4K वीडियो, Dolby Atmos सपोर्ट के साथ LG ने नए प्रोजेक्टर किए पेश, जानें खास फीचर्स

LG PF600U को ब्लूटूथ स्पीकर की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 जनवरी 2025 18:54 IST
ख़ास बातें
  • LG PF600U में 300 ANSI ल्यूमेंस ब्राइटनेस मिलती है
  • CineBeam S में Dolby Atmos का सपोर्ट दिया गया है
  • इन प्रोजेक्टर्स की प्राइसिंग के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है

LG ने नए लाइफस्टाइल प्रोजेक्टर पेश किए हैं।

Photo Credit: LG

LG की ओर से दो नए प्रोजेक्टर पेश किए गए हैं जो लाइफस्टाइल प्रोजेक्टर्स हैं। कंपनी ने इन्हें CES 2025 से पहले पेश कर दिया है। इनमें PF600U और CineBeam S को पेश किया गया है। PF600U एक फ्लोर लैम्प साइज का LED प्रोजेक्टर है जिसे ब्लूटूथ स्पीकर की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। LED मूड लाइट्स भी मिलती हैं।  CineBeam S को कंपनी ने अपने सबसे छोटे 4K अल्ट्रा शॉर्ट थ्रो (UST) प्रोजेक्टर के रूप में पेश किया है। इसमें Dolby Atmos स्टीरियो साउंड का सपोर्ट दिया गया है। आइए जानते हैं इनके अन्य खास फीचर्स के बारे में। 
 

LG PF600U, CineBeam S Projector Features

LG PF600U कंपनी का लेटेस्ट प्रोजेक्टर है जिसमें LED (RGBB) लाइट सोर्स दिया गया है। LG PF600U में 300 ANSI ल्यूमेंस ब्राइटनेस मिलती है। यह फुलएचडी रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। यह 150000:1 कंट्रास्ट रेश्यो के साथ आता है। यह 30 इंच से लेकर 120 इंच तक स्क्रीन साइड प्रोजेक्ट कर सकता है। 

प्रोजेक्टर में 1.2 थ्रो रेश्यो दिया गया है। इसके अलावा इसमें HDR, HLG पिक्चर फॉर्मेट का सपोर्ट भी दिया गया है। प्रोजेक्टर में स्क्रीन एडजस्टमेंट फीचर भी है। LG PF600U में HDMI, और USB Type-C पोर्ट का सपोर्ट भी दिया गया है। यह webOS के साथ चलता है। 

CineBeam S (PU615U) को कंपनी ने अपने अबतक के सबसे कॉम्पेक्ट 4K UST प्रोजेक्टर के रूप में उतारा है। यह 40 इंच से 100 इंच तक पिक्चर प्रोजेक्ट कर सकता है। इसमें 0.25 थ्रो रेश्यो दिया गया है। इसमें 500 ANSI ल्यूमेंस ब्राइटनेस मिलती है। कंट्रास्ट रेश्यो 450,000:1 का है। यह HDR 10 और HLG सपोर्ट के साथ आता है।
Advertisement

CineBeam S में Dolby Atmos का सपोर्ट दिया गया है जिससे यह स्टीरियो साउंड पैदा करता है। इसमें HDMI, और USB Type-C पोर्ट का सपोर्ट भी दिया गया है। यह webOS के साथ चलता है। कंपनी ने अभी इन प्रोजेक्टर्स की प्राइसिंग के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। 7 जनवरी से CES 2025 शुरू होने जा रहा है जिसमें इनके बारे में और अधिक डिटेल्स सामने आ सकते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  2. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  3. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  4. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  5. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  7. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  8. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  9. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  10. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.