OnePlus 12, 12R के लिए OnePlus AIRVOOC 50W वायरलेस चार्जर और बंपर केस पेश

OnePlus सैंडस्टोन केस की शुरुआती कीमत 999 रुपये है। वहीं अरामिड फाइबर की कीमत 1,299 रुपये और वॉलनट टेक्सचर की कीमत 1,999 रुपये है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 जनवरी 2024 18:13 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus AIRVOOC 50W वायरलेस चार्जर 50W पावर आउटपुट का सपोर्ट करता है।
  • OnePlus AIRVOOC 50W वायरलेस चार्जर की कीमत 5,499 रुपये है।
  • OnePlus 12 के लिए बंपर केस तीन अलग-अलग साइज में आते हैं।

OnePlus बंपर केस

Photo Credit: OnePlus

OnePlus ने बीती रात ग्लोबल मार्केट में OnePlus Buds 3 TWS के साथ OnePlus 12 और OnePlus 12R स्मार्टफोन पेश किए थे। इवेंट में ब्रांड ने नए स्मार्टफोन के लिए एक्सेसरीज भी पेश की है। इसमें OnePlus 12 के लिए कई बम्पर केस और एक AIRVOOC वायरलेस चार्जर शामिल है जो वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करता है। यहां हम आपको एक्सेसरीज और उनकी उपलब्धता के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


OnePlus बंपर केस और वायरलेस चार्जर की कीमत


OnePlus सैंडस्टोन केस की शुरुआती कीमत 999 रुपये है। वहीं अरामिड फाइबर की कीमत 1,299 रुपये और वॉलनट टेक्सचर की कीमत 1,999 रुपये है। OnePlus AIRVOOC 50W वायरलेस चार्जर की कीमत 5,499 रुपये है। यह ब्रांड की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।


OnePlus 12, 12R बंपर केस और एक्सेसरीज


OnePlus 12 के लिए बंपर केस तीन अलग-अलग साइज में आते हैं, जबकि OnePlus 12R को दो ऑप्शन मिलते हैं। OnePlus 12 के लिए सैंडस्टोन, अरामिड फाइबर और वॉलनट टेक्सचर शामिल हैं। सैंडस्टोन केस के मामले में सैंडस्टोन टेक्सचर के साथ एक क्लासिक जेट-ब्लैक डिजाइन है जो बूंदों और फिसलने से बचाव करके मजबूत पकड़ प्रदान करता है। वहीं अरामिड फाइबर में डायगनल लाइन के साथ कार्बन-फाइबर जैसा डिजाइन मिलता है। 

इसे ड्यूराबिलिटी और रेसिस्टेंस से बचाव के लिए 11 अलग-अलग प्रोसेस से पार किया गया है। आखिर में वॉलनट टेक्सचर एक ऊबड़-खाबड़ बम्पर केस है जिसमें मजबूत और दानेदार बनावट है। इसे उभरे हुए कैमरा मॉड्यूल के साथ ज्यादा प्रोटेक्शन के लिए डिजाइन किया गया है। तीनों केस काफी हल्के हैं और हाथ में आसानी से पकड़े जा सकते हैं। OnePlus 12R की बात करें तो इसके लिए सैंडस्टोन बम्पर केस भी पेश किया गया है। इसमें एक क्लासिक टेक्सचर केस है जिसमें सिल्वर कलर ऑप्शन में एक स्मूथ वुवेन फिनिशन है। स्मार्टफोन के दोनों केस की कीमत 799 रुपये है। OnePlus 12 और 12R के केस वनप्लस की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।


OnePlus AIRVOOC 50W वायरलेस चार्जर


Advertisement
OnePlus ने OnePlus AIRVOOC 50W वायरलेस चार्जर भी पेश किए हैं। कंपनी का पहला वायरलेस चार्जर Warp चार्ज 30 2020 में लॉन्च हुआ था। नए फीचर का डिजाइन लगभग पिछले मॉडल जैसा ही है। यूजर्स अपने स्मार्टफोन को होरिजोंटल के साथ-साथ वर्टिकल भी रख सकते हैं। इसमें एक बिल्ट इन चार्जिंग कॉइल है जो डिवाइस के प्लेसमेंट ओरिएंटेशन के आधार पर डिवाइस के वायरलेस चार्जिंग जोन को पहचानता है।

OnePlus AIRVOOC 50W वायरलेस चार्जर 50W अधिकतम पावर आउटपुट का सपोर्ट करता है। 23 मिनट में 50 प्रतिशत और 55 मिनट में 100 प्रतिशत चार्ज करने का दावा करता है। यह डिवाइस पावर फ्लक्चुएट होने पर सिक्योरिटी के लिए 6 सिक्योरिटी लेयर से लैस है। यूजर्स अपने स्मार्टफोन का केस हटाए बिना उसे चार्ज कर सकते हैं। चार्जिंग एक्सेसरी में बेहतर हीट डिसिपेशन और फोन को ठंडा रखने के लिए एक एयर कूलिंग टेक्नोलॉजी भी शामिल है। OnePlus AIRVOOC 50W वायरलेस चार्जर Qi-सर्टिफाइड डिवाइस के साथ भी कंपेटिबल है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent display
  • Flagship-level performance
  • Superfast 100W charging
  • Good main rear camera
  • Bad
  • Overall average camera setup
  • No eSIM
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2780x1264 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • IP65 rated
  • Vibrant 120Hz QHD+ display
  • Excellent battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • Smooth and bloatware-free software
  • Quality primary and telephoto cameras
  • Good for gaming
  • Bad
  • Minor quality issues
  • Ultra-wide angle camera could be better
  • Low light selfies are below average
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco M8 Power के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा 
  2. ₹26000 सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone, ये है पूरी डील
  3. फोन के बाद अब Credit Card भी बेच रहा Samsung, शॉपिंग पर कैशबैक और बड़े रिवॉर्ड्स! रजिस्ट्रेशन शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. फोन के बाद अब Credit Card भी बेच रहा Samsung, शॉपिंग पर कैशबैक और बड़े रिवॉर्ड्स! रजिस्ट्रेशन शुरू
  2. भारतीय मार्केट में Google ला रहा है बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर, लॉन्च से पहले Amazon पर हुआ लिस्ट
  3. Redmi Note 17 कब होगा भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा
  4. ₹7 हजार से कम में 200 इंच स्क्रीन पर देखें सिनेमा! XElectron ने भारत में लॉन्च किया नया प्रोजेक्टर
  5. GATE 2027 की ऑफिशियल वेबसाइट लॉन्च, परीक्षा से लेकर सिलेबस में बदलाव तक मिलेगी सभी जानकारी
  6. Samsung Galaxy Z Fold 8, Z Flip 8 और Galaxy Watch 9 सीरीज की कीमत लॉन्च से पहले आई सामने
  7. Realme C100x vs Redmi 15A 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G: जानें कौन सा है बेस्ट?
  8. ₹26000 सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone, ये है पूरी डील
  9. Moto Pad 70 Groove जल्द होगा भारत में लॉन्च, 10,200mAh की बैटरी
  10. Oppo A7 Pro Max में मिल सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.