Sony BRAVIA XR X95K 85 इंच 4K मिनी एलईडी टीवी भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स

एक्सआर ट्रीलुमिनोस प्रो की मदद से टीवी को बिलियन कलर्स का एक्सेस मिल जाता है। इससे ब्राइटनेस और कलर दोनों की बेहतरीन क्वालिटी देने में मदद मिलती है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 18 अगस्त 2022 21:43 IST
ख़ास बातें
  • Sony X95K टीवी में 4K मिनी में एलईडी स्क्रीन दी गई है।
  • कंपनी ने इसे सिर्फ एक वेरिएंट 85-इंच में पेश किया है।
  • BRAVIA XR-85X95K Mini LED TV की कीमत भारत में Rs 899,900 है।

Photo Credit: Sony

पिछले कुछ महीनों में Sony ने दो नए प्रीमियम स्मार्ट टीवी भारत में लॉन्च किए हैं। इनमें Bravia XR A80K OLED और Bravia XR A95K OLED टीवी शामिल हैं। अब ब्रांड ने अपनी प्रीमियम लाइन को Sony BRAVIA XR X95K 85-इंच 4K Mini LED टीवी के साथ एक्सपैंड किया है। 

Sony BRAVIA XR X95K 85″ 4K Mini LED TV फीचर्स: कंपनी ने इसे सिर्फ एक वेरिएंट 85-इंच में पेश किया है। इसमें कॉग्निटिव प्रोसेसर एक्सआर, एक्सआर बैकलाइट मास्टर, एकॉस्टिक सरफेस ऑडियो प्लस जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। Sony X95K टीवी में 4K मिनी में एलईडी स्क्रीन दी गई है जिसे एक्सआर बैकलाइट मास्टर ड्राइव टेक्नोलॉजी द्वारा काफी अच्छी तरह से कंट्रोल किया जाता है। इससे होता क्या है? यह मिनी एलईडी बैकलाइट को छोटे-छटे एलईडी यूनिट्स में डिवाइड कर देता है। इस तरह से यह हर यूनिट को अलग-अलग और बहुत चचे तरीके से कंट्रोल करता है। इससे मैक्सिमम ब्राइटनेस मिलती है। यह सब सोनी के अपने ही कॉग्निटिव प्रोसेसर एक्सआर के साथ संभव होता है।  

Sony BRAVIA XR X95K 4K Mini LED TV : एक्सआर ट्रीलुमिनोस प्रो की मदद से टीवी को बिलियन कलर्स का एक्सेस मिल जाता है। इससे ब्राइटनेस और कलर दोनों की बेहतरीन क्वालिटी देने में मदद मिलती है। इस टीवी में 4K अपस्केलिंग टेक्नोलॉजी जिसे XR 4K अपस्केलिंग कहा जाता है। इसके आलावा Bravia XR X95K 4K Mini LED TV के अन्य पिक्चर फीचर्स में एक्सआर कॉन्ट्रस्ट बूस्टर 15 शामिल है। यह ब्राइटनेस में बदलाव लेकर आता है, जैसे की- हाई ग्लेयर, डीप शैडो आदि। इसमें एक्सआर एचडीआर रीमास्टर और एक्सआर स्मूदिंग फीचर्स भी दिए गए हैं। ये फीचर्स नेचुरल 4K इमेजेज दिखने में मदद करते हैं। 

4K 120 fps, वेरिएबल रिफ्रेश रेट, ऑटो लो लेटेंसी मोड, ऑटो एचडीआर टोन और ऑटो गेम मोड के साथ-साथ इस टीवी में स्पेशल गेमिंग मोड दिया गया है। यह HDMI 2.1 के साथ कम्पेटिबल है। BRAVIA XR X95K Mini LED TV में एकॉस्टिक सरफेस ऑडियो प्लस टेक्नोलॉजी भी दी गई है जो सीधा स्क्रीन से साउंड निकालता है। 

कीमत और उपलब्धता: 85-इंच के BRAVIA XR-85X95K Mini LED TV की कीमत भारत में Rs 899,900 है। हालांकि, इसे ई-कॉमर्स साइट्स, सोनी सेंटर्स और भारत में रिटेल लोकेशंस से Rs 6,17,490 में खरीदा जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord 6 आज हो रहा लॉन्च, 9000mAh बैटरी के साथ दमदार कैमरा, जानें सबकुछ
  2. 165Hz डिस्प्ले और अंदर लगा है पंखा, गेमर्स के लिए आ रहा है Redmi K90 Max!
  3. Realme 16 5G vs Vivo V60e vs OnePlus Nord 5: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo A6k लॉन्च: 7000mAh बैटरी वाले सस्ते 5G फोन की एंट्री, जानें कीमत
  2. Realme Narzo 100 Lite 5G में मिलेगा 6.8 इंच डिस्प्ले, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Netflix Playground App हुआ लॉन्च, बच्चों के लिए फ्री गेम्स और सेफ कंटेंट, कंट्रोल होगा पैरेंट्स के हाथ में!
  4. Layoffs 2026: Meta ने कर्मचारियों को फिर दिया झटका, अब 200 नौकरियां खतरे में!
  5. Lenovo IdeaPad 5 2-in-1, Yoga Slim 7 और Yoga 7 2-in-1 लॉन्च, लंबी बैटरी के साथ दमदार फीचर्स से लैस
  6. Nothing Phone 3a Lite पर चिप शॉर्टेज का असर? Rs 3 हजार तक बढ़ सकती है कीमत
  7. GST नंबर ऑनलाइन कैसे करें प्राप्त, ये है रजिस्ट्रेशन की स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
  8. 165Hz डिस्प्ले और अंदर लगा है पंखा, गेमर्स के लिए आ रहा है Redmi K90 Max!
  9. Redmi Note 15 SE की सेल आज से शुरू, 2 हजार रुपये का मिल रहा डिस्काउंट
  10. Xiaomi Fan Festival: स्मार्टफोन से लेकर टैबलेट और स्मार्ट टीवी पर गजब डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.