Shark Tank India: फुल एपिसोड्स को ऐसे देखें ऑनलाइन

शो में कुल 7 पैनेलिस्ट को दिखाया गया था जिनमें BharatPe के मैनेजिंग डायरेक्टर और को-फाउंडर आशनीर ग्रोवर, Boat के को-फाउंडर और चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अमन गुप्ता और Shaadi.com के फाउंडर और सीईओ अनुपम मित्तल शामिल थे।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 19 फरवरी 2022 11:23 IST
ख़ास बातें
  • Shark Tank India के पूरे एपिसोड्स SonyLIV पर उपलब्ध हैं।
  • SET India channel के ऑफिशिअल यूट्यूब चैनल पर भी देख सकते हैं एपिसोड।
  • Shark Tank India के मीम सोशल मीडिया पर भी हुए खूब वायरल।
Shark Tank India का पहला सीजन पिछले हफ्ते पूरा हो गया है। इस बिजनेस रियलिटी शो में 198 स्टार्टअप ने हिस्सा लिया था। इनमें से 67 स्टार्टअप ने इनवेस्टर्स से डील हासिल की। इनवेस्टर्स को “Sharks” कहा गया है। अपने 35 एपिसोड्स में शो ने नए बिजनेस कॉन्सेप्ट से परिचय करवाया। इसे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन SET India पर दिखाया गया था। ये सभी एपिसोड्स 20 दिसंबर 2021 से 4 फरवरी 2022 तक प्रसारित किए गए थे।   

शार्क टैंक इंडिया का पहला सीजन भले ही खत्म हो गया है लेकिन आप निराश न हों। ऐसा नहीं है कि अब आप इसमें हिस्सा लेने वाले एंत्रप्रिन्योर के कॉन्सेप्ट्स, आइडिया और प्रोडक्ट्स के बारे में नहीं जान पाएंगे। आप अभी भी इस रियलिटी शो के बेस्ट मोमेंट्स को देख सकते हैं। हम आपको बता रहे हैं कि आप इस शो को कहां और कैसे देख सकते हैं। 
Advertisement
 

Watch Shark Tank India full episodes online

Shark Tank India के पूरे एपिसोड्स SonyLIV पर उपलब्ध हैं। इसके लिए आपको सोनी लिव के प्रीमियम सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी। उसके बाद आप इस शो के फुल एपिसोड्स को ऑनलाइन देख सकते हैं। हालांकि, आप इस शो के एपिसोड्स को MX Player पर फ्री में भी देख सकते हैं लेकिन यहां ये एपिसोड्स विज्ञापनों के साथ होंगे।  

SET India channel के ऑफिशिअल यूट्यूब चैनल पर भी प्लेलिस्ट में भी इस शो के फुल एपिसोड्स को लगातार अपडेट किया जाता है। इसके  अलावा सेट इंडिया ने इस शो के बेस्ट मोमेंट्स की एक डेडीकेटेड प्लेलिस्ट भी बनाई है। इसके कुछ वीडियो आप यहां नीचे भी देख सकते हैं। 

Advertisement
शो के बेस्ट मोमेंट्स के अलावा आपको Shark Tank India के मीम सोशल मीडिया पर भी देखने को मिलेंगे जो काफी वायरल हुए हैं।

शो में कुल 7 पैनेलिस्ट को दिखाया गया था जिनमें BharatPe के मैनेजिंग डायरेक्टर और को-फाउंडर आशनीर ग्रोवर, Boat के को-फाउंडर और चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अमन गुप्ता और Shaadi.com के फाउंडर और सीईओ अनुपम मित्तल शामिल थे। 

इसके अलावा MamaEarth की को-फाउंडर और चीफ एक्जिक्यूटिव ऑफिसर गज़ल आलाघ, Emcure Pharmaceuticals के एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर नमिता थापर, Lenskart के को-फाउंडर और सीईओ पीयूष बंसल और Sugar Cosmetics की को-फाउंडर और सीईओ विनीता सिंह भी शो के अन्य पैनेलिस्ट में शामिल थे।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.