Sex Education टीवी सीरीज के इस एक्टर को मिला BBC के Doctor Who शो का लीड रोल

Ncuti Gatwa को Doctor Who का लीड रोल मिलने की जानकारी खुद BBC ने दी थी।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 मई 2022 16:20 IST
ख़ास बातें
  • Netflix की पॉपुलर टीवी सीरीज़ Sex Education के एक्टर हैं Ncuti Gatwa
  • गतवा डॉक्टर का बेहद प्रसिद्ध किरदार निभाने वाले पहले अश्वेत एक्टर होंगे
  • Gatwa 2023 में Time Lord के रूप में एंट्री लेंगे

Sex Education में भी अहम भूमिका निभा चुके हैं Ncuti Gatwa

Netflix की पॉपुलर टीवी सीरीज़ Sex Education के एक्टर Ncuti Gatwa को BBC की लंबे समय से चल रही सीरीज़ Doctor Who में लीड रोल मिला है। गतवा मौजूदा Timelord Jodie Whittaker की जगह लेने वाले हैं, जिन्हें डॉक्टर (लीड रोल) के लिए बेहद पसंद किया जाता था। नए लीड रोल के मिलने के साथ गतवा डॉक्टर का बेहद प्रसिद्ध किरदार निभाने वाले पहले अश्वेत एक्टर बन जाएंगे।

Ncuti Gatwa को Doctor Who का लीड रोल मिलने की जानकारी खुद BBC ने दी थी। यह सीरीज BBC की सबसे पॉपुलर टीवी सीरीज़ में से एक है। अभी तक इस सीरीज में लीड रोल, यानी डॉक्टर का रोल किसी अश्वेत एक्टर ने नहीं निभाया था। स्कॉटिश एक्टर गतवा ने रोल के मिलने पर बेहद खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि वे इस रोल को प्राप्त करने पर बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं और वे इसके लिए बेहद उत्सुक हैं।
Advertisement
 

BCC के अुनसार, रवांडा में जन्में एक्टर ने इस मौके पर कहा, (अनुवादित) " शो में आने के लिए [मैं] बहुत सम्मानित, उत्साहितर और थोड़ा सा डरा हुआ हूं।" 29 वर्षिय एक्टर आगे कहते हैं "यह भूमिका और शो दुनिया भर में इतने सारे लोगों के लिए बहुत मायने रखता है, जिसमें मैं भी शामिल हूं, और मेरे अविश्वसनीय रूप से प्रतिभाशाली पूर्ववर्तियों में से प्रत्येक ने उस अनूठी जिम्मेदारी को बेहद सावधानी के साथ संभाला है। मैं ऐसा करने के लिए अपनी पूरी कोशिश करूंगा।"

शो प्रड्यूसर Russell T Davies ने कहा कि Gatwa ने डॉक्टर के 14वें अवतार की भूमिका निभाने के लिए अपने ऑडिशन में "हमें चौंका दिया था।"
Advertisement

Gatwa 2023 में Time Lord के रूप में एंट्री लेंगे और इस साल Whittaker अपने एक आखिरी और खास एपिसोड में इस रोल से अल्विदा लेंगे।
Advertisement

बता दें कि Doctor Who टीवी सीरीज फिलहाल भारत में किसी भी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध नहीं है और न ही इसकी उपलब्धता को लेकर किसी प्रकार की जानकारी दी गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  4. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  8. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  9. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  10. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  11. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  4. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  5. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  6. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  7. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  9. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.