85, 75, 65 इंच साइज में Konka R7 Mini QD-LED TV सीरीज लॉन्च, जानें कीमत

Konka R7 सीरीज के इन टीवी में 10,000,000:1 कंट्रास्ट रेश्यो दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 अगस्त 2023 11:51 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 178 डिग्री तक अल्ट्रा वाइड व्यूइंग एंगल दिए गए हैं।
  • लो ब्लू लाइट एमिशन के चलते इसमें TUV Rheinland सर्टिफिकेशन मिलती है।
  • यह HDR10, HDR10+ और Dolby Vision को भी सपोर्ट करता है।

Konka R7 सीरीज के इन टीवी में 10,000,000:1 कंट्रास्ट रेश्यो दिया गया है।

Photo Credit: ITHome

Konka की ओर से स्मार्ट टीवी सेग्मेंट में नई R7 सीरीज लॉन्च की गई है। यह सीरीज मिनी क्यूडीएलईडी टीवी पेश करती है। इस सीरीज के टीवी 65, 75, और 85 इंच साइज में पेश किए गए हैं। MiniQD-LED टीवी में डाइनेमिक बैकलाइट सिस्टम मिलता है जो इसकी खासियत है। साथ ही Super LampAGLR कंट्रोल स्क्रीन दी गई है। आईए जानते हैं टीवी सीरीज में ये अलग-अलग साइज के टीवी किस कीमत, और किन फीचर्स के साथ लॉन्च किए गए हैं। 
 

Konka R7 Mini QD-LED TV price

Konka R7 सीरीज का प्राइस 65 इंच स्क्रीन वाले मॉडल के लिए 9999 युआन (लगभग 1,13,437 रुपये), 75 इंच स्क्रीन वाले मॉडल के लिए 11,999 युआन (लगभग 1,37,942 रुपये), और 85 इंच स्क्रीन वाले मॉडल के लिए 15,999 युआन (लगभग 1,81,507 रुपये) बताया गया है। 
 

Konka R7 Mini QD-LED TV specifications

कंपनी ने टीवी में इनोवेटिव डिजाइन दिया है। यह देखने में प्रीमियम तो लगता ही है, साथ में मॉडर्न के साथ फ्यूचरिस्टिक एलिमेंट भी कैरी करता है। टीवी में डाइनेमिक बैकलाइट सिस्टम दिया गया है। इसमें Super LampAGLR Light कंट्रोल स्क्रीन है। इन दोनों तकनीकों के मेल से यूजर के लिए व्यूइंग एक्सपीरियंस बहुत रिच होने की बात कही गई है। क्योंकि इससे क्रंट्रास्ट बेहतर होता है, स्क्रीन ग्लेयर कम होता है जिससे पिक्चर में बेस्ट क्वालिटी उभर कर आती है, ऐसा कंपनी ने कहा है। टीवी में आठ कोर वाला ड्राइविंग सिस्टम दिया गया है। 

Konka R7 सीरीज के इन टीवी में 10,000,000:1 कंट्रास्ट रेश्यो दिया गया है। टीवी में 157% BT.709 कलर गेमट मौजूद है। इसमें 178 डिग्री तक अल्ट्रा वाइड व्यूइंग एंगल दिए गए हैं। लो ब्लू लाइट एमिशन के चलते इसमें TUV Rheinland सर्टिफिकेशन मिलती है। इसके अलावा यह HDR10, HDR10+ और Dolby Vision को भी सपोर्ट करता है। 

4K 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ यह गेमिंग के लिए भी उपयोगी है। रिफ्रेश रेट को 144Hz MEMC Pro की मदद से 240Hz तक एक्सपेंड भी किया जा सकता है। टीवी में क्वाड कोर A73CPU मिलता है। इसमें 4GB रैम और 128GB मैमोरी दी गई है। यह Wi-Fi 6 की कनेक्टिविटी के साथ आता है और HDMI2.1 पोर्ट का सपोर्ट भी दिया गया है। साउंड का बेहतरीन एक्सपीरियंस देने के लिए कंपनी ने इसमें JBL Pro audio दिया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Valentine’s Sale: iPhone 17 से लेकर बजट Poco, Realme फोन्स तक, स्मार्टफोन्स पर धांसू डील्स!
  2. Tecno Pova Curve 2 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  3. Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P4x 5G vs Redmi 15 5G: 20 हजार में कौन सा है बेस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Bharti Airtel, Reliance Jio के मोबाइल सब्सक्राइबर्स में बढ़ोतरी, BSNL को हुआ नुकसान
  2. iQOO Z11 सीरीज के नए मॉडल्स में हो सकती है 9,000mAh की बैटरी
  3. Honor 600 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. iQOO 15R में होगी 1.5K AMOLED स्क्रीन, 7,600mAh की बैटरी
  5. आगे 100MP, पीछे डुअल 200MP? बदलने वाली है मोबाइल फोटोग्राफी!
  6. Pixel 10a के लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत, इस तारीख को दे रहा है भारत में दस्तक
  7. कान में लगेंगे और आसपास देखेंगे? Apple के अपकमिंग AirPods Pro में मिलेगा कैमरा!
  8. Lava Bold N2 में मिलेगी डुअल रियर कैमरा यूनिट, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. भेजो फोटो, खोलते ही गायब: Meta का नया Instants ऐप उड़ाएगा Snapchat की नींद!
  10. Tecno Pova Curve 2 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.