Redmi Max 86-inch TV की कीमत घटी, अब इस कीमत में खरीदें!

इच्छुक खरीदार Redmi MAX TV को 9,999 युआन (लगभग 1 लाख 13 हजार रूपये) की बजाय अब 7,999 युआन (लगभग 90 हजार रुपये) में खरीद सकेंगे

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 सितंबर 2021 10:28 IST
ख़ास बातें
  • टीवी की कीमत को अप्रैल 2021 में बढ़ाया गया था।
  • कंपनी ने 98-इंच मॉडल की कीमत में भी की है कटौती।
  • टीवी में 2GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज है।

Redmi MAX 86-inch TV इंच फरवरी में चीन में Redmi K40 सीरीज़ के साथ लॉन्च किया गया था।

Redmi MAX 86-inch TV इंच फरवरी में चीन में Redmi K40 सीरीज़ के साथ लॉन्च किया गया था। टीवी को लॉन्च हुए दो महीने भी नहीं बीते थे कि कंपनी ने टीवी के दाम बढ़ाने की घोषणा कर दी। उस वक्त टीवी की कीमतों में 2000 युआन की वृद्धि की गई। मगर अब कंपनी ने इस टीवी की कीमत में कटौती की घोषणा की है जो इसे अपने मूल लॉन्च मूल्य पर वापस लाती है। यानि कि जिस कीमत में टीवी लॉन्च किया गया था अब यह फिर से उसी कीमत में मिलने लगेगा। 

Gizmochina में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार अब इच्छुक खरीदार Redmi Max 86-inch TV को 9,999 युआन (लगभग 1 लाख 13 हजार रूपये) की बजाय अब 7,999 युआन (लगभग 90 हजार रुपये) में खरीद सकेंगे, जिसे अप्रैल में बढ़ाया गया था। निर्माता ने टीवी के लिए कम्पोनेंट्स (सीमित सप्लाई के साथ) की बढ़ी हुई मांग और महीनों पहले कीमत बढ़ाने के कारण के रूप में उतार-चढ़ाव वाली एक्सचेंज दरों का हवाला दिया। अब जबकि इसने कीमत कम कर दी है, यह मान लेना ठीक है कि कम्पोनेंट्स की सप्लाई में सुधार हुआ है।
Advertisement

Xiaomi की सहायक कंपनी ने 98-इंच मॉडल की कीमत में कटौती की भी घोषणा की। मार्च 2020 में लॉन्च होने पर मूल रूप से इसकी कीमत 19,999 युआन (लगभग 2 लाख 26 हजार रुपये) थी जो कि अब घटकर 17,999 युआन (लगभग 2 लाख 3 हजार रुपये) हो गई है। ये बढ़ी हुई कीमतें एक सितंबर से लागू हो रही हैं। यानि कि बुधवार 1 सितंबर से इच्छुक ग्राहक टीवी को सस्ती कीमत पर खरीद सकते हैं। 
 

Redmi Max 86-inch TV specifications, features

Redmi Max 86-inch TV में अल्ट्रा एचडी (3,840x2,160 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन वाली एलईडी-बैकलिट एलसीडी स्क्रीन है। टेलीविजन पर एचडीआर सपोर्ट एचएलजी, एचडीआर10, एचडीआर10+ और डॉल्बी विजन सहित विभिन्न फॉर्मेट्स को कवर करता है। टेलीविज़न की अधिकतम रिफ्रेश रेट 120Hz है, जो नेक्स्ट जेनरेशन के कंसोल गेमर्स के लिए उपयोगी होगी। डॉल्बी एटमॉस और DTS-HD तक के विभिन्न साउंड फॉर्मेट भी सपोर्टेड हैं, जिनका रेटेड साउंड आउटपुट 25W है।
Advertisement

यह टेलीविजन क्वाड-कोर सीपीयू द्वारा संचालित है और इसमें 2GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज है। चीन में Xiaomi टेलीविज़न की तरह, Redmi Max 86-इंच टीवी TV 3.0 सॉफ़्टवेयर के लिए MIUI चलाता है, जो चीन में पॉपुलर कंटेंट और स्ट्रीमिंग सर्विसेज के वाइड सिलेक्शन का सपोर्ट करता है। इसमें तीन एचडीएमआई पोर्ट हैं, जिनमें से एक ऑटो लो-लेटेंसी मोड के साथ 120Hz की हाई रिफ्रेश रेट के साथ HDMI 2.1 का सपोर्ट करता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  4. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  5. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  6. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  7. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  8. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  9. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  10. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.