Sony Bravia X80L TV हुआ लॉन्च, Apple एयरप्ले का सपोर्ट और शानदार फीचर्स से है लैस

Sony Bravia X80L TV में 43, 50 और 85 इंच की डिस्प्ले दी गई है जो कि X1 4K HDR पिक्चर इंजन और 4K रेजॉल्यूशन प्रदान करती हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 अप्रैल 2023 09:41 IST
ख़ास बातें
  • Sony ने भारत में Sony Bravia X80L स्मार्ट टीवी सीरीज को लॉन्च किया है।
  • Sony Bravia X80L 43 इंच मॉडल की कीमत 99,900 रुपये है।
  • Sony Bravia X80L TV में 43, 50 और 85 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Sony Bravia X80L TV में 4K डिस्प्ले है।

Photo Credit: Sony

Sony ने भारतीय बाजार में Sony Bravia X80L स्मार्ट टीवी सीरीज को लॉन्च कर दिया है। सोनी की इस सीरीज में तीन डिस्प्ले साइज का ऑप्शन मिलता है। यह टीवी प्रीमियम स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स प्रदान करता है। Bravia X80L TV सीरीज में शानदार विजुअल, अमेजिंग साउंड के साथ मनोरंजन की अलग ही दुनिया प्रदान की जाती है। Google TV के साथ यह बेहतर पिक्चर और साउंड टेक्नोलॉजी प्रदान करता है। आइए इस स्मार्ट टीवी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Sony Bravia X80L की कीमत


Sony Bravia X80L 43 इंच मॉडल की कीमत 99,900 रुपये है, वहीं 50 इंच मॉडल की कीमत 1,14,900 रुपये है। इसके अलावा 85 इंच मॉडल की कीमत का खुलासा होना बाकी है। ये टीवी बिक्री के लिए सोनी सेंटर्स, इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर्स और ई-कॉमर्स साइट पर उपलब्ध होंगे।
Advertisement
 

Sony Bravia X80L के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Sony Bravia X80L TV में 43, 50 और 85 इंच की डिस्प्ले दी गई है जो कि X1 4K HDR पिक्चर इंजन और 4K रेजॉल्यूशन प्रदान करती हैं। Sony Bravia X80L सीरीज Apple AirPlay 2 और Apple HomeKit का सपोर्ट करती है। यह गूगल असिस्टेंट और एलेक्सा के जरिए क्रोमकास्ट और वॉयस सर्च का सपोर्ट भी करता है। इसके साथ एक Bravia कोर ऐप है जो शानदार स्ट्रीम के साथ 4K ब्लू-रे टेक्नोलॉजी में स्ट्रीम करने के लिए सोनी पिक्चर की फिल्मों की एक बड़ी लाइब्रेरी का एक्सेस प्रदान करता है। 

Sony टीवी IMAX एन्हांस्ड सर्टिफाइड हैं और कई HDR फॉर्मेट का सपोर्ट करता है। ऑडियो की बात करें तो Sony Bravia स्मार्ट टीवी Dolby Atmos और स्पेटिएल साउंड के साथ X-बैलेंस्ड स्पीकर से लैस हैं। टीवी में इमर्सिव गेमिंग अनुभव के लिए वेरिएबल रिफ्रेश रेट, ऑटो लो लेटेंसी मोड, ऑटो HDR टोन मैपिंग और PS5 के साथ गेम मोड का सपोर्ट दिया गया है। इसमें Bravia कैम है जो गेस्चर कंट्रोल, प्रोक्सिमिटी अलर्ट और प्रोटेक्टिड प्राइवेसी प्रदान करता है। कनेक्टिविटी के लिए Sony Bravia X80L में चार HDMI 2.1 पोर्ट, ईथरनेट पोर्ट, दो यूएसबी पोर्ट और एक हेडफोन जैक दिया गया है। यह टीवी एक रिमोट के साथ आता है। 
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Sony Bravia X80L TV, Sony Bravia X80L TV Price

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  3. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  4. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  5. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  7. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.