65-इंच साइज तक के 3 Samsung Crystal 4K TV भारत में 4 अगस्त को होंगे लॉन्च, प्री-बुक करने पर 3 हजार तक का डिस्काउंट

Samsung के अनुसार, नए अपकमिंग स्मार्ट टीवी विभिन्न ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए खरीद के लिए उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 31 जुलाई 2023 20:49 IST
ख़ास बातें
  • 4 अगस्त को 43-इंच, 55-इंच और 65-इंच साइज के 3 Samsung TV लॉन्च होंगे
  • 500 रुपये में खरीदे जा सकते हैं स्पेशल प्री-बुकिंग पास
  • इनके जरिए 3,000 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट हासिल किया जा सकता है
Samsung भारत में 4 अगस्त को दोपहर 12 बजे (IST) नई Crystal Vision 4K TV सीरीज लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर इस लाइनअप के लॉन्च के लिए एक माइक्रोसाइट तैयार की है, जिससे पता चलता है कि नई सीरीज में तीन साइज में मॉडल्स शामिल होंगे। इनके कई अहम स्पेसिफिकेशन्स से भी पर्दा उठा दिया गया है और साथ ही कंपनी द्वारा इन मॉडल्स को प्री-बुक करने वाले ग्राहकों के लिए कुछ स्पेशल ऑफर्स का खुलासा भी कर दिया गया है। चलिए इन सभी स्पेसिफिकेशन्स और ऑफर्स के बारे में जानते हैं।

Flipkart ने Samsung की नई Crystal Vison 4K TV सीरीज के लॉन्च के लिए एक माइक्रोसाइट (केवल मोबाइल ऐप पर उपलब्ध) लाइव की है, जिससे पता चलता है कि दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज 4 अगस्त को भारत में 43-इंच, 55-इंच और 65-इंच स्क्रीन साइज वाले तीन नए Crystal Vision 4K TV लॉन्च करने वाली है। इनकी कीमत की जानकारी तो नहीं दी गई है, लेकिन कुछ प्री-बुकिंग ऑफर्स दिए जा रहे हैं।

Samsung के अनुसार, नए अपकमिंग स्मार्ट टीवी विभिन्न ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। सैमसंग फ्लिपकार्ट पर क्रिस्टल विजन 4K टेलीविजन के लिए 500 रुपये की कीमत पर प्री-रिजर्व पास दे रही है। पास के जरिए  43-इंच, 55-इंच और 65-इंच वेरिएंट पर क्रमश: 1,000 रुपये, 2,000 रुपये और 3,000 रुपये की एक्स्ट्रा छूट मिलेगी। इसके अलावा, इन ग्राहकों को टेलीविजन के साथ 8,990 रुपये का एक सैमसंग वेबकैम मुफ्त मिलेगा।

कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स और टीवी के डिजाइन से भी पर्दा उठा दिया गया है। डिजाइन के लिहाज से, Samsung के इन टीवी में चारों तरफ बहुत पतले बेजल्स मिलते हैं। वहीं, Crystal Vision 4K टीवी सीरीज के तीनों मॉडल में एक लाइट सेंसर और एक कैमरा सेंसर सहित इन-बिल्ट IoT सेंसर मिलेगा। लाइट सेंसर के साथ टीवी आसपास की रोशनी और माहौल के आधार पर ब्राइटनेस को एडजस्ट करेगा। इसमें बिल्ट-इन हब के साथ यूजर्स स्मार्टथिंग्स का फायदा उठा सकेंगे, जिसके जरिए घर के अन्य स्मार्ट डिवाइस को कंट्रोल किया जा सकेगा। वहीं, कैमरा सेंसर के जरिए घुसपैठ का पता लगाने के साथ-साथ यूजर्स घर की निगरानी कर सकेंगे, जो एक होम CCTV का पैसा बचा सकता है।
Advertisement

इसके अलावा, टेलीविजन DeX सपोर्ट के साथ आते हैं, जिसमें यूजर्स इसे पीसी, लैपटॉप और मोबाइल डिवाइस से वायरलेस तरीके से कनेक्ट कर सकते हैं। गेमिंग के लिए इसमें ऑटो लो लेटेंसी मोड (ALLM) मिलता है, जो इनपुट लैग को कम करने का काम करता है। वहीं, मोशन एक्सेलरेटर के जरिए टीवी कंटेंट के आधार पर फ्रेम का पता लगाने और उसे एडजस्ट करने का काम करता है, जिससे स्मूथ मोशन दिखाई देंगे।

टीवी HDR10+ सपोर्ट से लैस होंगे। इनमें PurColor टेक्नोलॉजी भी मिलेगी, जो वाइब्रेंट पिक्चर का वादा करती है। वहीं, कंट्रास्ट एन्हांसर फीचर कंट्रास्ट को ऑप्टिमाइज करने का काम करता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  4. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.