Reliance ने शुरू की Jio TV OS की टेस्टिंग, Samsung के Tizen OS और LG के webOS से सीधी टक्कर!

Jio TV OS को टेस्ट करने के लिए रिलायंस लोकल टीवी मैन्युफैक्चरर्स का सहयोग ले रहा है। टेलीविजन के लिए तैयार किया जा रहा यह ऑपरेटिंग सिस्टम Google के Android प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 जुलाई 2024 21:56 IST
ख़ास बातें
  • Jio TV OS की भारत में टेस्टिंग शुरू हो चुकी है
  • टेस्टिंग के लिए कंपनी लोकल टीवी मैन्युफैक्चरर्स का सहयोग ले रही है
  • कंपनी भारतीय निर्माताओं को OS का फ्री लाइसेंस भी देने पर विचार कर रही है

यह ऑपरेटिंग सिस्टम Google के Android प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगा

पिछले साल के आखिर में एक रिपोर्ट सामने आई थी कि Reliance अपना Jio TV OS लाने की तैयारी कर रहा है, जिसे Fire TV, Tizen या webOS जैसे अन्य टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ प्रतिस्पर्धा के लिए मैदान में उतारा जाएगा। एक लेटेस्ट रिपोर्ट में बताया गया है कि Jio ने इस TV OS की टेस्टिंग शुरू कर दी है। भारत में विकसित किए जा रहे पहले टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम, Jio TV OS की टेस्टिंग के लिए Reliance कथित तौर पर लोकल टीवी मैन्युफैक्चरर्स का सहयोग ले रहा है। यह भी बताया गया है कि रिलायंस अपने इस टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम को इस्तेमाल करने के लिए टीवी ब्रांड्स से किसी प्रकार की लाइसेंस फीस भी चार्ज नहीं करेगा। 

ET की रिपोर्ट बताती है कि Jio TV OS की भारत में टेस्टिंग शुरू हो चुकी है, जिससे पता चलता है कि इसका लॉन्च अब दहलीज पर पहुंच गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम को टेस्ट करने के लिए रिलायंस लोकल टीवी मैन्युफैक्चरर्स का सहयोग ले रहा है। टेलीविजन के लिए तैयार किया जा रहा यह ऑपरेटिंग सिस्टम Google के Android प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगा। मार्केट में Amazon पहले से ही अपने Fire TV OS का लाइसेंस कुछ टीवी OEMs को दे रहा है और साथ ही Samsung, LG, Skyworth और Hisense जैसे ब्रांड्स भी अपने टेलीविजन को सेल्फ डेवलप्ड क्रमश: Tizen OS, webOS, Coolita OS और Vidaa OS के साथ लॉन्च करते हैं। ऐसे में प्रतियोगिता को काटने के लिए रिपोर्ट के अनुसार, Reliance अपने Jio TV OS को लाइसेंस फ्री देने पर विचार कर रही है।
Advertisement

रिपोर्ट आगे बताती है कि Reliance अपने Jio TV OS का बीटा टेस्ट करने, फीडबैक इकट्ठा करने और बग ठीक करने करने के लिए लोकल टीवी मैन्युफैक्चरर्स के साथ हाथ मिला रहा है। इसके अलावा, कंपनी BPL और Reconnect ब्रांडों के साथ अपने 4K और FHD टीवी लॉन्च करके एंट्री लेवल मार्केट को भी लक्षित करने की तैयारी में है। इतना ही नहीं, कंपनी भारतीय निर्माताओं को OS का फ्री लाइसेंस भी देने पर विचार कर रही है।

इंडस्ट्री के एक कार्यकारी का हवाला देते हुए रिपोर्ट बताती है कि Jio TV OS कंपनी को JioCinema जैसे अपने ऐप्स को बंडल करने, एड रिवेन्यू जनरेट करने और Jio ब्रॉडबैंड सर्विस को पैकेज करने का मौका देगा। यह भी बताया गया है कि रिलायंस जियो टीवी ओएस को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए इसके लिए लाइसेंसिंग फीस नहीं लेगा। Jio TV OS ओपन सोर्स होने के कारण स्मार्ट टीवी और अन्य डिवाइस के लिए ऐप डेवलपमेंट को भी सपोर्ट करेगा।
Advertisement

Reliance ने Jio TV OS के डेवलपमेंट की घोषणा पिछले साल ही कर दी थी। रिलायंस जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन आकाश अंबानी ने उस समय कहा था कि "हम टीवी के लिए कुछ समय से अपने खुद के ओएस पर काम कर रहे हैं और हम इस बारे में व्यापक रूप से सोच रहे हैं कि इसे कैसे लॉन्च किया जाए।"
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Jio TV OS, Jio TV OS Beta, RELIANCE, Jio
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  3. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  4. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  5. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  7. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.