घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर

Lumio ने भारत में नया Arc 7 (2026) Projector लॉन्च किया है। इसमें 500 ANSI Lumens की ब्राइटनेस, 120 इंच तक स्क्रीन और Google TV के साथ Gemini का सपोर्ट मिलता है। इसकी कीमत ₹34,999 रखी गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 अक्टूबर 2026 09:11 IST
ख़ास बातें
  • 120 इंच तक की बड़ी स्क्रीन पर कंटेंट दिखाएगा
  • 500 ANSI Lumens और 1700:1 कॉन्ट्रास्ट
  • कीमत ₹34,999, बिक्री 8 अक्टूबर से शुरू

Lumio Arc 7 (2026) Projector - 120 इंच तक की बड़ी स्क्रीन और 500 ANSI Lumens ब्राइटनेस सपोर्ट

Photo Credit: Lumio

Lumio ने भारत में अपना नया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी के पिछले Arc 7 का अपग्रेडेड मॉडल है, जिसमें बेहतर ब्राइटनेस, कंट्रास्ट, कलर कवरेज और ज्यादा स्टोरेज दिया गया है। नए मॉडल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह 120 इंच तक की बड़ी स्क्रीन पर तस्वीर दिखा सकता है। इसके अलावा इसमें Google TV, Gemini और Netflix का सपोर्ट मिलता है। 

Lumio Arc 7 (2026) Price in India, sale date

Lumio Arc 7 (2026) की भारत में कीमत ₹34,999 रखी गई है। इसकी बिक्री 8 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। ग्राहक इसे Lumio की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा Amazon India और Flipkart से खरीद सकेंगे। Lumio के मुताबिक Arc 7 (2026) को भारत में असेंबल किया गया है। प्रोजेक्टर के साथ एक साल की वारंटी दी जा रही है और कंपनी का कहना है कि भारत में उसके 300 से ज्यादा कैरी-इन सर्विस सेंटर हैं।

Advertisement

Lumio Arc 7 (2026) Specifications, Features

Lumio Arc 7 (2026) में कंपनी ने Next-Generation Arc Light Engine 2 का इस्तेमाल किया है। यह पूरी तरह सील्ड और डस्ट-रेजिस्टेंट है, जिससे धूल के कारण प्रोजेक्टर के अंदरूनी हिस्सों पर असर कम होने का दावा किया गया है। प्रोजेक्टर की ब्राइटनेस 500 ANSI Lumens है, जो पिछले मॉडल के मुकाबले 25 फीसदी ज्यादा है। वहीं इसका कंट्रास्ट रेशियो 1700:1 है, जिसमें पिछली पीढ़ी के मुकाबले 15 फीसदी सुधार किया गया है। कलर कवरेज भी 10 फीसदी बढ़ी है और यह DCI-P3 कलर गैमट को सपोर्ट करता है।

नए मॉडल के साथ प्रोजेक्शन साइज भी बढ़ गया है। जहां पुराने Arc 7 में 100 इंच तक की स्क्रीन का सपोर्ट था, वहीं नया Arc 7 (2026) 120 इंच तक की स्क्रीन पर तस्वीर दिखा सकता है। इसका नेटिव रिजॉल्यूशन 1080p है और इसमें 16:9 आस्पेक्ट रेशियो मिलता है।

Advertisement

सॉफ्टवेयर की बात करें तो Lumio Arc 7 (2026) Android 14 पर आधारित Google TV पर चलता है। इसमें Gemini on Google TV का सपोर्ट भी दिया गया है। प्रोजेक्टर Netflix के लिए भी सर्टिफाइड है, इसलिए यूजर्स सीधे बड़ी स्क्रीन पर स्ट्रीमिंग कंटेंट देख सकते हैं। स्टोरेज को भी पिछले मॉडल के मुकाबले दोगुना किया गया है। नए प्रोजेक्टर में 32GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है, जबकि पुराने मॉडल में 16GB स्टोरेज था।

Lumio Arc 7 (2026) में TOF ऑटोफोकस दिया गया है, जिससे प्रोजेक्टर तस्वीर को अपने आप फोकस कर सकता है। इसके अलावा STR8 ऑटो-कीस्टोन करेक्शन और ऑब्स्टेकल अवॉइडेंस जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इसके साथ Minion Noir Remote दिया गया है, जिसमें Google Assistant के लिए अलग बटन मिलता है।

ऑडियो के लिए प्रोजेक्टर में दो 8W स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं, यानी कुल 16W आउटपुट मिलता है। इसमें Dolby Audio का सपोर्ट भी दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.1, डुअल-बैंड Wi-Fi 5, HDMI 1.5, HDMI 2.0 और USB 2.0 पोर्ट मिलते हैं। इसके अलावा HDR10 का सपोर्ट भी दिया गया है।

Advertisement


 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. कार कंपनियां 1 दिसंबर से बढ़ा देंगी कीमत, खरीदने के लिए 5 दिन का समय
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2,099 में स्पीकर, वायरलेस चार्जर और अलार्म क्लॉक एक साथ, Portronics का 4-in-1 गैजेट लॉन्च
  2. कार कंपनियां 1 दिसंबर से बढ़ा देंगी कीमत, खरीदने के लिए 5 दिन का समय
  3. Tata Cars Price Hike: दिसंबर से महंगी होंगी टाटा की कारें, EV भी होंगी महंगी, जानें नई कीमतें
  4. HONOR Magic9 Pro Max लॉन्च: एंड्रॉयड फोन से iOS में भी होगी फाइल ट्रांसफर, 200 मेगापिक्सल कैमरा, 8800mAh बैटरी
  5. Motorola Edge 70 Neo vs Redmi Note 17 Pro 5G vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट
  6. ₹11 हजार से सस्ता मिल रहा 5000mAh बैटरी, 32 मेगापिक्सल कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन, जल्द करें लिमिटेड है डील
  7. Ultraviolette ने शुरू की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी
  8. Nvidia में Jensen Huang की वापसी के लिए ट्रंप ने डाला था प्रेशर!
  9. 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ स्लिम फोन Huawei Mate 90 Air हुआ लॉन्च, जानें डिटेल
  10. Huawei लाई सबसे पतली स्मार्टवॉच, AMOLED स्क्रीन, 5 दिन की बैटरी, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.