Xiaomi ने Mi TV 6 Extreme Edition और Mi TV ES 2022 के तहत 65 इंच तक के स्मार्ट TV लॉन्च किए, जानें कीमत

Xiaomi ने Mi TV 6 Extreme Edition और Mi TV ES 2022 स्मार्ट टीवी को चीन में लॉन्च कर दिया है। दोनों ही टीवी में अलग अलग फीचर्स दी गई हैं मगर Mi TV 6 Extreme Edition को उच्च मॉडल प्रतिस्पर्धियों को ध्यान में रखकर बनाया गया लगता है।

Xiaomi ने Mi TV 6 Extreme Edition और Mi TV ES 2022 के तहत 65 इंच तक के स्मार्ट TV लॉन्च किए, जानें कीमत

Mi TV 6 Extreme Edition में 4K QLED स्क्रीन दी गई है जिसकी ब्राइटनेस 1,200 निट्स की है।

ख़ास बातें
  • Mi TV 6 Extreme Edition टीवी में फुल मेटल बॉडी है और बहुत पतले बेजल हैं।
  • Mi TV 6 Extreme Edition टीवी में 4.5 जीबी रैम और 64जीबी की स्टोरेज है।
  • दोनों ही टीवी में बैकलाइट पार्टीशन सिस्टम दिया गया है।
विज्ञापन
Xiaomi ने Mi TV 6 Extreme Edition और Mi TV ES 2022 स्मार्ट टीवी को चीन में लॉन्च कर दिया है। दोनों ही टीवी में अलग अलग फीचर्स दी गई हैं मगर Mi TV 6 Extreme Edition को उच्च मॉडल प्रतिस्पर्धियों को ध्यान में रखकर बनाया गया लगता है। Mi TV 6 Extreme Edition में MediaTek MT9950 चिपसेट है और इसमें 3D LUT फिल्म इंडस्ट्रियल ग्रेड कलर करेक्शन टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया गया है। टीवी में फ्रंट में ड्यूल कैमरा सेटअप भी दिया गया है जिसमें 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है। वहीं Mi TV ES 2022 में MediaTek MT9638 चिपसेट है और इसमें 12.5W के 4 यूनिट स्पीकर सिस्टम के साथ दो चैनल दिए गए हैं। दोनों टीवी में मल्टी जोन बैकलाइट सिस्टम है जो कि बेहतर ब्राइटनेस, कॉन्ट्रास्ट और पिक्चर क्वालिटी देता है। 
 

Mi TV 6 Extreme Edition, Mi TV ES 2022 price, availability

Mi TV 6 Extreme Edition के 55 इंच के मॉडल की कीमत CNY 5,999 (लगभग 68,900 रुपये) है। इसके 65 इंच के मॉडल की कीमत CNY 7,999 (लगभग 91,900 रुपये) और इसके 75 इंच के टीवी मॉडल की कीमत CNY 9,999 (लगभग 1,14,800 रुपये) है। 

वहीं Mi TV ES 2022 के 55 इंच के मॉडल की कीमत CNY 3,399 (लगभग 39,000 रुपये) है। इसके 65 इंच के मॉडल की कीमत CNY 4,399 (लगभग 50,500 रुपये) है। जबकि इसके 75 इंच के मॉडल की कीमत CNY 5,999 (लगभग 68,900 रुपये) है। अधिकारिक रूप से दोनों टीवी 9 जुलाई को रिलीज कर दिए जाएंगे। इनके लिए प्री-ऑर्डर Mi.com पर शुरू हो चुके हैं।
 

Mi TV 6 Extreme Edition specifications

Mi TV 6 Extreme Edition को पतला और हल्का डिजाइन दिया गया है। टीवी में मीडियाटेक MT9950 चिपसेट है। इसमें 4.5 जीबी रैम है और 64जीबी की स्टोरेज है। इसमें 4K QLED स्क्रीन दी गई है जिसकी ब्राइटनेस 1,200 निट्स की है। इसमें 97 प्रतिशत DCI-P3 कलर गेमट कवरेज और 10.7 बिलियन कलर्स हैं। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz का है। यह 3D LUT फिल्म इंडस्ट्रियल ग्रेड कलर करेक्शन टेक्नोलॉजी के साथ आता है। यह IMAX एन्हांस्ड वीडियो को सपोर्ट करता है और 120Hz MEMC भी देता है। इसमें 100W का ऑडियो सिस्टम दिया गया है। टीवी में ड्यूल एआई कैमरा है जिसमें 48 मेगापिक्सल का मेन लेंस है।
इस टीवी में फुल मेटल बॉडी है और बहुत पतले बेजल हैं। इसमें गेमर्स के लिए HDMI 2.1 + VRR का सपोर्ट है और साथ ही डॉल्बी विजन का भी सपोर्ट है। शाओमी का कहना है कि इसके 55 इंच के मॉडल में 100 बैकलाइट पार्टीशन हैं। वहीं 65 इंच के मॉडल में 224 बैकलाइट पार्टीशन और 75 इंच के मॉडल में 255 पार्टीशन हैं। इससे टीवी में बेहतर ब्राइटनेस, कॉन्ट्रास्ट और पिक्चर क्वालिटी मिलती है।
 

Mi TV ES 2022 specifications

Mi TV ES 2022 में भी मल्टी जोन बैकलाइट पार्टीशन सिस्टम दिया गया है। इसके 55 इंच के मॉडल में 32 बैकलाइट पार्टीशन हैं। इसके 65 इंच के मॉडल में 45 बैकलाइट पार्टीशन हैं। इसके 75 इंच के मॉडल में 60 बैकलाइट पार्टीशन हैं। इस स्मार्ट टीवी में MediaTek MT9638 चिपसेट दिया गया है और यह HDR 10+ को सपोर्ट भी करता है। इसमें 94 प्रतिशत DCI-P3 कलर गेमट है। यह MEMC टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है। इसमें 12.5W का चार यूनिट स्पीकर सिस्टम है जो स्टीरिओ प्लेबैक को सपोर्ट करता है। टीवी में XiaoAI वॉइस असिस्टेंस का सपोर्ट भी है। इसमें 2GB RAM और 32GB स्टोरेज है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi और Bluetooth v5 है। इसमें तीन HDMI पोर्ट, 2 USB पोर्ट, एक एवी पोर्ट, एक ATV/DTMB और एक S/PDIF इनपुट दिया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  2. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  3. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  4. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  5. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  6. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  8. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  9. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  10. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »