65 इंच स्‍क्रीन वाला स्मार्ट TV Sony ने भारत में कार की कीमत में किया लॉन्च, जानें कीमत

यह टीवी भारत में सभी सोनी सेंटर्स, प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक स्टोर्स और ई-कॉमर्स पोर्टल्स पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 8 अगस्त 2022 18:14 IST
ख़ास बातें
  • सोनी ने इस टीवी को पहली बार CES में अनवील किया था
  • यह टीवी सभी सोनी सेंटर्स, प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक स्टोर्स पर उपलब्‍ध है
  • टीवी में QD-OLED डिस्प्ले है, जिसका रेजॉलूशन 3,840x2,160 पिक्सल है

भारत में सोनी ब्राविया मास्टर सीरीज A95K OLED TV के 65 इंच मॉडल की कीमत 3,69,990 रुपये में तय की गई है।

सोनी ब्राविया मास्‍टर सीरीज A95K OLED TV को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इस साल की शुरुआत में सोनी ने इस सीरीज को अनवील किया था। कंपनी ने इंडिया में इस सीरीज के 65 इंच मॉडल टीवी को पेश किया है। इसका मॉडल नंबर XR-65A95K है। यह एक XR कॉग्निटिव प्रोसेसर के साथ आता है, जिसके बारे में दावा किया जाता है कि यह डीप, कॉन्‍ट्रास्ट और विविड कलर्स देता है। यह एक 4K QD-OLED पैनल को सपोर्ट करता है, जो डीप ब्‍लैक और शानदार मिड-टोन देता है। थिएटर जैसे एक्‍सपीरियंस के लिए इस टीवी में डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटमॉस दिया गया है। यह आईमैक्स एन्हांस्ड फीचर और नेटफ्लिक्स के लिए एडैप्टिव कैलिब्रेटेड मोड भी ऑफर करता है।
 

सोनी ब्राविया XR-65A95K के प्राइस और उपलब्‍धता 

सोनी ने इस टीवी को पहली बार CES में अनवील किया था और फ‍िर दूसरे मार्केट्स में लॉन्‍च किया। भारत में सोनी ब्राविया मास्टर सीरीज A95K OLED TV के 65 इंच मॉडल की कीमत 3,69,990 रुपये में तय की गई है। वेबसाइट पर टीवी की कीमत 3,51,490 रुपये है। यह टीवी भारत में सभी सोनी सेंटर्स, प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक स्टोर्स और ई-कॉमर्स पोर्टल्स पर उपलब्ध है।
 

सोनी ब्राविया XR-65A95K के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

सोनी ब्राविया XR-65A95K 65 इंच टीवी में QD-OLED डिस्प्ले है, जिसका रेजॉलूशन 3,840x2,160 पिक्सल है। यह HDR10 और डॉल्बी विजन के अलावा कुछ पिक्‍चर फीचर्स के साथ आता है। इन फीचर्स में XR OLED मोशन, ऑटो मोड, डुअल डेटाबेस प्रोसेसिंग, XR 4K अपस्केलिंग, लाइव कलर टेक्नोलॉजी, डायनेमिक कंट्रास्ट एन्हांसर और पिक्सल कंट्रास्ट बूस्टर शामिल हैं। टीवी में एक्सआर कॉग्निटिव प्रोसेसर दिया गया है।

यह स्‍मार्टटीवी HDMI 2.1 के साथ आता है, जिसमें 4K 120fps, वेरिएबल रिफ्रेश रेट (VRR), ऑटो लो लेटेंसी मोड (ALLM) और ऑटो एचडीआर टोन ऑटो गेम मोड के लिए सपोर्ट दिया गया है। इस टीवी में BRAVIA XR तकनीक, प्योर स्ट्रीम और IMAX एन्हांस्ड मोड्स के साथ ऑटोमेटिक एडजस्टमेंट भी मिलता है। 
Advertisement

इस टीवी में दो स्‍पीकर्स और दो सबवूफर्स के साथ 60W का साउंड आउटपुट दिया गया है। स्पीकर में डॉल्बी एटमॉस और डीटीएस डिजिटल सराउंड साउंड मिलता है। यह गूगल टीवी यूजर इंटरफेस के साथ एंड्रॉइड टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है और वॉयस सर्च को सपोर्ट करता है। टीवी में 16GB स्टोरेज है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के तौर पर कंपनी ने डुअल-बैंड वाई-फाई (ac), HDMI 2.1, ईथरनेट पोर्ट, ब्लूटूथ वी4.2, बिल्ट-इन क्रोमकास्ट, ऐपल एयरप्ले, ऐपल होमकिट और 3.5mm जैक दिया है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

65.00 इंच

स्क्रीन टाइप

OLED

रिज़ॉल्यूशन

4K

ओएस

Android

स्मार्ट टीवी

हां
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.