100 इंच का TV Skyworth 100A5D Pro हुआ लॉन्च, इसमें है पेपर जैसी 4K डिस्प्ले, जानें कीमत

Skyworth 100A5D Pro TV में 2500 निट्स की पीक ब्राइटनेस है।

100 इंच का TV Skyworth 100A5D Pro हुआ लॉन्च, इसमें है पेपर जैसी 4K डिस्प्ले, जानें कीमत

Photo Credit: smzdm.com

Skyworth 100A5D Pro TV में 2500 निट्स की पीक ब्राइटनेस है।

ख़ास बातें
  • टीवी में 4K रिजॉल्यूशन है और 144Hz का रिफ्रेश रेट है।
  • Skyworth 100A5D Pro TV में 2500 निट्स की पीक ब्राइटनेस है।
  • यह 1.8GHz क्वाड कोर A73 चिपसेट से लैस है।
विज्ञापन
Skyworth ने नया स्मार्ट टीवी लॉन्च किया है जो 100 इंच डिस्प्ले में आता है। Skyworth 100A5D Pro TV में खास तरह का डिस्प्ले दिया गया है। इसे पेपर-लाइक स्क्रीन कहा गया है। स्क्रीन की खास बात यह है कि अन्य पैनल की तरह इसमें न तो रिफ्लेक्शन दिखता है, और न ही ग्लेयर मिलता है। डिस्प्ले में 4K रिजॉल्यूशन का सपोर्ट है। टीवी 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 
 

Skyworth 100A5D Pro TV price

Skyworth 100A5D Pro TV की कीमत 14999 युआन (लगभग 1,72,000 रुपये) है। इसे JD.com पर लिस्ट किया गया है। टीवी चीन में खरीद के लिए उपलब्ध है। 
 

Skyworth 100A5D Pro TV specifications

Skyworth 100A5D Pro TV में 100 इंच डिस्प्ले है जो कि पेपर जैसी स्क्रीन है। यह रिफ्लेक्शन और ग्लेयर फ्री स्क्रीन बताई (via) गई है। टीवी में 4K रिजॉल्यूशन है और 144Hz का रिफ्रेश रेट है। कंपनी का दावा है कि टीवी का खास डिस्प्ले बाहर की रोशनी में भी देखने वाले को क्लियर, कम्फर्टेबल, और रिफ्रेश कंटेंट व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है। टीवी में 1152 जोन मिनी एलईडी बैकलाइट सेटअप दिया गया है। 

Skyworth 100A5D Pro TV में 2500 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। टीवी में 25 मिलियन: 1 का डाइनेमिक कंट्रास्ट रेश्यो दिया गया है। इसमें डुअल कोर 16 क्रिस्टल माइक्रोन लेवल लाइट एमिटिंग चिप लगी है। यह 1.8GHz क्वाड कोर A73 चिपसेट से लैस है जो 2nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर बना है। टीवी में 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज है। यह WiFi 6 कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। 

साउंड की बात करें तो इसमें Harman साउंड का सपोर्ट दिया गया है। इसमें 210W की पीक पावर दी गई है। ऑडियो आउटपुट के लिए टीवी में ब्लूटूथ, eARC और कोएक्सिएल का सपोर्ट है। इसमें तीन HDMI 2.1 इंटरफेस दिए गए हैं जो कि 4K 120Hz/ 60Hz सिग्नल इनपुट के साथ कम्पैटिबल हैं। हाई स्पीड स्पोर्ट्स और बड़े स्तर के गेम्स के लिए टीवी में 288Hz का अल्ट्रा हाई रिफ्रेश रेट मोड दिया गया है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  2. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  3. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  4. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  6. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  9. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  10. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »