SENS ने भारत में लॉन्च किए नए Smart TV, महज 9499 रुपये से कीमत शुरू

कीमत की बात करें तो SENS 32 इंच HD TV की कीमत 9,499 रुपये है। SENS 43 इंच FHD TV की कीमत 16,499 रुपये है। हाई-एंड Dwinci टीवी 55 इंच की कीमत 33,499 रुपये है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 दिसंबर 2022 10:33 IST
ख़ास बातें
  • SENS ने भारतीय बाजार में 7 नए स्मार्ट टीवी लॉन्च किए हैं।
  • कीमत की बात करें तो SENS 32 इंच HD TV की कीमत 9,499 रुपये है।
  • SENS Dwinci TV में 178 डिग्री व्यूइंग एंगल के साथ QLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Flipkart

SENS ने भारतीय बाजार में 7 नए स्मार्ट टीवी लॉन्च किए हैं। कंपनी अपनी नई मेड इन इंडिया टीवी लाइनअप के लॉन्च के साथ भारत में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है। कंपनी एक साथ 7 स्मार्ट टीवी लेकर बाजार में उतरी है। कंपनी ने सितंबर में स्मार्टवॉच और TWS समेत नेकबैंड हेडसेट लॉन्च किए थे। ये टीवी भारत और अमेरिका में स्थित SENS की इन-हाउस R&D टीम्स द्वारा डिजाइन किए हैं।

नए SENS टीवी कई कैटेगरी में नोएडा और ग्रेटर नोएडा के प्रोडक्शन प्लांट में तैयार किए गए हैं। नए SENS स्मार्ट टीवी में कंपनी द्वारा तैयार LumiSENS और FluroSENS डिस्प्ले पैनल लगाया गया है। पैनल का साइज 43 इंच से लेकर 65 इंच तक है। नए टीवी Google TV OS प्लेटफॉर्म पर काम करते हैं। इनमें बच्चों के लिए प्रोफाइल सेट की जा सकती है।
Advertisement
 

SENS टीवी की कीमत


कीमत की बात करें तो SENS 32 इंच HD TV की कीमत 9,499 रुपये है। SENS 43 इंच FHD TV की कीमत 16,499 रुपये है। हाई-एंड Dwinci टीवी 55 इंच की कीमत 33,499 रुपये है। और 65 इंच मॉडल की कीमत 42,499 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो ये स्मार्ट टीवी भारत में 16 दिसंबर से Flipkart पर उपलब्ध हैं। 

SENS के मुताबिक, कंपनी ने नए टीवी का नाम प्रसिद्ध कलाकारों के नाम पर रखा है। SENS Dwinci 4K QLED Google TV 55 इंच और 65 इंच साइज में उपलब्ध हैं, जबकि Pikaso 4K UHD Android TV 50 इंच और 55 इंच साइज में आते हैं। नए SENS Smart TV लाइनअप में 32 इंच HD और 43 इंच FHD और 4K एंड्रॉयड टीवी हैं।
Advertisement

SENS Dwinci TV में 178 डिग्री व्यूइंग एंगल के साथ QLED डिस्प्ले है। ये 350 निट्स तक ब्राइटनेस, एचडीआर10 और डॉल्बी विजन से लैस हैं। प्रोसेसर के लिए यह ये Mali-G52 GPU के साथ क्वाड-कोर प्रोसेसर से लैस हैं। Dwinci में 2GB RAM और 16GB स्टोरेज दी गई है। कनेक्टिविटी की बात करें तो ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, एचडीएमआई, यूएसबी, ईथरनेट और ऑप्टिकल पोर्ट शामिल हैं। टीवी के रिमोट में नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और यूट्यूब के लिए हॉटकीज दी गई हैं।
Advertisement

SENS Pikaso लाइनअप में क्वाड-कोर A53 प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 2GB RAM और 16GB स्टोरेज दी गई है। टीवी में HDR10 के साथ एलईडी डिस्प्ले और 178 डिग्री व्यूइंग एंगल दिया गया है। Pikaso TV एंड्रॉयड टीवी ओएस पर काम करते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इनमें ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, एचडीएमआई, यूएसबी, ईथरनेट और ऑप्टिकल पोर्ट दिया गया है। रिमोट में नेटफ्लिक्स, यूट्यूब और अन्य स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के लिए हॉटकी भी हैं। SENS 32 इंच और 43 इंच 4K एंड्रॉयड टीवी डिस्प्ले पैनल की विविधताओं के साथ कुछ बेहतरीन फीचर्स से लैस हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  2. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.