Realme Smart TV लॉन्च से दूर नहीं, रिमोट कंट्रोल को मिला ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन

Realme के लिए भारत बेहद ही अहम मार्केट है। और इसका पहला टीवी भारतीय ग्राहकों के लिए ही लाया जा सकता है।

विज्ञापन
अली पार्डीवाला, अपडेटेड: 13 अप्रैल 2020 14:46 IST
ख़ास बातें
  • 4K HDR स्मार्ट टीवी सपोर्ट के साथ आ सकता है रियलमी स्मार्ट टीवी
  • यह कंपनी मार्केट में सीधे तौर पर Xiaomi से भिड़ेगी
  • स्मार्ट टीवी की कीमत 30,000 रुपये से कम रहने की उम्मीद
Realme के पहले स्मार्ट टीवी के लिए उम्मीद की जा रही थी कि कंपनी इसे इस साल MWC 2020 में लॉन्च करेगी, लेकिन कंपनी को अपने इस लॉन्च को पीछे धकेलना पड़ा। अब ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी अपने पहले स्मार्ट टीवी को लॉन्च करने के लिए तैयार है। बता दें कि रियलमी टीवी को रिमोट कंट्रोल के साथ ब्लूटूथ सर्टफिकेशन मिल गया है। इससे पता चलता है कि रियलमी आने वाले हफ्तों में अपना नया टेलीविजन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

MySmartPrice की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, Realme के एक रिमोट कंट्रोल को ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन मिल चुका है। हालांकि, लिस्टिंग पेज में डिवाइस को लेकर कुछ ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। फिर भी यह पता चलता है कि आगामी Realme Smart TV ब्लूटूथ 5.0 पर चलेगा। याद दिला दें कि MWC 2020 रद्द होने के बाद कंपनी ने पुष्टि की थी कि वे भारत में Realme TV को 2020 की दूसरी तिमाही में लॉन्च करेगी और लेटेस्ट सर्टिफिकेशन इसकी पुष्टि करता है।
Advertisement

Realme के लिए भारत बेहद ही अहम मार्केट है। और इसका पहला टीवी भारतीय ग्राहकों के लिए ही लाया जा सकता है। बीआईएस लिस्टिंग के आधार पर ज़ारी पुरानी रिपोर्ट में कहा गया है कि Realme Smart TV सीरीज़ का टीवी 43 इंच वाला होगा। लेकिन मॉडल नंबर से रियलमी टीवी के 55 इंच वाले वेरिएंट के बारे में भी पता चला था। यह कंपनी मार्केट में सीधे तौर पर Xiaomi से भिड़ेगी। और इसके पहले स्मार्ट टीवी की कीमत 30,000 रुपये से कम रहने की उम्मीद है।

भारत में कोरोनावायरस के कारण लॉकडाउन महीने के अंत तक जा सकता है। Realme की तैयारी यही होगी कि जितनी जल्दी हो सके मार्केट में Realme Smart TV को उतारा जाए। इसके लिए कंपनी द्वारा ऑनलाइन इवेंट आयोजित करने की संभावनाएं ज्यादा लगती हैं। फिलहाल, रियलमी टीवी सीरीज़ के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं उपलब्ध है। लेकिन इतना अनुमान ज़रूर लगाया जा सकता है कि यह 4K HDR स्मार्ट टीवी सपोर्ट के साथ आएगा।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme Smart TV, televisions
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  3. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  4. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  5. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  6. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  2. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  3. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  4. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  5. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  6. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  7. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  9. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  10. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.