Amazon Flipkart Sale 2023 में Kodak का 43 इंच QLED टीवी सिर्फ Rs 22999 में, जानें डिटेल

Amazon Flipkart Sale 2023 : Kodak CA PRO, 9XPRO और Matrix QLED स्‍मार्ट टीवी सीरीज पर मिलेगी छूट।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 3 अक्टूबर 2023 18:24 IST
ख़ास बातें
  • कोडक टीवी पर एमेजॉन फ्लिपकार्ट सेल में मिलेगी छूट
  • Rs 22999 में लिया जा सकेगा 43 इंच QLED टीवी
  • 8 अक्‍टूबर से शुरू हो रही है सेल

एमेजॉन और फ्लिपकार्ट सेल में Kodak QLED टीवी को अलग-अलग स्‍क्रीन साइज में लाया जाएगा।

Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days सेल को लेकर स्‍मार्ट टीवी ब्रैंड कोडक (Kodak) ने भी ऐलान किया है। कहा है कि उसका एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी अपकमिंग सेल में डिस्‍काउंटेड प्राइस पर लिया जा सकेगा। ब्रैंड ने बताया है कि वह Kodak CA PRO, 9XPRO और Matrix QLED स्‍मार्ट टीवी सीरीज पर छूट की पेशकश करेगा। एमेजॉन और फ्लिपकार्ट सेल में Kodak QLED टीवी को अलग-अलग स्‍क्रीन साइज में लाया जाएगा। इनकी शुरुआत 22999 रुपये से होगी। 

ये टीवी DTS TruSurround साउंड की खूबियों से लैस हैं। 4K डिस्प्ले इनमें मिलता है। डॉल्बी एटमॉस, डॉल्बी विजन जैसे फीचर भी हैं। कोडक के टीवी में 2GB रैम और 16GB इंटरनल स्टोरेज की पेशकश है। 

बात करें 75 इंच वाले Kodak 4K QLED टीवी की, तो इसमें DTS TruSurround, QLED 4K डिस्प्ले, डॉल्बी MS12, HDR 10+ की खूबियां हैं। 2GB रैम और 16GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। यह टीवी 89,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लिया जा सकता है। 

कोडक ने बताया है कि उसका 43 इंच Matrix QLED टीवी एमेजॉन पर सेल के दौरान 22999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं, कोडक CA PRO सीरीज के टीवी 25,999 रुपये की शुरुआती कीमत में आते हैं। कोडक ने Flipkart पर अपना 55 इंच टीवी महज 29499 रुपये में लॉन्‍च किया है।  
Advertisement

भारत में कोडक ब्रैंड के टीवी बेचने वाली सुपर प्लास्ट्रोनिक्स लिमिटेड (SPPL) के CEO/डायरेक्‍टर अवनीत सिंह मारवाह हाल में गैजेट्स 360 के साथ बात की थी। उन्‍होंने बताया था कि वह एमेजॉन और फ्लिपकार्ट सेल में Kodak 43QLED टीवी लाएंगे। अवनीत ने बताया था कि इस टीवी के दाम किसी भी चीनी कंपनी के मुकाबले ज्‍यादा टक्‍कर के होंगे। SPPL भारत में कोडक टीवी के अलावा Thomson, White Westinghouse और Blaupunkt Tv भी बेचती है। अपकमिंग सेल में इन टीवी पर भी छूट ऑफर की जाएगी। 
Advertisement

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  7. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  2. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  7. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  8. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  10. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.