OnePlus TV Y1S और Y1S Edge बिना बेजल डिस्प्ले के साथ होंगे भारत में लॉन्च!

OnePlus ने शुक्रवार को अपने दो नए स्मार्ट टीवी के भारत लॉन्च को टीज़ किया है, जो है- OnePlus TV Y1S और OnePlus TV Y1S Edge। कंपनी के अनुसार, आगामी स्मार्ट टीवी मॉडल्स में बेजल्स-लेस डिज़ाइन फीचर किया जाएगा।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 4 फरवरी 2022 17:32 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus TV Y1S की बिक्री ऑनलाइन हो सकती है
  • OnePlus TV Y1S Edge को ऑफलाइन खरीदा जा सकेगा
  • टीवी में मिलेंगे 32 और 43 इंच स्क्रीन साइज़
OnePlus ने शुक्रवार को अपने दो नए स्मार्ट टीवी के भारत लॉन्च को टीज़ किया है, जो है- OnePlus TV Y1S और OnePlus TV Y1S Edge। कंपनी के अनुसार, आगामी स्मार्ट टीवी मॉडल्स में बेजल्स-लेस डिज़ाइन फीचर किया जाएगा। पुरानी रिपोर्ट में जानकारी मिली थी कि वनप्लस वाई1एस स्मार्ट टीवी को 20 वॉट स्पीकर डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट और अटॉमस डिकोडिंग के साथ लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने फिलहाल आगामी स्मार्ट टीवी लॉन्च तारीख और कीमत को लेकर किसी प्रकार का ऐलान नहीं किया है।

OnePlus ने फिलहाल इन दोनों ही आगामी स्मार्ट टीवी की कीमत का खुलासा नहीं किया है, हालांकि लॉन्च के साथ इसका भी इंतजार खत्म हो जाएगा। इस वक्त कंपनी की किफायती Y सीरीज़ टीवी के तहत भारत में 32 इंच का OnePlus TV 32Y1 आता है, जिसकी कीमत 16,499 रुपये है। कंपनी के मुताबिक, OnePlus TV Y1S खरीद के लिए ऑनलाइन चैनल्स पर उपलब्ध होगा, जबकि OnePlus TV Y1S Edge को ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए खरीद के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

OnePlus TV Y1S और OnePlus TV Y1S Edge कंपनी की किफायती Y सीरीज़ स्मार्ट टीवी लाइनअप के लेटेस्ट एडिशन साबित होंगे। वनप्लस फिलहाल कीमत के आधार पर तीन स्मार्ट टीवी कैटेगरी पेश करता है, जिसमें प्रीमियम स्मार्ट टीवी मॉडल्स को OnePlus TV Q सीरीज़ के तहत पेश किया जाता है, जबकि U सीरीज़ के तहत कंपनी कम कीमत में प्रीमियम स्मार्ट टीवी लाती है। वहीं, Y सीरीज़ रेंज किफायती टीवी विकल्प भारत में पेश करती है।

पुरानी रिपोर्ट के अनुसार, वनप्लस वाई1एस रेंज के स्मार्ट टीवी Android TV 11 पर चलेंगे। इनमें 32 इंच और 43 इंच के इन स्मार्ट टीवी डिस्प्ले मिलेंगे, जिसके साथ HDR10+ सपोर्ट मिल सकता है। दोनों मॉडलों के 20W स्पीकर में एटमॉस डिकोडिंग के साथ डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट भी होगा। रिपोर्टों के मुताबिक, इन स्मार्ट टीवी में डुअल-बैंड Wi-Fi कनेक्टिविटी मिलेगी। हालांकि ये स्‍मार्ट टीवी कब लॉन्च होंगे, इसकी कोई जानकारी नहीं है। उम्‍मीद यही है कि लॉन्चिंग जल्‍द होगी।
Advertisement


 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

32.00 इंच

स्क्रीन टाइप

LED

रिज़ॉल्यूशन

HD-Ready

ओएस

Android

स्मार्ट टीवी

हां
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  4. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  9. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  10. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.