Mi TV 4A Pro 49 स्मार्ट टीवी की कीमत हुई कम, जानें नया दाम

Xiaomi ने भारत में मी टीवी 4ए प्रो 49 की कीमत कम कर दी है। अब एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर चलने वाले इस Mi TV मॉडल को 29,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 मार्च 2019 17:26 IST
ख़ास बातें
  • यह टेलीविज़न अब तक 30,999 रुपये में बिकता था
  • पहले Mi TV 4A Pro 49 की कीमत 31,999 रुपये से घटाकर 30,999 रुपये हुई थी
  • सैमसंग और VU ने भी हाल में स्मार्ट टीवी लॉन्च किए थे
Xiaomi ने भारत में मी टीवी 4ए प्रो 49 की कीमत कम कर दी है। अब एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर चलने वाले इस Mi TV मॉडल को 29,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। यानी कंपनी ने Mi TV 4A Pro 49 की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती की है। ज्ञात हो कि इस स्मार्ट टीवी को अमेज़न इंडिया, फ्लिपकार्ट, मी डॉट कॉम और मी होम स्टोर से खरीदा जा सकता है। याद रहे कि अभी कुछ दिन पहले ही शाओमी ने अपने Mi TV 4 Pro 55 इंच मॉडल की कीमत कम करने का ऐलान किया था। यह फैसला Samsung के नए 4K UHD स्मार्ट टीवी के लॉन्च के मद्देनज़र किया गया था।

शाओमी इंडिया के ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट और इंडिया मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने ट्विटर अकाउंट के ज़रिए जानकारी दी कि Xiaomi ने Mi TV 4A Pro 49 की कीमत कम कर दी है। यह टेलीविज़न अब तक 30,999 रुपये में बिकता था। इसे अब 29,999 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। 1,000 रुपये की कटौती के साथ इस स्मार्ट टीवी को Amazon.in, Flipkart और Mi.com के अलावा मी होम स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा।

Xiaomi ने इस हफ्ते ही Mi TV 4 Pro 55 की कीमत 47,999 रुपये करने की जानकारी दी थी। कीमत में कटौती के ज़रिए यह चीनी कंपनी सैमसंग द्वारा हाल ही में लॉन्च किए गए स्मार्ट टीवी को चुनौती देना चाहती है।

जनवरी महीने में Xiaomi Mi TV 4A Pro 49 की कीमत 31,999 रुपये से घटाकर 30,999 रुपये की गई थी। कंपनी ने Mi TV 4C Pro 32 को 2,000 रुपये सस्ता कर 13,999 रुपये और Mi TV 4A 32 को 1,500 रुपये सस्ता कर 12,499 रुपये में बेचना शुरू कर दिया था।
Advertisement

Mi TV 4A Pro 49 फुल-एचडी एलईडी डिस्प्ले और 64 बिट क्वाड-कोर एमलोजिक प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। इस TV में 20 वॉट के स्टीरियो स्पीकर्स हैं. इसके अलावा यह एंड्रॉयड टीवी शाओमी के पैचवॉल के साथ आता है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.