भारत की इस कंपनी ने 20,999 रुपये में लॉन्च किया 43 इंच का 4K LED Smart TV

Shinco S43UQLS टीवी में आपको 2 जीबी रैम और ऐप्स के लिए 16 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। यह टीवी A55 क्वाड-कोर प्रोसेसर से लैस होगा। इसमें तीन HDMI पोर्ट्स, 2 यूएसबी पोर्ट्स और HDR के लिए एचडीआर 10 फॉर्मेट सपोर्ट मौजूद होगा।

विज्ञापन
अली पार्डीवाला, अपडेटेड: 1 जुलाई 2020 17:02 IST
ख़ास बातें
  • Shinco S43UQLS स्मार्ट टीवी में आपको 2 जीबी रैम मिलेगा
  • यह टीवी shinco.in पर खरीद के लिए उपलब्ध है
  • शिंको का यह लेटेस्ट टीवी A55 क्वाड-कोर प्रोसेसर से लैस

Shinco S43UQLS टीवी की बिक्री अमेज़न पर भी

Shinco भारतीय टेलीविज़न ब्रांड है, जिसने अपना लेटेस्ट S43UQLS 43 इंच 4K HDR LED स्मार्ट टीवी बाजार में उतार दिया है, जिसकी कीमत महज 20,999 रुपये है। यह टेलीविज़न फिलहाल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट shinco.in पर खरीद के लिए उपलब्ध है, इसके साथ ही यह Amazon India की वेबसाइट पर भी बेचा जाएगा। यह स्मार्ट टीवी एंड्रॉयड 9 पर आधारित कस्टम इंटरफेस के जरिए से कई ऐप्स को सपोर्ट करता है, और यह ऑडियो क्षमता और कनेक्टिविटी विकल्प भी प्रदान करता है। यह इस साइज़ के मार्केट में इस वक्त सबसे किफायती 4K टीवी है, क्योंकि इस कीमत में ज्यादा टीवी में आपको 43 इंच फुल-एचडी एलईडी डिस्प्ले मिलता है।
 

Shinco S43UQLS specifications and features

43 इंच अल्ट्रा-एचडी (3840x2160 पिक्सल) एचडीआर-कैपेबल डिस्प्ले के अलावा Shinco S43UQLS एक स्मार्ट टीवी है, जो एंड्रॉयड 9 आधारित कस्टम इंटरफेस पर काम करता है। यह आधिकारिक एंड्रॉयड टीवी 9 पाई नहीं है, बल्कि Uniwall UI है जो ऑफिशियल वर्ज़न के लोकप्रिय ऐप्स और स्ट्रीमिंग सर्विस को सपोर्ट करता है। इसके सपोर्टेड ऐप्स की लिस्ट में Hotstar, Zee5, Sony Liv, Jio Cinema, और Alt Balaji आदि शामिल हैं। वहीं Shinco का कहना है कि Netflix, Amazon Prime Video, और YouTube जैसे ऐप्स भी इस टीवी में काम करेंगे।
Advertisement

शिंको S43UQLS टीवी में आपको 2 जीबी रैम और ऐप्स के लिए 16 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। यह टीवी A55 क्वाड-कोर प्रोसेसर से लैस होगा। इसमें तीन HDMI पोर्ट्स, 2 यूएसबी पोर्ट्स और HDR के लिए एचडीआर 10 फॉर्मेट सपोर्ट मौजूद होगा। टीवी के स्पीकर्स में 20 वॉट का रेटेड ऑडियो आउटपुट और dbx-tv ऑडियो टेक्नोलॉजी आदि भी दी गई है। शिंको टीवी के साथ बाहरी वायरलेस स्पीकर व हेडफोन लगाने के लिए इसमें आपको ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी मिलेगी।
 

Shinco S43UQLS price vs competition

नोएडा स्थित शिंको टीवी कंपनी भारत में किफायती टेलीविज़न सेगमेंट में मजबूत चुनौती देने की उम्मीद कर रही है। कंपनी को उम्मीद है कि महज 20,999 रुपये में S43UQLS टीवी उन ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर सकता है, जो फुल-एचडी विकल्प की तालाश कर रहे थे। मार्केट में शिंको की टक्कर जिन ब्रांड्स से होगी, उनमें Vu, Xiaomi, और Realme जैसे ब्रांड शामिल हैं। इनके पास इस कीमत में 43 इंच का फुल-एचडी ऑप्शन मौजूद है, शिंको इस कीमत में 4K और एचडीआर देने का वादा करती है।
Advertisement

आपको बता दें, शिंको की कीमत हमेशा से ही हेडलाइन मटिरियल रही है। पिछले साल कंपनी ने फ्लैश सेल का आयोजन किया था, जिसमें कंपनी अपने 55 इंच 4K LED TV को महज 5,555 रुपये में बेच रही थी, लेकिन सीमित मात्रा में। कंपनी को उम्मीद है कि वह अपनी कीमत से भारत में ग्राहकों का दिल जरूर जीतेगी।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Shinco, Shinco S43UQLS, 4K TV, HDR10
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.