32 इंच का Infinix 32Y1 Plus स्मार्ट TV भारत में 9,499 रुपये में लॉन्च, 24 जून को यहां शुरू होगी सेल

Infinix 32Y1 Plus के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो जैसा कि मॉडल नेम से पता चलता है कि इसमें 32-इंच साइज का डिस्प्ले मिलता है, जो HD-रेडी पैनल है और 250 nits की पीक ब्राइटनेस लेवल सपोर्ट करता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 जून 2024 14:55 IST
ख़ास बातें
  • Infinix 32Y1 Plus को भारत में 9,499 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है
  • नए बजट स्मार्ट टीवी की पहली बिक्री 24 जून 2024 को शुरू होगी
  • यह ई-रिटेलर Flipkart के जरिए ऑनलाइन खरीदने के लिए उपलब्ध होगा

Photo Credit: Infinix

Infinix ने भारतीय बाजार में नया बजट स्मार्ट टीवी मॉडल - 32Y1 Plus लॉन्च किया है। 32-इंच साइज में आने वाला नया किफायती स्मार्ट टीवी स्लिम बिल्ड और कई स्मार्ट फीचर्स से लैस आता है। इसमें Jio Cinema, Prime Video, Disney+ Hotstar, YouTube जैसे पॉपुलर ऐप्स पहले से इंस्टॉल आते हैं। कंपनी का कहना है कि अच्छे साउंड एक्सपीरिएंस के लिए इसमें 16W स्टीरियो स्पीकर सिस्टम भी मिलता है। वहीं, डिस्प्ले का मैक्सिमम ब्राइटनेस लेवल 250 nits है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Infinix 32Y1 Plus को भारत में 9,499 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। कंपनी का कहना है कि नया मॉडल ई-रिटेलर Flipkart के जरिए ऑनलाइन खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। नए बजट स्मार्ट टीवी की पहली बिक्री 24 जून 2024 को शुरू होगी।

Infinix 32Y1 Plus के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो जैसा कि मॉडल नेम से पता चलता है कि इसमें 32-इंच साइज का डिस्प्ले मिलता है, जो HD-रेडी पैनल है और 250 nits की पीक ब्राइटनेस लेवल सपोर्ट करता है। इनफिनिक्स ने अपने प्रेस रिलीज में वादा किया है कि इस टीवी पर यूजर्स को शार्प सीन और विविड कलर देखने को मिलेंगे। 

ऑडियो के लिए, 32Y1 Plus स्मार्ट टीवी डुअल 16W स्टीरियो स्पीकर के साथ आता है, जो कंपनी के अनुसार, फिल्म और अन्य कंटेंट देखने का एक्सपीरिएंस और बेहतर बनाता है। स्पीकर सिस्टम डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट करता है। कंपनी ने प्रोसेसर के मॉडल के नाम को पर्दे के पीछे रखा है, लेकिन यह बताया गया है कि टीवी में एक क्वाड कोर प्रोसेसर है, जिसके साथ 4GB रैम को जोड़ा गया है।
Advertisement

इसमें मिराकास्ट फीचर के जरिए अन्य डिवाइस को वायरलेस तरीके से मिरर किया जा सकता है। इसके साथ आने वाले रिमोट में Jio Cinema, Prime Video, YouTube, Disney+ Hotstar जैसे ऐप्स ओपन करने के शॉर्टकट हॉटकीज मिलते हैं। कनेक्टिविटी ऑप्शन में 2 HDMI पोर्ट (ARC सपोर्ट के साथ एक पोर्ट), 2 USB पोर्ट, एक LAN कनेक्शन और एक हेडफोन जैक शामिल हैं।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

32.00 इंच

स्क्रीन टाइप

LED

स्मार्ट टीवी

हां
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्का
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  2. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  8. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.