55-इंच, 43-इंच साइज में Samsung Crystal 4K Dynamic Smart TV भारत में लॉन्च, कीमत 41,990 रुपये से शुरू

Samsung Crystal 4K Dynamic टीवी पर 4K अपस्केलिंग टेक्नोलॉजी स्टैंडर्ड रिजॉल्यूशन में कंटेंट को लगभग 4K क्वालिटी तक बढ़ाने की क्षमता रखती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 सितंबर 2024 19:54 IST
ख़ास बातें
  • नया TV सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon.in पर उपलब्ध है
  • TV में शानदार ऑडियो अनुभव के लिए Q-Symphony टेक्नोलॉजी दी गई है
  • सभी डिवाइस में डेटा सुरक्षा के लिए इसमें Knox सिक्योरिटी शामिल है

Samsung Crystal 4K Dynamic TV 43-इंच और 55-इंच साइज में उपलब्ध है

Photo Credit: Samsung

Samsung ने 2024 Crystal 4K Dynamic स्मार्ट टीवी पेश किया है, जिसमें बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी और इमर्सिव ऑडियो एक्सपीरिएंस देने के लिए डिजाइन की गई एडवांस टेक्नोलॉजी की एक रेंज शामिल है। 43-इंच और 55-इंच मॉडल में उपलब्ध यह TV मॉडल 4K अपस्केलिंग, डायनामिक क्रिस्टल कलर, HDR और एक क्रिस्टल प्रोसेसर 4K से लैस है। इसमें Bixby और Amazon Alexa इंटिग्रेशन के साथ मल्टी वॉयस असिस्टेंट, एक एयर स्लिम डिजाइन, Knox सिक्योरिटी और एक सोलरसेल रिमोट शामिल है।

कीमत और उपलब्धता की बात करें, तो Samsung ने Crystal 4K Dynamic TV को भारत में 41,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। टीवी 43-इंच और 55-इंच साइज में सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट Samsung.com और Amazon.in पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।

Samsung Crystal 4K Dynamic टीवी पर 4K अपस्केलिंग टेक्नोलॉजी स्टैंडर्ड रिजॉल्यूशन में कंटेंट को लगभग 4K क्वालिटी तक बढ़ाने की क्षमता रखती है, जिससे अधिक विविड और डिटेल्ड पिक्चर देखने को मिलती है। डायनामिक क्रिस्टल कलर फीचर एक अरब रंगों के शेड्स प्रदान करता है। HDR (हाई डायनेमिक रेंज) ब्राइटनेस और कंट्रास्ट की रेंज को बढ़ाता है, जिससे अंधेरे और लाइट दोनों दृश्यों में भरपूर डिटेल्स दिखाई देती हैं। कंट्रास्ट एन्हांसर फीचर भी है, जो डेप्थ और कंट्रास्ट को और अधिक रिफाइन करता है।

Samsung के अनुसार, Crystal 4K Dynamic TV में शानदार ऑडियो अनुभव के लिए Q-Symphony टेक्नोलॉजी मिलती है, जो टीवी के स्पीकर को कनेक्टेड साउंडबार के साथ मिलकर सराउंड साउंड देने में सक्षम बनाती है। OTS Lite (ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग साउंड लाइट) टेक्नोलॉजी 3D ऑडियो जनरेट करने के लिए मल्टी-चैनल स्पीकर का उपयोग करती है, जो ऑन-स्क्रीन ऑब्जेक्ट की स्पीड के साथ साउंड को सिंक करती है।
Advertisement

Crystal 4K Dynamic TV में एयर स्लिम डिजाइन है। इसमें Knox सिक्योरिटी भी शामिल है, जो सभी डिवाइस में डेटा सुरक्षा सुनिश्चित करती है। टीवी के साथ सोलरसेल रिमोट आता है, जो सूरज की रोशनी या इनडोर लाइट से चार्ज हो सकता है, जिससे डिस्पोजेबल बैटरी की आवश्यकता कम हो जाती है। इतना ही नहीं, सैमसंग टीवी प्लस बिना सब्सक्रिप्शन के 100 से अधिक चैनलों तक फ्री एक्सेस देता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  7. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  8. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  9. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
#ताज़ा ख़बरें
  1. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  2. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  7. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  8. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  10. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.