क्राइम, सस्पेंस और ड्रामा से भरपूर होगी 'मोनिका, ओ माय डार्लिंग'! Netflix पर टीजर रिलीज

Monika, O My Darling फिल्म की स्क्रिप्ट योगेश चांडेकर ने लिखी है जो इससे पहले 'अंधाधुन' जैसी सुपरहिट स्क्रिप्ट भी लिख चुके हैं।

विज्ञापन
Rahul Chettiyar, अपडेटेड: 31 अगस्त 2022 10:03 IST
ख़ास बातें
  • Monika, O My Darling Netflix पर रिलीज की जाएगी
  • Monika, O My Darling फिल्म की स्क्रिप्ट योगेश चांडेकर ने लिखी है
  • फिल्म को वासन बाला ने निर्देशित किया है

Monika, O My Darling के टीजर में राजकुमार राव

राज कुमार राव की अपकमिंग हिंदी फिल्म 'मोनिका, ओ माय डार्लिंग' का टीज़र Netflix पर रिलीज किया गया है। फिल्म में राजकुमार राव के अलावा राधिका आप्टे और हुमा कुरैशी भी मुख्य किरदारों में अभिनय करते दिखाई देंगे। टीजर में दिखाया गया है कि राजकुमार राव सीन में एक छोटे शहर अंगोला का जिक्र करते हैं। इसी के ठीक बाद में सीन के अंदर हुमा कुरैशी और राधिका आप्टे भी दिखाई देते हैं। फिल्म का टीजर देखकर कहा जा सकता है कि यह एक रोचक फिल्म हो सकती है। फिल्म को वासन बाला ने निर्देशित किया है जो इससे पहले 'मर्द को दर्द नहीं होता' और 'बोम्बे वेल्वेट' जैसे प्रोजेक्ट्स कर चुके हैं। 

Monika, O My Darling फिल्म की स्क्रिप्ट योगेश चांडेकर ने लिखी है जो इससे पहले 'अंधाधुन' जैसी सुपरहिट स्क्रिप्ट भी लिख चुके हैं। फिल्म के टीजर को पहले एक इवेंट के दौरान मुंबई में रिलीज किया गया और उसके बाद में इसे YouTube पर भी रिलीज कर दिया गया। टीजर से जितना समझ आता है, उसके अनुसार, राजकुमार राव अपने आप को एक छोटे कस्बे अंगोला का रहने वाला बताते हैं जो एक मर्डर करने का प्लान कर रहे हैं। अपने मकसद में कामयाब होने के लिए फिर वह हुमा कुरैशी से मिलते हैं, जिनके बारे में दिखाया गया है कि वह एक जुर्म का धंधा चलाती हैं। इन दोनों के साथ फिर राधिका आप्टे का किरदार भी जुड़ जाता है। टीजर से पता चलता है कि फिल्म की स्टोरी 'प्रिंस ऑफ अंगोला' से प्रेरित लगती है। 

फिल्म में एक झलक में राजकुमार राव को रोबोट के हाथों से जूझते हुए भी दिखाया गया है। यानि कि फिल्म में रोबोटिक एक्शन भी देखने को मिलेगा। इसके साथ ही वासना, ब्लैकमेल और बदले की भावना जैसे एलिमेंट्स भी फिल्म में डाले गए हैं। मुख्य तीन किरदारों के अलावा फिल्म में सिकंदर खेर भी महत्वपूर्ण किरदार निभाते नजर आएंगे। अन्य एक्टर्स में भगवती पेरुमल, आकांक्षा रंजन कपूर, सुकांत गोयल (दोबारा) और ज़ैन मैरी खान भी शामिल हैं। 

निर्देशक वासन बाला ने कहा कि यह फिल्म उनके ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक रही है। वह इसे ऑडियंस को परोसने के लिए बहुत उत्साहित हैं क्योंकि फिल्म में क्राइम, कॉमेडी, सस्पेंस और ड्रामा सब कुछ देखने को मिलेगा। निर्देशक के मुताबिक फिल्म पूरा मनोरंजन पैकेज है। Monika, O My Darling Netflix पर रिलीज की जाएगी। हालांकि, अभी तक फिल्म की रिलीज डेट के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  3. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  3. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  7. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.