4 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Redmi 55-inch F Series 4K TV, देखें पूरी डील

नया 4K टीवी खरीदना चाहते हैं तो Xiaomi का Redmi 55-inch F Series 4K TV बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 मार्च 2025 11:35 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 55-inch F Series 4K TV फिलहाल 32,999 रुपये में उपलब्ध है।
  • Redmi Xiaomi 55-inch TV में क्वाड कोर ARM Cortex-A55 CPU दिया गया है।
  • Redmi 55-inch F Series 4K TV में 55 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Redmi 55 inch F Series UHD 4K TV में 55 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Xiaomi

अगर आप किफायती कीमत पर नया 4K टीवी खरीदना चाहते हैं तो Xiaomi का Redmi 55-inch F Series 4K TV बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। 55 इंच की डिस्प्ले वाला यह स्मार्ट टीवी FireOS 7 पर काम करता है। यह टीवी Prime Video, Netflix और 12000+ अन्य ऐप्स का सपोर्ट करता है। यहां हम आपको Redmi 55-inch F Series 4K TV पर मिलने वाली डील और ऑफर के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Redmi 55-inch F Series 4K TV Offers & Price


Redmi 55-inch F Series 4K TV फिलहाल 32,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। SBI क्रेडिट कार्ड से 4000 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट के साथ यूजर्स 28,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर स्मार्ट टीवी पा सकतें है। यह डिस्काउंट सिर्फ SBI कार्ड यूजर्स के लिए लागू है। इस बीच ICICI कार्ड यूजर्स 2000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी पा सकते हैं और HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड यूजर्स 1000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। Xiaomi 55 इंच UHD TV खरीदते हुए यूजर्स को अधिकतम डिस्काउंट पाने के लिए चेकआउट के समय संबंधित कार्ड का चयन करना चाहिए। इसके अलावा नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी हैं, जो आसान पेमेंट प्रदान करते हैं। 


Advertisement
Redmi 55-inch F Series 4K TV Specifications


Redmi 55-inch F Series 4K TV में 55 इंच की डिस्प्ले दी गई है। यह स्मार्ट टीवी FireOS 7 पर काम करता है। यह टीवी Prime Video, Netflix और 12000+ अन्य ऐप्स का सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल बैंड वाईफाई, ब्लूटूथ 5.0, दो यूएसबी पोर्ट, ARC, ईथरनेट, 3.5mm ऑडियो जैक और 2x HDMI पोर्ट शामिल हैं। बिल्ट-इन फायर टीवी सभी ऐप्स के लिए सपोर्ट प्रदान करता है और डायरेक्ट DTH सेट-टॉप बॉक्स इंटीग्रेशन का भी सपोर्ट करता है। यह AirPlay 2 और Miracast डिस्प्ले मिररिंग का सपोर्ट करता है।

Redmi Xiaomi 55-inch TV में क्वाड कोर ARM Cortex-A55 CPU दिया गया है। इसके अलावा इस टीवी में 2GB RAM और 8GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। बेजल-लेस डिस्प्ले इमर्सिव अनुभव प्रदान करता है, पिक्चर इंजन डिस्प्ले पर विविड, वेल सेचुरेटेड फोटो प्रदान करने में मदद करता है। कंपनी इस स्मार्ट टीवी के साथ 1 साल की एक्सटेंडेड वारंटी और 1 साल की अतिरिक्त पाबेल वारंटी प्रदान करती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Redmi 55 inch F Series UHD 4K TV

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme 5G फोन खरीदें फ्लिपकार्ट पर सस्ता, जानें क्या है ऑफर
  2. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
  3. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  4. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 13 Mini जैसा कॉम्पेक्ट iPhone लॉन्च करने की Apple की तैयारी!
  2. 40 इंच स्मार्ट टीवी, कीमत 11 हजार से भी कम, Amazon पर बंपर ऑफर पर TV
  3. ₹5000 से कम में स्मार्टवॉच, Flipkart सेल, डिस्काउंट पर खरीदें ये 5 ऑप्शन
  4. Motorola Razr Flex 27 का लॉन्च कंफर्म, 50MP दो कैमरा, 5000mAh बैटरी जैसे होंगे फीचर्स!
  5. Oppo का 10,050mAh बैटरी वाला टैबलेट Pad Air 6 होगा 16 नवंबर को लॉन्च, प्री-ऑर्डर शुरू
  6. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
  7. Airtel का गजब ऑफर! 1 महीने के प्रीपेड मोबाइल रीचार्ज पर 2 महीने चलेगा प्लान!
  8. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Oppo Pad 6F के जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.