4K HDR सपोर्ट वाली Redmi Smart TV X सीरीज़ की सेल आज, कीमत 32,999 रुपये से शुरू...

Redmi Smart TV X सीरीज़ को तीन स्क्रीन साइज़ में पेश किया गया है, जिसमें Redmi Smart TV X50 इंच वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये है। जबकि Redmi Smart TV X55 इंच वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये है और 65 इंच का वेरिएंट 57,999 रुपये में खरीद के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 26 मार्च 2021 10:14 IST
ख़ास बातें
  • साइज़ के अलावा Redmi Smart TV X सीरीज़ के स्पेसिफिकेशन एक जैसे हैं
  • टीवी में Dolby Vision HDR और Dolby Atmos audio सपोर्ट दिया गया है
  • रेडमी टीवी एक्स सीरीज़ लेटेस्ट PatchWall UI पर काम करती है

टीवी में loT प्रोडक्ट सपोर्ट के लिए Mi Home app मौजूद है

Redmi Smart TV X सीरीज़ को पिछले हफ्ते ही भारत में लॉन्च किया गया है, जो कि Redmi ब्रांड के तहत भारत में पहली स्मार्ट टीवी सीरीज़ है। आज रेडमी स्मार्ट टीवी एक्स सीरीज़ की सेल आखिरकार भारत में शुरू होने जा रही है, जो कि Amazon और Mi.com पर खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। बता दें, कंपनी ने सीरीज़ के तहत तीन स्क्रीन साइज़ टीवी वेरिएंट को भारतीय मार्केट में उतारा है, जिसमें Redmi Smart TV X50 इंच वेरिएंट, Redmi Smart TV X55 इंच वेरिएंट और Redmi Smart TV X65 इंच वेरिएंट शामिल है। यह तीनों ही वेरिएंट में 4K HDR LED स्क्रीन मिलती है।   
 

Redmi Smart TV X Series price in India, sale

जैसे कि हमने बताया Redmi Smart TV X सीरीज़ को तीन स्क्रीन साइज़ में पेश किया गया है, जिसमें Redmi Smart TV X50 इंच वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये है। जबकि Redmi Smart TV X55 इंच वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये है और 65 इंच का वेरिएंट 57,999 रुपये में खरीद के लिए उपलब्ध है। यह सभी टीवी 4K HDR LED मॉडल्स हैं, और साइज़ के अलावा इनके स्पेसिफिकेशन और फीचर्स एक जैसे ही हैं। इच्छुक ग्राहक इन टीवी को आज 26 मार्च दोपहर 12 बजे से  Amazon और Mi.com वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन खरीद सकते हैं। इसके अलावा इन्हें Mi Home और Mi Studio offline स्टोर्स के माध्यम से भी खरीदा जा सकेगा।
 

Redmi Smart TV X Series specifications, features

रेडमी स्मार्ट टीवी एक्स सीरीज़ में इस कीमत के तहत प्रभावशाली स्पेसिफिकेशन और फीचर्स दिए गए है, जिसमें खासतौर पर हाई डायनमिक रेंज कॉन्टेंट के लिए डॉल्बी विज़न और एचडीआर 10 प्लस फोर्मेट सपोर्ट मौजूद है। टीवी में रियलिटी फ्लो और विविड पिक्चर इंजन भी फीचर किए गए हैं, जो कि इम्प्रूव्ड व्यूविंग एक्सपीरियंस प्रदान करेगा। इसमें विभिन्न साउंड सपोर्ट भी दिए गए हैं, जिसमें डॉल्बी ऑडियो, डॉल्बी एटमोस पास-ओवर eARC और डीटीएस वर्चुअल: एक्स शामिल हैं।

यह टीवी एंड्रॉयड टीवी 10 पर एंड्रॉयड टीवी लॉन्चर के साथ काम करता है। शाओमी के अन्य टीवी की तरह रेडमी टीवी एक्स सीरीज़ PatchWall UI पर काम करती है, जो कि शाओमी का कॉन्टेंट-फोकस्ड, क्यूरेटेड यूजर इंटरफेस है जो इसके Mi TV रेंज पर काफी लोकप्रिय है। इसमें गूगल क्रोमकास्ट बिल्ट-इन और रेडमी टीवी रेंज कंपनी का पहला उत्पाद है, जिसके पास टीवी में loT प्रोडक्ट सपोर्ट के लिए Mi Home app मौजूद है।
Advertisement

अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो इसमें 64 बिट क्वाड-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर, 2 जीबी रैम, ऐप्स और डाटा के लिए 16 जीबी स्टोरेज और बेहतर गेमिंग प्रफोर्मेंस के लिए ऑटो लो-लैटेंसी मोड (ALLM) शामिल है। टीवी में तीन एचडीएमआई 2.1 पोर्ट के साथ एक eARC, दो यूएसबी पोट्स, डुअल-बैंड वाई-फाई कनेक्टिविटी, ऑप्टिकल और 3.5mm ऑडियो कनेक्टिविटी और ब्लूटूथ 5.0 शामिल है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

50.00 इंच

स्क्रीन टाइप

LED

रिज़ॉल्यूशन

Ultra-HD

ओएस

Android

स्मार्ट टीवी

हां
 
रिव्यू
  • Design
  • Performance
  • Value for Money
  • Software
  • Features
  • Good
  • Lots of connectivity options

  • Dolby Vision, HDR10+

  • Excellent software

  • Good sound quality

  • Decent picture quality with 4K HDR content
  • Bad
  • Poor black levels

  • Below-average performance with full-HD content

  • No batteries included for remote
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

55.00 इंच

स्क्रीन टाइप

LED

रिज़ॉल्यूशन

Ultra-HD

ओएस

Android

स्मार्ट टीवी

हां
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

65.00 इंच

स्क्रीन टाइप

LED

रिज़ॉल्यूशन

Ultra-HD

ओएस

Android

स्मार्ट टीवी

हां
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.