42 इंच डिस्प्ले के साथ LG OLED Flex TV LX3 लॉन्च, कैसे भी मोड़ सकते हैं स्क्रीन, जानें कीमत और फीचर्स

वर्तमान में सिंगल 42 इंच की डिस्प्ले में उपलब्ध LG OLED Flex TV LX3 में डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटम्स सपोर्ट मिलता है। डिस्प्ले 120Hz रेजॉल्यूशन को 4K तक सपोर्ट करती है।

42 इंच डिस्प्ले के साथ LG OLED Flex TV LX3 लॉन्च, कैसे भी मोड़ सकते हैं स्क्रीन, जानें कीमत और फीचर्स

LG OLED Flex TV LX3 में एक बेंडेबल डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • LG ने LG OLED Flex TV LX3 को बेंडेबल डिस्प्ले के साथ लॉन्च कर दिया है।
  • LG OLED Flex TV LX3 में एक बेंडेबल डिस्प्ले दी गई है।
  • कंपनी ने अभी तक LG OLED Flex TV LX3 की कीमत तय नहीं की है।
विज्ञापन
LG ने LG OLED Flex TV LX3 को बेंडेबल डिस्प्ले के साथ लॉन्च कर दिया है, जिसका डेमो IFA 2022 पर होगा। LG के नए टीवी में 42 इंच की 4K स्क्रीन है जो बेंड हो सकती है। इसलिए टीवी को फ्लैट और कर्व्ड पैनल दोनों के तौर पर इस्तेमाल कर सकते है। फ्लेक्सिबल पैनल 900R तक की मैक्सिमम कर्व्चर प्रदान कर सकता है। यह नए टीवी को गेमिंग के लिए खासतौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन फ्लेक्सिबिलिटी के चलते इसे नॉर्मल देखने के लिए कंप्यूटर मॉनीटर के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

कीमत की बात की जाए तो कंपनी ने अभी तक LG OLED Flex TV LX3 की कीमत तय नहीं की है और न ही इसकी उपलब्धता के बारे में कोई ऐलान किया गया है। एलजी न्यूज रूम के मुताबिक मगर यह IFA 2022 में शोकेस होगा जो कि बर्लिन, जर्मनी में 2 से 6 सितंबर तक होने वाला है। नए टीवी के फीचर्स Corsair Xeneon Flex OLED 45 इंच बेंडेबल मॉनिटर के जैसे हैं, जिसे खुद LG डिस्प्ले के साथ डिजाइन और तैयार किया गया है।
 

LG OLED Flex TV LX3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो LG OLED Flex TV LX3 में एक बेंडेबल डिस्प्ले दी गई है जो कि अधिकतम 900R तक कर्व हो सकती है। टीवी के साथ आने वाले रिमोट के इस्तेमाल से कर्व्चर को ऑटोमैटकिली दो प्रीसेट में से एक में एडजेस्ट कर सकते हैं, लेकिन यूजर्स स्क्रीन को 5 प्रतिशत की इंक्रीमेंट्स में मैनुअली भी एडजेस्ट कर सकते हैं। इसके जरिए कर्व्चर 20 अलग-अलग लेवल में बंट सकता है। साफ शब्दों में कहें तो इसे 20 अलग तरीके से आकार दिया जा सकता है। वहीं स्क्रीन व्यूइंग को ऊंचाई और टिल्ट के जरिए भी एडजेस्ट किया जा सकता है।

वर्तमान में सिंगल 42 इंच की डिस्प्ले में उपलब्ध LG OLED Flex TV LX3 में डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटम्स सपोर्ट मिलता है। डिस्प्ले 120Hz रेजॉल्यूशन को 4K तक सपोर्ट करती है। गेमिंग फीचर्स में वेरिएबल रिफ्रेश रेट, ऑटो लो लेटेंसी मोड और जी-सिंक और एएमडी फ्रीसिंक के लिए कंपेटिबल भी शामिल है। एलजी ओएलईडी फ्लेक्स टीवी का इस्तेमाल स्टैंडर्ड कंटेंट देखने या मौजूदा जनरेशन कंसोल के साथ गेमिंग के लिए किया जा सकता है। इसके अलावा यह फ्लेक्सिबिलिटी के साथ कर्व्ड या फ्लैट डिस्प्ले में  एक पीसी मॉनिटर के तौर पर भी इस्तेमाल हो सकता है। प्रोसेसर की बात करें तो यह टीवी LG Alpha 9 Gen 5 प्रोसेसर पर काम करता है। साउंड सिस्टम की बात करें तो इसमें फ्रंट-फायरिंग 40W स्पीकर सिस्टम है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »