलैंड में 20.3 लाख डॉलर (लगभग 18 करोड़ रुपये), तुर्की में 10.4 लाख डॉलर (लगभग 10 करोड़ रुपये) और मिस्र में 10.3 लाख डॉलर (लगभग 9.9 करोड़ रुपये) की कमाई कर ली है। Spider-Man: No Way Home थाईलैंड में 23 दिसम्बर, जापान में 7 जनवरी और नॉर्वे में 14 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। जबकि चीन के लिए अभी तक कोई रिलीज डेट घोषित नहीं की गई है। 
Advertisement

Spider-Man: No Way Home ने केवल IMAX के लिए ही रिकॉर्ड नहीं तोड़ा है बल्कि सोनी पिक्चर्स के लिए आईमैक्स में 3.6 करोड़ डॉलर (लगभग 275 करोड़ रुपये) की कमाई करके बड़े पर्दे पर अब तक का सबसे बेस्ट लॉन्च किया है। IMAX के लिए अप्रैल 2019 में Avengers: Endgame के बाद यह सबसे बड़ी ओपनिंग रही। IMAX के लिए फिल्म ने भारत के अलावा इटली, मैक्सिको, साउदी अरेबिया और तुर्की में भी बेस्ट ओपनिंग की। 50 देशों में सोनी पिक्चर्स के लिए आईमैक्स में फिल्म ने जबरदस्त कमाई की है जिनमें अर्जेंटिना, ब्राजील, फ्रांस, जर्मनी, हॉन्ग कॉन्ग, रूस, ताइवान, UAE और UK का नाम भी शामिल है। 
Advertisement

Warner Bros ने पिछले सप्ताह में The Matrix Resurrections को कुछ देशों में रिलीज किया है। नई मैट्रिक्स मूवी ने रूस, जापान, थाईलैंड के साथ ही चार और अन्य क्षेत्रों में 90.2 लाख डॉलर (लगभग 70 करोड़ रुपये) की कमाई की है। इनमें से अकेले रूस और जापान में फिल्म ने 30.9 लाख डॉलर (लगभग 29 करोड़ रुपये) की कमाई की जबकि थाईलैंड में 7.94 लाख डॉलर (लगभग 6 करोड़ रुपये) की कमाई की। यह देश में साल 2021 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साबित हुई। The Matrix Resurrections इस हफ्ते 71 और देशों में रिलीज होने जा रही है जिसमें भारत और अमेरिका में यह 22 दिसम्बर को रिलीज की जा रही है। अमेरिका में पहले दिन यह HBO Max पर भी रिलीज हो रही है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  2. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  3. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  5. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  3. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  4. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  5. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  7. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  8. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  9. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  10. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.