Samsung TV यूजर्स अलर्ट! 1 मार्च से स्मार्ट TV पर काम नहीं करेगा Google का ये फीचर!

सैमसंग ने 2020 से अपने टीवी में गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट देना शुरू किया था।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 फरवरी 2024 19:17 IST
ख़ास बातें
  • Google Assistant 1 मार्च 2024 से सैमसंग स्मार्ट टीवी में उपलब्ध नहीं होगा
  • कंपनी का कहना है कि गूगल की पॉलिसी में बदलाव के कारण ऐसा किया जा रहा है
  • सैमसंग ने 2020 से टीवी में गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट देना शुरू किया था

सैमसंग ने 2020 से अपने टीवी में गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट देना शुरू किया था।

Samsung स्मार्ट TV में एक बड़ा बदलाव कंपनी करने जा रही है। स्मार्ट टीवी में से अब Google Assistant को हटाया जाएगा। कंपनी ने इसकी सूचना अधिकारिक रूप से सपोर्ट पेज पर जारी कर दी है। जिसमें कहा गया है कि मार्च से गूगल असिस्टेंट सैमसंग स्मार्ट टीवी में उपलब्ध नहीं होगा। जो मॉडल पुराने हैं उनसे तो गूगल असिस्टेंट हटेगा ही, बल्कि नए आने वाले मॉडल्स में भी अब यह वॉयस असिस्टेंट नहीं दिखाई देगा। आइए जानते हैं कंपनी के इस कदम के पीछे क्या वजह बताई गई है। 

Samsung स्मार्ट TV में गूगल के वॉयस असिस्टेंट Google Assistant को अब जगह नहीं मिलेगी। ऐप को स्मार्ट टीवी में से हटाया जा रहा है। सैमसंग ने सपोर्ट पेज पर इसकी जानकारी दी है। 1 मार्च 2024 से सैमसंग के किसी भी टीवी मॉडल में यह फीचर नहीं मिलेगा। इसमें कंपनी के सभी मॉडल्स जिसमें 2020 Lifestyle TV, 2020 Crystal UHD TV, 2020 8K and 4K QLED TV, 2021 स्मार्ट टीवी मॉडल, 2022 स्मार्ट टीवी मॉडल भी शामिल हैं। 

सैमसंग ने 2020 से अपने टीवी में गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट देना शुरू किया था। 4 साल के बाद अब इस फीचर को टीवी से हटाया जा रहा है। कंपनी का कहना है कि गूगल की पॉलिसी में बदलाव के कारण ऐसा किया जा रहा है। हालांकि सैमसंग ने इसकी विस्तारित जानकारी अभी नहीं दी है कि पॉलिसी में ऐसा क्या बदलाव किया गया है, जिसके कारण इस फीचर को अब हटाया जा रहा है। कंपनी ने सपोर्ट पेज पर लिखा है, 'गूगल पॉलिसी में बदलाव के चलते, Google Assistant अब 1 मार्च 2024 से सैमसंग स्मार्ट टीवी में उपलब्ध नहीं होगा। वॉयस असिस्टेंट के लिए टीवी में दूसरे विकल्प चेक करें।'

Google Assistant से जुड़ी हाल ही में आई एक रिपोर्ट में हमने आपको बताया था कि गूगल असिस्टेंट से 17 फीचर्स को हटा दिया गया है। 26 जनवरी से गूगल असिस्टेंट पर अब कई फीचर्स काम नहीं करेंगे। कंपनी ने कहा था कि गूगल असिस्टेंट की क्वालिटी और रिलायबिलिटी यानी इस पर निर्भरता को और बेहतर बनाने के लिए यह बदलाव किया जा रहा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 8 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग वाला धांसू फोन
  2. OpenAI के CEO ने AI के चलते डेवलपर्स को कहा अलविदा! वायरल हो रहा पोस्ट
  3. Lyne ने Rs 449 से शुरू होने वाले ईयरबड्स CoolPods 11 Pro , नेकबैंड किए लॉन्च, 60 घंटे तक बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. अब नए तरीके से Reels कंट्रोल कर पाएंगे आप, Instagram पर टैप टू पॉज फीचर हुआ पेश, जानें
  2. Lyne ने Rs 449 से शुरू होने वाले ईयरबड्स CoolPods 11 Pro , नेकबैंड किए लॉन्च, 60 घंटे तक बैटरी!
  3. OnePlus Nord Buds 4 Pro लॉन्च, 54 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें क्या हैं खासियतें
  4. Lenovo ने  9,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया Legion Y700 Gen 5 गेमिंग टैबलेट, जानें प्राइस, फीचर्स
  5. Apple के चीफ Tim Cook ने जल्द रिटायरमेंट लेने से किया इनकार
  6. 40°C जैसी भयंकर गर्मी में राहत देने के लिए Elista लेकर आया 4 नए Snowstorm Air Cooler, जानें सबकुछ
  7. Realme C100i में हो सकती है 6.8 इंच LCD स्क्रीन, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  8. Oppo A6s 5G vs iQOO Z11X 5G vs Poco M8 5G: जानें 20K में कौन सा फोन है बेस्ट
  9. 7000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ Realme P4 Lite 5G लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. बाहरी शोर से कॉलिंग में नहीं होगी परेशानी, WhatsApp कर रहा नॉयज कैंसलेशन फीचर पर काम!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.