LED TV ब्‍लास्‍ट : गाजियाबाद के एक घर में बम की तरह फटा एलईडी टीवी, एक की मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका

LED TV ब्‍लास्‍ट : घटना गाजियाबाद के हर्ष विहार इलाके की है। जिस शख्‍स की मौत हुई, उसका नाम ओमिंद्र है। वहीं 2 अन्‍य लोग ब्‍लास्‍ट में घायल हो गए।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 5 अक्टूबर 2022 13:24 IST
ख़ास बातें
  • घटना यूपी के गाजियाबाद में हुई
  • इसमें एक युवक की मौत हो गई
  • पुलिस मामले की जांच कर रही है

LED TV ब्‍लास्‍ट : स्‍थानीय लोगों के अनुसार, टीवी में इतना जोरदार धमाका हुआ कि उसके असर से कमरे को भी नुकसान पहुंचा। घर की छत और दीवार में दरारें आ गईं।

Photo Credit: सांकेतिक तस्‍वीर

स्‍मार्टफोन्‍स में ब्‍लास्‍ट की खबरें हमने कई बार सुनी-पढ़ी हैं, लेकिन LED TV में ब्‍लास्‍ट होना हैरान करता है। आपके लिए भी यकीन करना मुश्किल होगा, लेकिन ऐसा वाकई हुआ है। दिल्‍ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में एक LED TV में ब्‍लास्‍ट हो गया। इस घटना में एक शख्‍स की जान चली गई, जबकि दो अन्‍य घायल हुए हैं। घटना के कारणों का अबतक पता नहीं चल पाया है। यह भी जानकारी नहीं है कि जिस टीवी में ब्‍लास्‍ट हुआ, वह किस कंपनी का था। लेकिन अपने आप में हैरान करने वाले इस मामले ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। 

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, घटना गाजियाबाद के हर्ष विहार इलाके की है। जिस शख्‍स की मौत हुई, उसका नाम ओमिंद्र है। वहीं 2 अन्‍य लोग ब्‍लास्‍ट में घायल हो गए। इनमें ओमिंद्र की मां ओमवती और 16 साल का करण शामिल हैं। मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे यह घटना हुई। स्‍थानीय लोगों के अनुसार, टीवी में इतना जोरदार धमाका हुआ कि उसके असर से कमरे को भी नुकसान पहुंचा। घर की छत और दीवार में दरारें आ गईं। 
धमाके की आवाज सुनकर आसपास रहने वालों में सनसनी फैल गई। लोग घरों से बाहर निकल आए। घटना स्‍थल से धुआं निकल रहा था। शुरुआत में लोग वहां जाने से झिझके। उन्‍हें लगा कि यह सिलिंडर ब्‍लास्‍ट है।  हालांकि मदद के लिए पुकारे जाने पर लोगों ने हिम्‍मत जुटाई और घटनास्‍थल पर पहुंचे। वहां नजारा देखकर लोगों के होश उड़ गए। कमरा में काफी धुआं भरा हुआ था। जलने की बदबू आ रही थी।   

घायलों को जीटीबी अस्‍पताल पहुंचाया गया, लेकिन ओमिंद्र को नहीं बचाया जा सका। ओमिंद्र की मां ओमवती और भाई करण का इलाज चल रहा है। पुलिस को स्‍थानीय लोगों ने घटना की जानकारी दी। पुलिस की जांच अपने स्‍तर पर जारी है। घटना किन वजहों से हुई, यह पता किया जा रहा है। एलईडी टीवी ब्‍लास्‍ट का यह अपनेआप में अनोखा मामला है। आनेवाले दिनों में कुछ अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं। बताया जा रहा है कि जिस समय ब्‍लास्‍ट हुआ, टीवी ऑन था और परिवार के लोग कमरे में बैठकर प्रोग्राम देख रहे थे। पुलिस ने आशंका जताई कि एलईडी टीवी में ब्लास्ट हाई वोल्टेज की वजह से हुआ होगा।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. सुपरकार जैसा डिजाइन वाला Infinix फोन भारत में लॉन्च, बैक पैनल पर भी मिलेगा डिस्प्ले, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e Vitara हुई महंगी
  2. Honor की 14,000mAh की पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  3. WhatsApp में बदल गया मैसेज एडिटिंग का अंदाज! अब ज्यादा आसानी से कर सकेंगे सुधार
  4. Elon Musk से छिना ट्रिलिनेयर का खिताब, SpaceX का शेयर प्राइस गिरने का असर
  5. GTA 6 खरीदना पड़ेगा महंगा? शुरू हुई प्री-बुकिंग, सामने आया ऑफिशियल प्राइस
  6. Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी
  7. Redmi K90 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. बोरिंग Resume बनाना छोड़ो! ChatGPT से चंद मिनटों में ऐसे तैयार करें प्रोफेशनल CV
  9. Airtel का जबरदस्त ऑफर, ग्राहकों को फ्री मिल रहे 3800 रुपये के बेनिफिट्स, ऐसे करें क्लैम
  10. अब WhatsApp खुद बताएगा नंबर भरोसेमंद है या नहीं, आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.