Kodak ने 24, 32 और 40 इंच डिस्प्ले वाले स्मार्ट TV किए लॉन्च, कीमत 6,499 रुपये से शुरू

Kodak SE TV सीरीज में 24 इंच, 32 इंच और 40 इंच स्क्रीन साइज का ऑप्शन दिया गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 मई 2023 10:06 IST
ख़ास बातें
  • Kodak ने भारत में Kodak SE TV सीरीज के तहत तीन नए टीवी लॉन्च किए हैं।
  • Kodak SE TV सीरीज के 24 इंच मॉडल की कीमत 6,499 रुपये है।
  • Kodak SE TV सीरीज में क्वाड कोर प्रोसेसर दिया गया है।

Kodak SE TV में 24 इंच, 32 इंच और 40 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Kodak

Kodak ने भारतीय बाजार में Kodak SE TV सीरीज के तहत तीन नए टीवी लॉन्च किए हैं। SE सीरीज के तहत आए तीन नए टीवी वेरिएंट डिस्प्ले और ऑडियो के मामले में एक-दूसरे से बेहतर हैं। ये स्मार्ट टीवी सस्ती कीमतों पर एक बेहतर एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस प्रदान करते हैं। आइए Kodak SE सीरीज के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Kodak SE TV सीरीज की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Kodak SE TV सीरीज के 24 इंच मॉडल की कीमत 6,499 रुपये है। वहीं 32 इंच मॉडल की कीमत 9,499 रुपये और 40 इंच मॉडल की कीमत 15,999 रुपये है। उपलब्धता की बात की जाए तो कोडक के इन स्मार्ट टीवी को ई-कॉमर्स साइट Amazon से खरीदा जा सकता है। 
 

Kodak SE TV सीरीज के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Kodak SE TV सीरीज में 24 इंच, 32 इंच और 40 इंच स्क्रीन साइज का ऑप्शन दिया गया है। 24 इंच और 32 इंच एचडी रेजोल्यूशन प्रदान करते हैं, जबकि 40 इंच FHD रेजोल्यूशन प्रदान करता है। ऑडियो के मामले में 24 इंच वेरिएंट 20W स्पीकर से लैस है, जबकि 32 इंच और 40 इंच वेरिएंट्स में 30W स्पीकर दिए गए हैं। ये तीनो की टीवी Dolby Digital Plus और DTS TruSurround का सपोर्ट करते हैं। 
Advertisement

प्रोसेसर की बात की जाए तो Kodak SE TV सीरीज में क्वाड कोर प्रोसेसर दिया गया है। इन स्मार्ट टीवी में 512MB RAM और 4GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है जो कि ऐप्स और गेम्स डाउनलोड करने के लिए बेस्ट है। यह स्मार्ट टीवी Android 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इन टीवी में बिल्ट इन गूगल एसिस्टेंट दिया गया है। ये स्मार्ट टीवी यूट्यूब, प्राइम वीडियो, सोनी लिव, Zee5 समेत अन्य ऐप्स का सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी की बात की जाए तो इन स्मार्ट टीवी में वाई-फाई, ब्लूटूथ, मीराकास्ट, यूएसबी 2.0 औरर HDMI पोर्ट दिए गए हैं। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.