Sony का Bravia X90J 55 इंच Ultra-HD HDR TV लॉन्च, जानें कीमत

Sony का Bravia 55-inch X90J Ultra-HD HDR LED टीवी भारत में लॉन्च हो चुका है। यह टीवी फिलहाल भारत में Sony के सबसे एडवांस्ड टीवी विकल्पों में से एक है।

विज्ञापन
अली पार्डीवाला, अपडेटेड: 12 जून 2021 10:23 IST
ख़ास बातें
  • यह टीवी गूगल टीवी यूजर इंटरफेस पर चलने वाले पहले टीवी में से एक है।
  • Sony online store पर इसकी कीमत 1,32,990 रुपये है।
  • Sony का यह नया टीवी X90H सीरीज का सक्सेसर है।

XR कॉग्निटिव प्रोसेसर के साथ यह टीवी दुनिया का सबसे पहला कॉग्निटिव इंटेलीजेंस टीवी है।

Sony का Bravia 55-inch X90J Ultra-HD HDR LED टीवी भारत में लॉन्च हो चुका है। यह टीवी फिलहाल भारत में Sony के सबसे एडवांस्ड टीवी विकल्पों में से एक है। इसकी कीमत 1,39,990 रुपये है। यह सभी Sony सेंटर्स, प्रमुख इलेक्ट्रोनिक स्टोर्स और ई-कॉमर्स पोर्टल पर देशभर में उपलब्ध है। मगर इस टीवी का फिलहाल 55 इंच मॉडल ही उपलब्ध है। X90J सीरीज के साथ Sony ने अपनी प्रीमियम LED Triluminos TV रेंज को अपडेट किया है। अब X90H सीरीज को इसने पीछे छोड़ दिया है जो कंपनी ने साल 2020 में लॉन्च की थी। 

Sony Bravia XR-55X90J price and availability
Sony Bravia KD-55X90J टीवी सोनी के सभी प्रमुख ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध है। Sony online store पर इसकी कीमत 1,32,990 रुपये है। यह टीवी X90H सीरीज का सक्सेसर है जिसके 55 इंच मॉडल की वर्तमान कीमत 1,10,900 रुपये है। X90J सीरीज में कंपनी जल्द ही 65 इंच और 75 इंच मॉडल भी लॉन्च करेगी।

Sony Bravia 55X90J QLED और LED सेग्मेंट में प्रतिस्पर्धा में उलट जाता दिखता है जिसमें कि सैमसंग, वनप्लस और टीसीएल के कुछ टीवी ऑप्शन्स भी शामिल हैं और जिनकी कीमत इस टीवी से थोड़ी कम है। इस सेग्मेंट सोनी की प्रतिष्ठा है कि यह होड़ से अलग हटकर प्रीमियम पर फोकस करता है। इसका सीधा मुकाबला LG जैसे ब्रांड के एंट्री लेवल OLED TV के साथ है।  
Advertisement

Sony Bravia XR-55X90J specifications and features
Sony Bravia XR-55X90J कंपनी की ट्रायल्यूमिनियस तकनीक के साथ एक 55 इंच Ultra-HD (3840x2160 पिक्सल) LED TV है। यह इसकी QLED TV में प्रयोग होने वाली quantum dot तकनीक के जैसी है। इसमें HLG के साथ HDR10 और Dolby Vision फॉर्मेट्स के साथ ही साउंड के लिए Dolby Audio और Dolby Atmos का सपोर्ट है। इसमें फुल एर्रे लोकल डिम्मिंग, HDMI 2.1 और Ultra-HD 120Hz के पीक रिफ्रेश रेट मिलता है। टीवी ऑटो लो-लेटेंसी मोड है और वेरिएबल रिफ्रेश रेट है। इसमें साउंड आउटपुट के लिए 20W स्पीकर का इस्तेमाल किया गया है। 
Advertisement

XR कॉग्निटिव प्रोसेसर के साथ यह टीवी दुनिया का सबसे पहला कॉग्निटिव इंटेलीजेंस टीवी बताया जा रहा है। इस तकनीक के साथ यह एक विशेष फ्रेम में फोकल प्वॉइंट ढूंढ पाता है। इससे यह उस स्थान पर पिक्चर क्वालिटी को बेहतर कर पाता है जहां पर व्यूअर का फोकस होता है। इसलिए कंपनी की ओर से कहा गया है कि इसकी पिक्चर क्वालिटी अधिक प्राकृतिक और स्मरणीय बन जाती है। 

यह टीवी गूगल टीवी यूजर इंटरफेस पर चलने वाले पहले टीवी में से एक है, जो कि स्टॉक एंड्रॉइड टीवी यूआई का स्पीरिचुअल सक्सेसर है। इसे सबसे पहले गूगल टीवी के साथ गूगल क्रोमकास्ट पर पेश किया गया था।
Advertisement
इसमें गूगल असिस्टेंट और एलेक्सा वॉयस असिस्टेंट, गूगल क्रोमकास्ट बिल्ट-इन, साथ ही स्क्रीन मिररिंग और IoT कनेक्टिविटी के लिए क्रमशः Apple AirPlay 2 और Apple HomeKit का सपोर्ट भी है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  2. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.