Rs 30,000 से कम की कीमत में Redmi ने भारत में लॉन्च किया 43 इंच 4K स्मार्ट टीवी, ये हैं खूबियां

Redmi Smart TV X43 की कीमत भारत में 28,999 रुपये है और आप इसे सिंगल ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। टीवी की सेल 16 फरवरी से Amazon, mi.com और अन्य रीटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 10 फरवरी 2022 12:05 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Smart TV X43 में 30 वॉट के स्पीकर्स मौजूद है
  • रेडमी स्मार्ट टीवी एक्स43 की सेल 16 फरवरी से शुरू होगी
  • टीवी Android TV 10 आधारित PatchWall 4 UI पर काम करता है
Redmi Smart TV X43 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह कंपनी की X  सीरीज़ स्मार्ट टीवी लाइनअप का सबसे छोटा स्क्रीन साइज़ मॉडल है, जिसमें आपको 43 इंच का 4K डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, यह टीवी Android TV 10 आधारित PatchWall 4 UI पर काम करता है। इसमें 30 वॉट स्पीकर्स मौजूद हैं। बता दें, कंपनी ने इस स्मार्ट टीवी के साथ-साथ कल भारत में Redmi Note 11 और Redmi Note 11S स्मार्टफोन व Redmi Smart Band Pro को लॉन्च किया था।
 

Redmi Smart TV X43 Price in India, availability

Redmi Smart TV X43 की कीमत भारत में 28,999 रुपये है और आप इसे सिंगल ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। टीवी की सेल 16 फरवरी से Amazon, mi.com और अन्य रीटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगी।
 

Redmi Smart TV X43 specifications

रेडमी स्मार्ट टीवी एक्स43 Android TV 10 आधारित PatchWall 4 UI पर काम करता है। इसमें 43 इंच का full-HD+ (3,840x2,160 pixels) 4K डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें HDR सपोर्ट भी मौजूद है। इसमें Vivid Picture Engine और Wide Color Gamut सपोर्ट भी मौजूद है। साथ ही गेमिंग के दौरान ब्लर-फ्री विजुअल के लिए इसमें MEMC भी दिया गया है।

स्मार्ट टीवी में 30 वॉट के स्पीकर्स मौजूद है, जिसमें 15-15 वॉट के दो स्टीरियो स्पीकर सेटअप मौजूद है। इसके साथ DTS Virtual:X और Dolby Atmos का सपोर्ट मिलता है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें तीन एचडीएमआई 2.1 स्लॉट्स, दो यूएसबी पोर्ट्स, एक इथरनेट पोर्ट और 3.5mm जैक मौजूद है। टीवी में क्रोमकास्ट सपोर्ट मिलता है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

43.00 इंच

स्क्रीन टाइप

LED

रिज़ॉल्यूशन

4K

ओएस

Android

स्मार्ट टीवी

हां
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11 Lite vs Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power: जानें कौन सा है बेस्ट?
  2. Poco M8 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
  3. Vivo X300 E लॉन्च: फ्लैगशिप प्रोसेसर, 7,200mAh बैटरी और 512GB तक स्टोरेज के साथ आया स्मार्टफोन
  4. Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुआ प्राइस
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में तेजी से बढ़ सकता है EVs का मार्केट, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की होगी बड़ी हिस्सेदारी
  2. Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुआ प्राइस
  3. Oppo A7 Pro Max में होगी 10,000mAh की पावरफुल बैटरी
  4. वॉलेट में एल्यूमिनियम फॉयल लपेटकर चोरी होने से बच जाएंगे पैसे? जानें कैसे काम करती है यह वायरल ट्रिक
  5. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7500 Turbo होगा चिपसेट!
  6. Redmi 17 4G के स्पेसिफिकेशंस लीक, 50MP कैमरा, 7500mAh बैटरी के साथ गजब होंगे फीचर्स
  7. Google Pixel 11 सीरीज के होंगे महंगे प्राइसेज, मेमोरी और स्टोरेज कंपोनेंट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
  8. ₹5,000 तक महंगे हुए Xiaomi, Redmi स्मार्टफोन, जानें किस मॉडल पर कितना असर
  9. ₹200 में 30GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 20 OTT का फ्री एक्सेस, Vi ने लॉन्च किया नया प्लान
  10. क्रिप्टो मार्केट में फेडरल रिजर्व की मीटिंग से पहले तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 65,200 डॉलर से ज्यादा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.