43 इंच का स्‍मार्ट टीवी सिर्फ 13,999 रुपये में लॉन्‍च, जानें Infinix 43 Y1 की खूबियां

यह फुल एचडी रेजॉलूशन के साथ आता है और 300 निट्स की पीक ब्राइटनेस दे सकता है। यहां तक ​​कि यह पतले बेजल्स के साथ आता है।

43 इंच का स्‍मार्ट टीवी सिर्फ 13,999 रुपये में लॉन्‍च, जानें Infinix 43 Y1 की खूबियां

कंपनी ने इस साल जुलाई में Y1 32 इंच स्मार्ट टीवी लॉन्च किया था।

ख़ास बातें
  • Infinix 43 Y1 स्मार्ट टीवी को क्वाड कोर प्रोसेसर से लैस किया गया है
  • यह 512MB रैम और 4GB इंटरनल स्टोरेज ऑफर करता है
  • इसमें कई OTT ऐप्‍स प्रीलोड मिलते हैं
विज्ञापन
त्‍योहारी सीजन के बीच कंपनियां धड़ाधड़ अपने प्रोडक्‍ट्स लॉन्‍च कर रही हैं। स्‍मार्टफोन और स्‍मार्ट टीवी के सेगमेंट में तो नई डिवाइसेज की बाढ़ सी आ गई है। इस फेहरिस्‍त में ट्रांसियन होल्डिंग का ब्रैंड इनफ‍िनिक्‍स (Infinix) भी जुड़ गया है। Infinix ने भारत में Infinix 43 Y1 TV को लॉन्‍च किया है। 43 इंच डिस्‍प्‍ले में फुल एचडी रेजॉलूशन के साथ आने वाला यह टीवी कई अन्‍य फीचर्स से लैस है। ढेरों OTT प्‍लेटफॉर्म्‍स इसमें प्री-इंस्‍टॉल आते हैं और 20वॉट के स्‍पीकर डॉल्‍बी एटमॉस को सपोर्ट करते हैं। आइए जानते हैं इस टीवी के प्राइस और स्‍पेसिफ‍िकेशंस 
 

Infinix 43 Y1 TV की भारत में कीमत और उपलब्‍धता 

Infinix 43 Y1 स्मार्ट टीवी को सिर्फ 13,999 रुपये कीमत में लॉन्च किया है। जो इसे एक किफायती टीवी बनाता है। इसे फ्लिपकार्ट (Flipkart) से खरीदा जा सकेगा। 
 

Infinix 43 Y1 TV के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

इनफ‍िनिक्‍स ने टीवी की जो कीमतें रखी हैं, वह आमतौर पर 32 इंच मॉडल के दाम हैं। 43 इंच टीवी 13999 रुपये में मिलना बड़ी बात है। वह भी तब, जब यह फुल एचडी रेजॉलूशन के साथ आता है और 300 निट्स की पीक ब्राइटनेस दे सकता है। यहां तक ​​कि यह पतले बेजल्स के साथ आता है। गौरतलब है कि कंपनी ने इस साल जुलाई में Y1 32 इंच स्मार्ट टीवी लॉन्च किया था। 

Infinix 43 Y1 स्मार्ट टीवी को क्वाड कोर प्रोसेसर से लैस किया गया है। यह 512MB रैम और 4GB इंटरनल स्टोरेज ऑफर करता है। इस टीवी में YouTube, Prime VIdeo, ZEE5, SonyLiv जैसे पॉपुलर OTT ऐप्‍स पहले से इंस्‍टॉल आते हैं।  ऑडियो के लिए इस टीवी में 20W बॉक्स स्पीकर हैं दिए गए हैं, जो डॉल्बी एटमॉस को सपोर्ट करते हैं। Infinix 43 Y1 स्‍मार्टटीवी में वाईफाई, ब्लूटूथ, दो एचडीएमआई पोर्ट, दो यूएसबी पोर्ट, ईथरनेट पोर्ट और एक 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। टीवी के साथ रिमोट भी मिलता है, जो कई टास्‍क आसानी से पूरे कर लेता है। 

जैसाकि हमने आपको बताया इस टीवी के दाम 13,999 रुपये हैं। यह उन लोगों के लिए अच्‍छी डील बन सकता है, जो बजट में बड़ा और स्‍मार्ट टीवी चाहते हैं। इसे जल्‍द Flipkart के जरिए ऑर्डर किया जा सकेगा। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  2. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  7. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  8. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  9. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  10. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »