Money Heist के स्पिन ऑफ ‘बर्लिन’ का ऐलान, 2023 में आएगी Netflix पर

स्पिन-ऑफ में पिछली सीरीज के कैरेक्‍टर्स को अलग फोकस, टोन और थीम के साथ पेश किया जाता है।

विज्ञापन
अखिल अरोड़ा, अपडेटेड: 1 दिसंबर 2021 15:44 IST
ख़ास बातें
  • स्पिन ऑफ सीरीज का ऐलान मनी हाइस्ट के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है
  • यह फैंस को उनके चहेते कैरेक्‍टर के लिए कहानी देगी, जो जल्‍दी मर गया था
  • मनी हाइस्ट का सीजन-5 "वॉल्यूम 2" 3 दिसंबर को रिलीज हो रहा है

एक फैन इवेंट में ‘मनी हाइस्ट’ स्टार पेड्रो अलोंसो ने उनके कैरेक्‍टर बर्लिन/आंद्रेस दे फोनोलोसा पर केंद्रित एक स्पिन-ऑफ सीरीज की घोषणा की।

पॉपुलर क्राइम ड्रामा सीरीज ‘मनी हाइस्ट' इस हफ्ते खत्‍म होने जा रही है। इसके पांचवें सीजन का "वॉल्यूम 2" शुक्रवार को नेटफ्लिक्स पर आउट होगा। लेकिन अच्‍छी खबर यह है कि इसकी कहानी एक नई सीरीज के साथ जारी रहेगी। स्‍पेन के मैड्रिड के पलासियो विस्टेलेग्रे में मंगलवार को आयोजित एक फैन इवेंट में ‘मनी हाइस्ट' स्टार पेड्रो अलोंसो ने उनके कैरेक्‍टर बर्लिन/आंद्रेस दे फोनोलोसा पर केंद्रित एक स्पिन-ऑफ सीरीज की घोषणा की। इसे फ‍ि‍लहाल बर्लिन टाइटल दिया गया है, जो मनी हाइस्ट में आंद्रेस दे फोनोलोसा का चर्चित नाम था। बर्लिन, 2023 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। मनी हाइस्ट के निर्माता एलेक्स पिना अपने सहयोगियों जेवियर गोमेज सैंटेंडर और जुआन सावाडोर लोपेज के साथ इस सीरीज में भी शामिल रहेंगे। 

मैड्रिड में मंगलवार को मनी हाइस्ट फैन इवेंट में अलोंसो ने कहा कि यह एक यादगार पल है, क्योंकि यह एक साइकल के अंत और दूसरे की शुरुआत है। मुझे पता है कि मनी हाइस्ट के राइटर इस सीरीज को हर मुमकिन ट्विस्‍ट और टर्न देंगे। 
Advertisement
 
स्पिन ऑफ सीरीज का ऐलान किया जाना मनी हाइस्ट के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है, क्योंकि यह उन्हें चहेते कैरेक्‍टर के लिए मूल कहानी देगी, जो स्पेनिश सीरीज के पांच सीजनों में कुछ जल्दी मर गया था। ध्‍यान रहे कि सीरीज में बर्लिन शुरू से ही बीमार था। यह देखना दिलचस्प होगा कि नई सीरीज, बर्लिन के कैरेक्‍टर से कैसे निपटती है। गौरतलब है कि मनी हाइस्ट: द फेनोमेनन में बर्लिन को एक नस्लवादी, निंदनीय और मनोरोगी कैरेक्‍टर के रूप में दिखाया गया था।

मनी हाइस्ट का सीजन-5 "वॉल्यूम 2" इस शुक्रवार यानी 3 दिसंबर को नेटफ्लिक्‍स पर रिलीज होगा। जबकि इसका स्पिन-ऑफ, बर्लिन साल 2023 में नेटफ्लिक्स पर आएगा। यह अब तक अनाउंस हुआ पहला और इकलौता मनी हाइस्ट स्पिन-ऑफ है। स्पिन-ऑफ में पिछली सीरीज के कैरेक्‍टर्स को अलग फोकस, टोन और थीम के साथ पेश किया जाता है। 
Advertisement

मनी हाइस्ट के सभी सीजन्‍स को फैंस का जबरदस्‍त प्‍यार मिला है और इसी उम्‍मीद के साथ इसके सीक्‍वल का ऐलान किया गया है कि फैंस उसे भी सपोर्ट करेंगे। 
Advertisement



 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.