Infinix ने 40 इंच फुलएचडी डिस्प्ले, 16W साउंड के साथ नया स्मार्ट TV किया लॉन्च, जानें कीमत

Infinix 40Y1V QLED TV में क्वाड-कोर प्रोसेसर है।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 फरवरी 2025 21:08 IST
ख़ास बातें
  • TV के डिस्प्ले में बेजल रहित डिजाइन दिया गया है।
  • टीवी में 300 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है।
  • इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर लगे हैं जो 16W की आउटपुट देते हैं।

Infinix 40Y1V QLED स्मार्ट TV में 40 इंच का फुलएचडी प्लस QLED डिस्प्ले पैनल है।

Photo Credit: Infinix

Infinix भारत में अपना नया स्मार्ट टीवी Infinix 40Y1V QLED TV लॉन्च किया है। टीवी में 40 इंच का फुलएचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 60Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। टीवी में क्वाडकोर प्रोसेसर है, साथ में Mali-G31 GPU दिया गया है। इस टीवी में कंपनी ने डुअल स्टीरियो स्पीकर दिए हैं जो 16W की आउटपुट देते हैं। साथ में डॉल्बी ऑडियो का सपोर्ट दिया गया है। स्टोरेज के लिए इसमें 4GB स्पेस मिल जाता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य खास फीचर्स के बारे में। 
 

Infinix 40Y1V QLED smart TV Price in India

Infinix 40Y1V QLED स्मार्ट TV की भारत में कीमत 13,999 रुपये है। कंपनी ने इसे स्पेशल प्राइस टैग के साथ लॉन्च किया है, लेकिन ऑफर की अवधि के बारे में नहीं बताया है। टीवी के लिए सेल 1 मार्च से शुरू होगी। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट और प्रमुख रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। 
Advertisement
 

Infinix 40Y1V QLED TV Specifications

Infinix 40Y1V QLED स्मार्ट TV में 40 इंच का फुलएचडी प्लस QLED डिस्प्ले पैनल है। इसमें 1,080x1,920 पिक्सल रिजॉल्यूशन है और 60Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। डिस्प्ले में बेजल रहित डिजाइन दिया गया है। टीवी में 300 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर लगे हैं जो 16W की आउटपुट देते हैं। साथ में Dolby Audio का सपोर्ट भी मिल जाता है। टीवी में पांच तरह के साउंड मोड दिए गए हैं जिसमें Standard, Soccer, Movie, Music, और User मोड शामिल हैं। 

Infinix टीवी में क्वाडकोर प्रोसेसर है, साथ में Mali-G31 GPU दिया गया है। इसमें 4GB की स्टोरेज दी गई है। टीवी के साथ कुछ प्री-लोडेड ऐप्स जैसे YouTube, Disney+ Hotstar, Prime Video, Jio Cinema, SonyLiv, और Zee5 आते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें दो HDMI पोर्ट हैं, दो USB पोर्ट हैं। टीवी में LAN (RJ45) पोर्ट है और बिल्ट-इन वाई-फाई भी दिया गया है। इसमें 3.5mm ऑडियो जैक भी मिल जाता है। कंपनी ने टीवी के साथ वॉल माउंट भी शामिल किया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  3. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  4. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  5. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  7. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  9. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.