98 इंच तक बड़े TV Samsung ने 2025 Neo QLED 8K सीरीज में किए लॉन्च, जानें कीमत

साउंड के लिए टीवी में Dolby Atmos का सपोर्ट दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 मार्च 2025 14:27 IST
ख़ास बातें
  • टीवी 2025 Neo QLED 8K TV सीरीज के तहत लॉन्च किए गए हैं
  • टीवी में Samsung Vision AI सिस्टम दिया गया है
  • टीवी NQ8 AI Gen3 प्रोसेसर से लैस हैं।

Samsung ने अपने नए QLED TV ग्लोबल मार्केट में पेश किए हैं।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने अपने नए QLED TV ग्लोबल मार्केट में पेश किए हैं। ये टीवी 2025 Neo QLED 8K TV सीरीज के तहत लॉन्च किए गए हैं जिनमें QN990F और QN900F मॉडल्स को शामिल किया गया है। नए टीवी में Samsung Vision AI सिस्टम दिया गया है जो रियल टाइम में एडेप्टिव पिक्चर और साउंड पर एकसाथ काम करता है। इसमें Live Translate सबटाइटल, Click to Search, Universal Gestures जैसे काम के AI फीचर दिए गए हैं। टीवी NQ8 AI Gen3 प्रोसेसर से लैस हैं। यह 8K AI अपस्केलिंग सपोर्ट करता है जिससे कम रिजॉल्यूशन का कंटेंट भी बेहतर दिखाने की कोशिश की जाती है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और अन्य खास फीचर्स के बारे में। 
 

Samsung 2025 Neo QLED 8K TV Series price

QN990F Series में 65 इंच से लेकर 98 इंच तक स्क्रीन साइज में TV लॉन्च किए गए हैं। इसके 65 इंच मॉडल की कीमत 5499 डॉलर (लगभग 4,72,000 रुपये) है। जबकि टॉप 98 इंच मॉडल की कीमत 9,999 डॉलर (लगभग 8,58,000 रुपये) है। QN900F Series में 65 इंच से लेकर 85 इंच स्क्रीन साइज के मॉडल पेश किए गए हैं। इसके 65 इंच मॉडल की कीमत 3299 डॉलर (लगभग 2,83,000 रुपये) है जबकि 85 इंच मॉडल की कीमत 5499 डॉलर (लगभग 4,72,000 रुपये) है। 
Advertisement
 

Samsung 2025 Neo QLED 8K TV Series specifications

Samsung 2025 Neo QLED 8K TV सीरीज के QN990F और QN900F लाइनअप मॉडल्स NQ8 AI Gen3 चिपसेट से लैस हैं। QN990F में 8K AI Upscaling Pro फीचर है, यह ग्लेयर फ्री क्वांटम मैट्रिक्स मिनी LED डिस्प्ले से लैस है। इसमें कंपनी ने One Connect Box दिया है जिसकी मदद से टीवी 30 फीट दूर से भी इनपुट रिसीव कर सकता है। टीवी में Motion Xcelerator 240Hz और AI Motion Enhancer Pro फीचर का सपोर्ट है। यानी कि यह मोशन विजुअल्स को बेहतर तरीके से दिखाता है और हैंडल करता है। 

साउंड के लिए टीवी में Dolby Atmos का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग साउंड प्रो फीचर भी इसमें दिया गया है जो ऑडियो को स्क्रीन मूवमेंट के साथ जोड़कर रखता है। 
Advertisement

QN900F मॉडल्स 65 इंच से 85 इंच में आते हैं। इस टीवी में 8K AI अपस्केलिंग फीचर है। ये मेटल फ्रेम डिजाइन में आते हैं। इनमें 165Hz मोशन एक्सीलरेटर दिया गया है। ऑडियो के लिए टीवी में ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग साउंड प्लस, और Dolby Atmos का सपोर्ट मिलता है। इसमें भी ग्लेयर फ्री टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। ज्यादा रोशनी वाले रूम में भी विजिबिलिटी बेहतर बनी रहती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  2. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  3. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.