Flipkart, Amazon सेल में मात्र Rs 5,999 से शुरू होंगे KODAK स्मार्ट TV, जानें बेस्ट डील्स

बैंक ऑफर्स में HDFC और SBI बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 10% डिस्काउंट मिलेगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 जनवरी 2025 11:09 IST
ख़ास बातें
  • 13 जनवरी से शुरू होकर सेल एक हफ्ते तक चलेगी।
  • Kodak TV Rs 5,999 तक सस्ते में खरीद सकते हैं।
  • चुनिंदा बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 10% डिस्काउंट मिलेगा।

ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और Amazon अपनी सेल जल्द ही शुरू करने वाली हैं।

Photo Credit: Amazon

KODAK TV आने वाली Flipkart Monumental Sale और Amazon Great Republic Day Sale में भारी छूट के साथ उपलब्ध होंगे। अगर आप एक ब्रांडेड स्मार्ट टीवी सस्ते में खरीदना चाह रहे हैं यह डील इस सेल की बेस्ट डील साबित हो सकती है। सेल में Kodak TV केवल 5,999 रुपये से खरीदे जा सकेंगे। कंपनी ने QLED सीरीज, 9XPRO और Kodak SE सीरीज के तहत ये टीवी लॉन्च किए हैं। आइए आपको बताते हैं बेस्ट ऑफर्स के बारे में। 

Kodak TV सस्ते में खरीदने का सुनहरा मौका ग्राहकों को मिलने वाला है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और Amazon अपनी सेल जल्द ही शुरू करने वाली हैं। 13 जनवरी से शुरू होकर सेल एक हफ्ते तक चलेगी जिसमें Kodak TV सस्ते में खरीद सकते हैं। Kodak ने Google TV के साथ भागीदारी की है जिसमें कंपनी ने नई स्मार्ट टीवी रेंज उतारी हैं। QLED टीवी सीरीज में 32, 43, 50, 55, 65 और 75 इंच टीवी पेश किए गए हैं। टीवी आकर्षक प्राइस रेंज में उपलब्ध होंगे जो कि 11,499 रु से शुरू होंगे। 
Advertisement

कोडक के इन टीवी में DTS TRUSURROUND साउंड का सपोर्ट है। ये QLED 4K डिस्प्ले से लैस हैं। टीवी में Dolby Atmos, HDR 10 जैसे फीचर्स का सपोर्ट भी दिया गया है। स्मार्ट टीवी में 2GB रैम, 16 जीबी स्टोरेज मिलती है। 

कंपनी की Kodak 9XPRO सीरीज की बात करें तो इसमें एंड्रॉयड 11 का सपोर्ट दिया गया है। टीवी 32 इंच के एचडी रेडी मॉडल में आते हैं। साथ ही फुलएचडी वर्जन भी कंपनी ने उतारा है जिनकी कीमत 9,999 रुपये से शुरू होती है। टीवी में Realtek चिप और Dolby Digital Plus का सपोर्ट दिया गया है। इनमें बिल्ट-इन Netflix, Google Assistant, Chromecast, जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। 
Advertisement

Kodak SE सीरीज भी कंपनी ने पेश की है जिसमें A35*4 प्रोसेसर है। इसमें 24 इंच टीवी में 20W की आउटपुट है जबकि 32 इंच और 43 इंच के टीवी में 30W की आउटपुट दी गई है। इन टीवी में Miracast, Wi-Fi, HDMI और USB सपोर्ट दिया गया है। टीवी में 512MB रैम और 4GB स्टोरेज दी गई है। 32 और 43 इंच टीवी बेजल रहित डिजाइन के साथ आते हैं। इस सीरीज के टीवी 5,999 रुपये तक में भी उपलब्ध होंगे। 
Advertisement

Flipkart और Amazon की सेल में मिलने वाले खास बैंक ऑफर्स की बात करें तो Flipkart पर HDFC Bank Credit Card के माध्यम से खरीद पर ग्राहक को 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। Amazon सेल में अगर ग्राहक टीवी को SBI क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदता है तो 10% की छूट पाई जा सकती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
  2. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  3. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  4. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  5. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
  6. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  7. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  2. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
  4. भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
  5. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  6. Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
  7. Lava Aura Curve 5G: 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  8. बदलने जा रहा है OTP, जानें क्या है TRAI का प्लान, यूजर्स की सेफ्टी और सिक्योरिटी बढ़ेगी
  9. अमेरिकी कंपनी लाई AI रोबोट, घर की सफाई करेगा, पौधों में पानी भी देगा!
  10. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.