मात्र 13,999 रुपये में मिल रहा 43 इंच का बड़ा Smart TV, गर्मियों में आया बेस्ट ऑफर

Infinix Y1 43 inch Smart TV में 43 इंच की फुल एचडी LED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1920 x 1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 60Hz है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 जून 2023 13:17 IST
ख़ास बातें
  • फ्लिपकार्ट पर Infinix Y1 43 inch Smart TV पर ऑफर मिल रहा है।
  • Infinix Y1 43 inch Smart TV में 43 इंच की फुल एचडी LED डिस्प्ले दी गई है।
  • यह स्मार्ट टीवी डॉल्बी ऑडियो और 20W साउंड आउटपुट प्रदान करता है।

Infinix Y1 Smart TV में 43 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Flipkart

नया टीवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो फ्लिपकार्ट पर Infinix Y1 43 inch Smart TV पर मिलने वाले ऑफर पर नजर डाल सकते हैं। 43 इंच डिस्प्ले वाले स्मार्ट टीवी पर बैंक ऑफर के साथ एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है, जिसके बाद कीमत काफी कम हो सकती है। यहां हम आपको Infinix 43 इंच टीवी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर डिस्काउंट आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Infinix Y1 43 inch Smart TV पर ऑफर


Infinix Y1 43 inch Smart TV की एमआरपी 24,999 रुपये है, लेकिन 38 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 15,499 रुपये में मिल रहा है। बैंक ऑफर की बात की जाए तो HDFC Bank डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 1,250 रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से 10 प्रतिशत (अधिकतम 1,250 रुपये) की बचत हो सकती है। वहीं अगर आप Kotak क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन करते हैं तो 10 प्रतिशत (1,500 रुपये) का लाभ पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत 13,999 रुपये हो जाएगी। यह टीवी 960 रुपये प्रति माह की आसानी ईएमआई पर भी उपलब्ध है।


Infinix Y1 43 inch Smart TV पर एक्सचेंज ऑफर


एक्सचेंज ऑफर की बात करें तो पुराना या मौजूदा टीवी एक्सचेंज में देने पर 7,000 रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है। अगर एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ मिलता है तो टीवी की कीमत 8,499 रुपये तक कम हो जाएगी। ध्यान इस बात पर देना है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए जाने वाले डिवाइस की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।


Infinix Y1 43 inch Smart TV के फीचर्स स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Infinix Y1 43 inch Smart TV में 43 इंच की फुल एचडी LED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1920 x 1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 60Hz है। डिस्प्ले 300 निट्स तक ब्राइटनेस का सपोर्ट करती है और 178 डिग्री व्यूइंग एंगल प्रदान करती है। यह स्मार्ट टीवी प्राइम वीडियो और यूट्यूब जैसी ऐप्स का सपोर्ट करता है। यह स्मार्ट टीवी डॉल्बी ऑडियो और 20W साउंड आउटपुट प्रदान करता है। टीवी को लैपटॉप, मोबाइल और पीसी से कनेक्ट किया जा सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  2. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  3. Volvo EX90 भारत में लॉन्च; 625km की रेंज और एडवांस्ड ADAS के साथ मिलेंगे धांसू सेफ्टी फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  6. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.