75 इंच Oppo Smart TV K9 2GB रैम, 32GB स्टोरेज के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Oppo Smart TV K9 के 75 इंच वेरिएंट की कीमत CNY 5,799 (लगभग 66,183 रुपये) है। हालांकि, लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी इस टीवी पर CNY 300 (लगभग 3,422 रुपये) का डिस्काउंट दे रही है। डिस्काउंट के बाद ग्राहक इस टीवी को CNY 5,499 (लगभग 62,737 रुपये) में खरीद सकेंगे

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 27 सितंबर 2021 15:12 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Smart TV K9 75 क्वाड-कोर MediaTek MT9652 SoC प्रोसेसर से लैस है
  • ओप्पो स्मार्ट टीवी के9 75 में मौजूद है 32 जीबी स्टोरेज
  • ओप्पो स्मार्ट टीवी के9 सीरीज़ में शामिल हैं तीन स्क्रीन साइज़

चीन में टीवी की प्री-बुकिंग शुरू कर दी गई है, जबकि इसकी सेल 30 सितंबर से शुरू होगी

Oppo Smart TV K9 सीरीज़ के तहत नया स्मार्ट टीवी चीन में लॉन्च किया गया है। बता दें, कंपनी ने इस सीरीज़ के तहत तीन स्क्रीन साइज़ 43 इंच, 55 इंच और 65 इंच तक का टीवी मई महीने में लॉन्च किया था। वहीं, अब कंपनी ने इस सीरीज़ के तहत चौथा टीवी 75 इंच साइज़ वेरिएंट में पेश किया है। नए टीवी में भी 4K रिजोल्यूशन दिया गया है। टीवी में 60Hz का रिफ्रेश रेट है और ब्लू लाइट मोड है। नए मॉडल में 2 जीबी रैम और क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है। चीन में टीवी की प्री-बुकिंग शुरू कर दी गई है, जबकि इसकी सेल 30 सितंबर से शुरू होगी।
 

Oppo Smart TV K9 75” Price and Availability

Oppo Smart TV K9 के 75 इंच वेरिएंट की कीमत CNY 5,799 (लगभग 66,183 रुपये) है। हालांकि, लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी इस टीवी पर CNY 300 (लगभग 3,422 रुपये) का डिस्काउंट दे रही है। डिस्काउंट के बाद ग्राहक इस टीवी को CNY 5,499 (लगभग 62,737 रुपये) में खरीद सकेंगे। यही नहीं, इस टीवी के साथ Oppo एक वेबकैम CNY 399 (लगभग 4,552 रुपये) में प्रदान कर रही है। इसके साथ ग्राहकों को टीवी के साथ Tencent streaming सब्सक्रिप्शन फ्री प्राप्त होगा। जैसे कि हमने बताया चीन में टीवी की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है, जबकि इसकी सेल 30 सितंबर से शुरू होगी।
Advertisement
 

Oppo Smart TV K9 75 Specifications

Oppo Smart TV K9 75 में 4K (3,840x2,160 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 60Hz रिफ्रेश रेट, 93 प्रतिशत DCI-P3, और 300 nits की दी गई है। यह टीवी 60Hz MEMC डायनेमिक कम्पेन्सेशन को भी सपोर्ट करता है। अन्य टीवी की तरह इस में भी HDR10, HDR10+, और HLG सपोर्ट मौजूद है।

ओप्पो का यह नया टीवी क्वाड-कोर MediaTek MT9652 SoC प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ ARM Mali-G52 MC1 दिया गया है। वहीं, टीवी की रैम 2 जीबी और स्टोरेज 32 जीबी है। Oppo Smart TV K9 सीरीज के टीवी ColorOS TV2.0 पर ऑपरेट करते हैं और रिमोट में वॉइस असिस्टेंस का फीचर भी है। साथ ही ये far-field स्पीड टेक्नोलॉजी के साथ आता है।
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए टीवी में डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, 3 x HDMI 2.1, 2 x USB 2.0, 3 इन 1 एवी, एनएफसी, डिजिटल ऑडियो पोर्ट, डीटीएमबी और इथरनेट शामिल है।

ऑडियो के मामले में Oppo Smart TV K9 75 इंच में दो 15W के स्पीकर दिए गए हैं जो कुल मिलाकर 30W की आउटपुट देते हैं, जो कि Dolby Audio को सपोर्ट करते हैं। इस टीवी में 1080p (FHD) एक्सटर्नल वेबकैम सपोर्ट भी मिलेगा।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

65.00 इंच

स्क्रीन टाइप

LED

डाइमेंशन

1446.2x838.5x75

रिज़ॉल्यूशन

4K

स्मार्ट टीवी

हां
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

55.00 इंच

स्क्रीन टाइप

LED

डाइमेंशन

1226.2x715.7x75.2

रिज़ॉल्यूशन

4K

स्मार्ट टीवी

हां
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

43.00 इंच

स्क्रीन टाइप

LED

डाइमेंशन

961.4x563.6x76.5

रिज़ॉल्यूशन

Full-HD

स्मार्ट टीवी

हां
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo Smart TV K9 75
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  7. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  8. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  9. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  11. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.