Lloyd के 55 इंच तक साइज में शानदार 4K डिस्प्ले, Dolby Audio के साथ WebOS QLED स्मार्ट TV लॉन्च, कीमत मात्र इतने से शुरू!

Lloyd QLED TV में कनेक्विटी के लिए भी कई ऑप्शन दिए गए हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 जुलाई 2023 10:34 IST
ख़ास बातें
  • टीवी में 4K QLED डिस्प्ले मिलता है।
  • ये HDR10, HLG, और MEMC टेक्नोलॉजी से लैस हैं।
  • साउंड के लिए इनमें 20W के स्पीकर दिए गए हैं।

टीवी में 55 इंच तक साइज वाला 4K QLED डिस्प्ले मिलता है।

Photo Credit: Flipkart

Lloyd ने स्मार्ट TV की रेंज को बढ़ाते हुए नए QLED TV भारत में लॉन्च किए हैं। ये टीवी कंपनी ने तीन साइज में उतारे हैं जिसमें 43 इंच, 50 इंच, और 55 इंच मॉडल शामिल हैं। टीवी में कंटेंट देखने के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इनमें कंपनी ने 4K अपस्केलिंग और MEMC टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा अच्छे कलर और कंट्रास्ट के लिए HDR10 का सपोर्ट भी दिया है। आइए जानते हैं Lloyd स्मार्ट TV लेटेस्ट रेंज (Lloyd SmartTV latest range) की कीमत और सभी फीचर्स। 
 

Lloyd QS850E QLED TV price

Lloyd QS850E QLED TV को कंपनी ने 43, 50, 55 इंच साइज में लॉन्च किया है। इसके 43 इंच मॉडल की कीमत 29,999 रुपये बताई गई है। 50 इंच मॉडल का प्राइस 39,999 रुपये है। जबकि 55 इंच के टॉप मॉडल को 44,990 रुपये में पेश किया है। इसके अलावा कंपनी ने एक मॉडल 32 इंच में भी उतारा जो कि एक HD Ready TV है। इसकी कीमत 13,999 रुपये है। स्मार्ट टीवी Flipkart पर खरीद के लिए उपलब्ध हैं। 
 

Lloyd QS850E QLED TV specifications

Lloyd QS850E QLED TV के स्पेक्स की बात करें तो टीवी में 4K QLED डिस्प्ले मिलता है। स्क्रीन पर 3840 × 2160 पिक्सल रिजॉल्यूशन में क्रिस्टल क्लियर कंटेंट व्यूइंग का मजा लिया जा सकता है। 32 इंच के HD Ready टीवी 32WS550E में लेकिन LED डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिजॉल्यूशन 1366 x 768 पिक्सल है। ये तो बात हुई इनके डिस्प्ले की। अब अन्य फीचर्स देखें तो ये HDR10, HLG, और MEMC टेक्नोलॉजी से लैस हैं। यानि कि कंटेंट को ऑप्टिमाइज करके टीवी संभावित बेहतर फॉर्मेट में पेश करता है। साउंड के लिए इनमें 20W के स्पीकर दिए गए हैं। साथ में Dolby Audio का सपोर्ट है जिससे साउंड एक्सपीरियंस और भी अच्छा मिलता है। 

Lloyd QLED TV में कनेक्विटी के लिए भी कई ऑप्शन दिए गए हैं। इसमें 3 HDMI पोर्ट, 2 USB पोर्ट, Wi-Fi, Bluetooth, और वायरलेस  LAN कनेक्टिविटी भी दी गई है। टीवी में YouTube, Netflix, Prime Video, और Disney+Hotstar जैसे ऐप्स बिल्ट इन आते हैं। यानि कि पॉपुलर कंटेंट स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूजर की आसान पहुंच में दिए गए हैं। इसके अलावा इनमें मोशन एस्टीमेशन, मोशन कम्पेंसेशन और ALLM तकनीक भी दी गई है। HDR10 और HLG की मदद से कंटेंट देखने को अनुभव और भी उम्दा हो जाता है, ऐसा कंपनी की ओर से कहा गया है। 

टीवी के साथ एक Magic Remote दिया गया है जिससे टीवी में आसानी से नेविगेशन किया जा सकता है। इसके अलावा टीवी में Apple TV, AirPlay, Apple Music, और Apple Homekit भी सपोर्टेड हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-PAN डाउनलोड के नाम पर आ रहे फर्जी ईमेल, PIB फैक्ट चेक ने किया सावधान, न करें क्लिक
  2. Poco X8 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  3. 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी वाला Vivo V70 FE लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर गूगल अकाउंट के जरिए कैसे लें बैकअप, चैट रहेगी सुरक्षित
  2. AI कर रहा है 'भेजा फ्राई'? ज्यादा AI टूल्स का यूज आपके लिए खतरा! नई स्टडी में दावा
  3. Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G vs OnePlus Nord CE 5 5G: 30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Apple की 3 अल्ट्रा डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी, iPhone Fold, OLED MacBook Pro से लेकर नए AirPods भी
  5. 21 हजार रुपये सस्ता मिल रहा OnePlus का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, देखें पूरी डील
  6. Poco X8 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, दो मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  7. 6,300mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Realme Note 80, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Hisense ने भारत में लॉन्च किए मोबाइल कनेक्टिविटी और AI स्मार्ट मोड वाले नए AC, जानें कीमत
  9. OnePlus 15T में होगा कॉम्पैक्ट डिजाइन, 6.32 इंच फ्लैट डिस्प्ले
  10. 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी वाला Vivo V70 FE लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.