एक Samsung TV खरीदो, दूसरा TV फ्री पाओ! कुछ मॉडल्स के साथ मिलेगा ₹93,000 का Soundbar

Samsung ने भारत में अपने Vision AI Big TV लाइनअप पर नया प्रमोशनल कैंपेन शुरू किया है। इसके तहत ग्राहकों को फ्री Soundbar, फ्री TV, कैशबैक और आसान EMI जैसे ऑफर्स मिल रहे हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 जून 2026 21:02 IST
ख़ास बातें
  • Samsung ने Vision AI Big TV सीरीज पर नया ऑफर शुरू किया
  • चुनिंदा मॉडल्स पर फ्री Soundbar या अतिरिक्त TV मिल सकता है
  • 20 प्रतिशत तक कैशबैक और 30 महीने तक EMI का ऑप्शन

Photo Credit: Samsung

Samsung ने फुटबॉल फैंस को ध्यान में रखते हुए भारत में एक नया प्रमोशनल कैंपेन शुरू किया है। "Big Game, Bigger Screen, Biggest Moments" नाम के इस कैंपेन के तहत कंपनी अपनी 2026 Vision AI Big TV सीरीज पर कई ऑफर्स दे रही है। Samsung का कहना है कि इस सीरीज में AI Soccer Mode जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो मैच देखने के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किए गए हैं। इसके अलावा कंपनी चुनिंदा मॉडल्स पर मुफ्त डिवाइसेज और फाइनेंसिंग ऑफर्स भी दे रही है।

Samsung इंडिया के मुताबिक, 2026 Vision AI Big TV लाइनअप में AI Soccer Mode दिया गया है, जो रियल-टाइम सीन एनालिसिस की मदद से बॉल ट्रैकिंग को स्मूद बनाता है, रंगों को बेहतर करता है और ऑडियो को अधिक स्पष्ट बनाने का काम करता है। कंपनी के अनुसार इसका उद्देश्य यूजर्स को घर पर स्टेडियम जैसा एक्सपीरिएंस देना है। टीवी में Samsung Vision AI Companion (VAC) भी मिलता है, जो Bixby, Perplexity और Microsoft Copilot जैसे AI प्लेटफॉर्म्स को सपोर्ट करता है।

Advertisement

टीवी लाइनअप में AI Upscaling Pro, Color Booster Pro और AI Sound Controller Pro जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। AI Upscaling Pro कम रिजॉल्यूशन वाले कंटेंट की क्वालिटी बेहतर बनाने का दावा करता है, जबकि Color Booster Pro रंगों को ज्यादा जीवंत दिखाने में मदद करता है। वहीं AI Sound Controller Pro कमेंट्री, बैकग्राउंड म्यूजिक और स्टेडियम की आवाजों के बीच ऑटोमैटिक बैलेंस बनाता है, जिससे ऑडियो एक्सपीरिएंस बेहतर हो सके।

कंपनी इस प्रमोशनल कैंपेन के तहत 75 इंच और उससे बड़े टीवी खरीदने वाले ग्राहकों को कई एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी दे रही है। मॉडल के आधार पर ग्राहकों को 92,990 रुपये तक कीमत वाला Soundbar या 2,14,990 रुपये तक कीमत वाला एक एक्स्ट्रा TV मुफ्त दिया जा सकता है। इसके अलावा चुनिंदा ट्रांजैक्शन्स पर 20 प्रतिशत तक कैशबैक, जीरो डाउन पेमेंट और 30 महीने तक की EMI जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

Samsung का कहना है कि Vision AI Big TV सीरीज में Samsung TV Plus, Samsung Care+, Samsung Finance+, Sound Plus और Art Plus जैसी सर्विसेज का सपोर्ट मिलता है। कंपनी ने इस लाइनअप के लिए 7 साल तक OS अपडेट देने का भी वादा किया है।

Advertisement

Samsung की 2026 Vision AI Big TV रेंज और इससे जुड़े ऑफर्स फिलहाल देशभर में कंपनी के रिटेल स्टोर्स, अधिकृत डीलर्स और आधिकारिक ऑनलाइन चैनलों के जरिए उपलब्ध हैं।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.